चुनावी प्रशिक्षण की तिथि बदली, मसीही समाज ने माना आभार

रायपुर। प्रदेश में अब लोकसभा चुनाव का प्रशिक्षण अप्रैल में होगा। राज्य के हजारों मसीहियों ने लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण की तिथि बदलने की मांग की थी। 29 मार्च को प्रभु यीशु का बलिदान दिवस गुड – फ्राइडे है। 30 मार्च को मौन प्रार्थना दिवस और 31 मार्च को प्रभु यीश का पुनरूत्थान पर्व ईस्टर है। रायपुर समेत कई जिलों इसी दौरान चुनाव प्रशिक्षण रखा गया था। छत्तीसगढ़ डायसिस के सचिव नितिन लॉरेंस और प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने सीईओ रीना बाबा साहब कंगाले व कलेक्टरों को पत्र लिखकर मांग की थी कि प्रशिक्षण की तिथियों में परिवर्तन किया जाए। लॉरेंस और पॉल ने मसीही समाज की और से सीईओ […]

झीरम के अपराधियों को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है: विकास मरकाम

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रेसवार्ता की. इस दौरान भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कवासी लखमा बस्तर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी हैं. उन्होंने कहा कि मैं बेटे के लिए दुल्हन लाने गया था, लेकिन पार्टी ने मुझे ही दूल्हा बना दिया. ये बस्तर की जनता का अपमान है. कवासी लखमा की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है. विकास मरकाम ने कहा कि झीरम के अपराधियों को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है. अपने निश्चित हार को देख कर कवासी लखमा घबरा गए हैं. बस्तर के लोग पूछ रहे […]

धमतरी में एसएसटी टीम ने कार से जब्त किए साढ़े चार लाख रूपये

धमतरी। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक ने आंजनेय वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में धमतरी शहर सहित जिले के सीमावर्ती थानों के अंतर्राज्यीय सीमा बॉर्डर चेक पोस्ट एवं एस.एस.टी., एफ.एस.टी.टीम को सख्ती से वाहन और संदिग्धों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में थाना अर्जुनी क्षेत्र में आमदी बार्डर ग्राम देवकोट में एस.एस.टी टीम ने जांच के दौरान 28 मार्च की रात्रि बीजापुर से भिलाई जा रही एक कार से 4 लाख 50 हजार रूपये नगद बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के मुताबिक कार में मनीष सिंह गौर […]

कल सुपुर्द-ए-खाक होगा मुख्तार अंसारी, पोस्टमार्टम हुआ पूरा,परिजनों को सौंपा जाएगा शव

कानपुर। माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी को गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद जिला जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गाजीपुर मोहम्मदाबाद में सन्नाटा पसरा हुआ है। पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू है, जिसके चलते आज गाजीपुर में सारी दुकानें बंद कर दी गई और पुलिस अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। – मुख्तार अंसारी को कल सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उसका शव थोड़ी देर में परिवार को सौंपा जाएगा -मुख्तार अंसारी की मौत की जांच हेतु बांदा जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल द्वारा एडीएम एफ.आर. राजेश कुमार […]

संपत्ति कर नहीं देने पर नगर निगम ने की कार्रवाई, इलेक्ट्रॉनिक शॉप में जड़ा ताला

रायपुर। संपत्ति कर अदा करने में नाकाम रहने पर रायपुर नगर निगम के अमले ने दुकान की सीलबंदी की है. यह कार्रवाई निगम के जोन क्रमांक 2 के हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्रमांक 36 के राजेश कुमार पिंजवानी पिता श्रीचंद पिंजवानी के खिलाफ की गई हैं, जिन पर 2,88,461 रुपए संपत्ति कर बकाया था. निगम की कार्रवाई से अन्य बकायादारों के बकाया रकम देने की संभावना है.  

कब है शीतला अष्टमी: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व

हिन्दू धर्म में शीतला अष्टमी का बहुत माना जाता है।होली से ठीक आठ दिन बाद चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। शीतला अष्टमी को बसोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा का विधान है। शीतला अष्टमी की पूजा एवं व्रत माताएं अपने बच्चों को लिए रखती हैं।जानें इस साल कब पड़ रहा है बसोड़ा, क्या है उसका शुभ मुहुर्त और उससे जुड़ा महत्व।   बसोड़ा या शीतला अष्टमी 2024 कब है? (Sheetala Ashtami 2024 Kab Hai) चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का शुभारंभ 1 अप्रैल, दिन सोमवार को रात […]

31 मार्च से शुरू होगी रायपुर-जगदलपुर की फ्लाइट, हफ्ते में चार दिन भर सकेंगे उड़ान

रायपुर। 31 मार्च से रायपुर से जगदलपुर के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा यह उड़ान शुरू की जा रही है। साथ ही इसके अगले दिन यानी एक अप्रैल से जगदलपुर से हैदराबाद के लिए भी उड़ान शुरू होगी। बताया जा रहा है कि रायपुर से जगदलपुर की हवाई यात्रा 2,299 रुपये में की जा सकती है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि काफी समय से रायपुर से जगदलपुर के लिए हवाई सेवा की मांग की जा रही थी। मालूम हो कि रायपुर से जगदलपुर के लिए यात्री सप्ताह में चार दिन उड़ान भर सकेंगे। वहीं जगदलपुर से हैदराबाद के लिए यात्री सातों दिन उड़ान भर सकेंगे। […]

खनिज विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 125 ट्रैक्टर रेत किए जब्त

बिलासपुर। रेत के अवैध खनन और डंपिंग को लेकर राजस्व व खनिज विभाग ने फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 ट्रैक्टर रेत जब्त की है। जब्त रेत को वापस नदी में डाल दिया गया। सशक्त नारी महासंघ महिला समूह घुटकू ने अध्यक्ष बिलसिया पटेल के नेतृत्व में अभियान चला रखा है, जिन्होंने अवैध रेत की डंपिंग की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की थी। घुटकू में 35 ट्रैक्टर अवैध रेत घुटकू निवासी तिलक वर्मा द्वारा डंप करके रखा गया था जिसके विरुद्ध खनिज विभाग ने प्रकरण बनाया। उसी तरह जीवेन्द्र सिंगरौल ने 40 ट्रेक्टर रेत अवैध तरीके से डंप किया था। इसके अलावा घुटकू ग्राम में 50 ट्रैक्टर रेत लावारिस […]

राजू पाल हत्याकांड : सात आरोपियों को सीबीआई लखनऊ की कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

लखनऊ। बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के सात आरोपियों को सीबीआई लखनऊ की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों में माफिया अतीक अहमद के तीन शॉर्प शूटर फरहान, आबिद और अब्दुल कवि भी शामिल हैं। इसके अलावा जावेद, इसरार, रंजीत पाल और गुल हसन को भी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्याकांड के दो आरोपी माफिया अतीक अहमद और अशरफ की मौत हो चुकी है।  

बिल गेट्स से पीएम मोदी ने की चर्चा, बताया – 2 लाख आरोग्‍य मंदिर, 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्‍य

नेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट्स के बीच हुई चर्चा में स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर तकनीकी उत्पादकता और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने तकनीकी क्रांति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर बताया कि उन्होंने देश में 2 लाख आरोग्य मंदिर बनाए हैं जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ा गया है। उन्होंने यह भी उजागर किया कि उनका लक्ष्य है 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना। बिल गेट्स ने इस मौके पर कहा कि भारत डिजिटल सरकार की तरह है और यह तकनीक को अपना रहा है। उन्होंने संसद […]