मोतिहारी में पति ने ही पत्नी और बेटियों को गला रेतकर मार डाला,पारिवारिक विवाद बदला खूनी खेल में

मोतिहारी। मोतिहारी में महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की। पति ने पत्नी और तीन बच्चों को गला रेतकर मार डाला और फरार हो गया। मामला पहाड़पुर के बावरिया गांव का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद देखते ही देखते खूनी […]

Accident: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे में 300 फुट गहरी खाई में गिरी SUV , 10 लोगों की मौत

नेशनल न्यूज़। रामबन जिले में शुक्रवार को एक एसयूवी फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाहन श्रीनगर से जम्मू जा रहा था। देर रात करीब सवा एक बजे जिले के बैटरी चश्मा इलाके में एसयूवी 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि दस लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान मौके पर हैं। भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घ्रोथा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के […]

परिवार की मौजूदगी में होगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, बेटा उमर बांदा पंहुचा मेडिकल कॉलेज, कई जिलों में धारा 144 लागू

नेशनल न्यूज़। उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई थी। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम बांदा मेडिकल कॉलेज में थोड़ी देर में शुरू होगा। मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया है। मुख्तार के परिवार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। अंसारी का पोस्टमार्टम 3 डॉक्टरों की टीम करेगी। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके साथ ही मुख्तार का विसरा सुरक्षित रखा जाएगा। मुख्तार अंसारी की मौत पर बेटे उमर ने लगाए गंभीर आरोप- ‘मौत के पीछे गहरी साजिश, दिया जा रहा था धीमा जहर’ पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आतंक का पर्याय […]

उज्जैन: महाकाल के दरबार में अग्निकांड के बाद सोमनाथ की तर्ज पर लागू होंगे नए नियम

  नेशनल न्यूज़। उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली पर गर्भगृह में हुए अग्निकांड के बाद अब प्रशासन व्यवस्था परिवर्तन करने की तैयार कर रहा है। प्रशासन मंदिर में दर्शनों के लिए नए नियम तैयार कर रहा है। नए नियमों के मुताबिक मंदिर में अब सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर आरती, श्रृंगार, भोग व पूजन सहित जल चढ़ाने के लिए गर्भगृह में जाने वाले पंडे-पुजारियों की संख्या तय होगी। बताया जा रहा है कि समिति भस्म आरती व वी.आई.पी. दर्शन में कोटा सिस्टम भी समाप्त करेगी। रंग, गुलाल उड़ाने पर प्रतिबंध रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर के गर्भगृह में हुए अग्निकांड की जांच में पाया गया है कि हादसे के वक्त […]

ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी की मनाई गई चतुर्थ पुण्यतिथि

गरियाबंद। ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी की चतुर्थ पुण्य तिथि को गरियाबंद स्थित शिव शक्ति भवन के सभागार में वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान गरियाबंद प्रमुख बी के बिंदु बहन ने अपने उद्गार व्यक्त करते कहा कि दादी जानकी समस्त विश्व के लिए नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत थी। दादी का जीवन सच्चाई, सफाई और सादगी की मिसाल रहा। दादी ने खुद के बल पर परमपिता परमात्मा शिव को साथी बनाकर अपने जीवन में त्याग, तपस्या और सेवा से सारे विश्व में राजयोग और आध्यात्मिकता का संदेश पहुंचाया।दादी जानकी जी 100 के उम्र में परमात्मा के प्रति […]

रायपुर पुलिस के निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध लगातार हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई

० अपराधियों में दिख रहा भय,फरवरी से अब तक अभियान के तहत आबकारी व एनडीपीएस मामलों में 1,754 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें से गैर जमानती मामलों में 370 आरोपी भेजे गए जेल ० होली में पिछले कई वर्षों की तुलना में कम घटित हुए अपराध रायपुर। फरवरी महीने से डीजीपी अशोक जुनेजा के निर्देशन में आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह के मार्गदर्शन में अवैध नशा के विरुद्ध अभियान निजात चलाया जा रहा है। एनडीपीएस व आबकारी में ताबड़तोड़ कार्यवाही में कुल 1,736 प्रकरणों में 1,754 व्यक्ति गिरफ्तार हुए जिसमे गैर- जमानतीय प्रकरणों में 370 आरोपी जेल गए। 3,001 लीटर शराब, 410 किलो गांजा सहित अफीम, […]

लोकसभा निर्वाचन-2024 : निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा

० स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश रायपुर।लोकसभा आम निर्वाचन – 2024 के लिए निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 3 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोग के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन कार्य […]

राजधानी समेत प्रदेश के कुछ जिलों में बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जताई अंधड़-तूफान की संभावना

रायपुर। राजधानी रायपुर में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। जिस वजह से राजधानी के कई जगहों पर अंधड़, वज्रपात की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। जिससे छत्तीसगढ़ का मौसम दो दिनों बाद नरम पड़ सकता है। इस बदले हुए मौसम के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 31 मार्च से मौसम बदलाव की संभावना जताई है कि प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक कई जिलों में गरज चमक के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। जिस वजह से छत्तीसगढ़ का […]

लोकसभा निर्वाचन-2024 : आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों ने जब्त किए 25 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है। राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से अब तक 25 करोड़ 8 लाख रुपए की अवैध धन […]

लोकसभा निर्वाचन-2024 : प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए अब 11 अभ्यर्थी शेष हैं। प्रथम चरण के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  रीना कंगाले ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई […]