आज का राशिफल 29 मार्च : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज आप नया काम शुरू करें, तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें, नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप परिवारिक मतभेद से दूर रहें, पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आप किसी काम के सिलसिले में, किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनो से करना चाह रहे हैं, उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नए पार्टनर बनेंगे, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मिथुन दैनिक राशिफल […]

आज का पंचांग 29 मार्च : जानिए शुक्रवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज शुक्रवार का दिन है। यह दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है, जो जातक इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ धन की देवी की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है – आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रात्रि 08 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। ऋतु – बसंत नक्षत्र – विशाखा चन्द्र राशि – तुला सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर […]

डिप्टी सीएम विजय शर्मा को एट्रोसिटी मामले में मिली जीत, न्यायालय ने किया दोषमुक्त

रायपुर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा को एक बड़े मामले में जीत मिली है. 2021 में तत्कालीन खाद्य अधिकारी अरूण मेश्राम ने विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी गरीबों का राशन कार्ड बनवाने गए थे. उसी दौरान खाद्य अधिकारी अरुण मेश्राम ने जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस ठोका गया था. जिसमें विजय शर्मा जेल भी गए थे. गुरुवार को जिला न्यायालय में फैसला सुनाया. जिसमें दोनों को दोषमुक्त किया गया है. जिला न्यायालय में अंतरिम सुनवाई के दौरान जिला सत्र न्यायाधीश सत्यभामा अजय दुबे ने फैसला सुनाते हुए विजय शर्मा को दोषमुक्त करार […]

पांच लाख टन प्याज खरीदेगी सरकार, केंद्र से मिला निर्देश

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार बफर स्टॉक के लिए इस सीजन में पांच लाख टन प्याज की खरीदारी करेगी। सरकार ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) को किसानों से सीधे प्याज की खरीद शुरू करने का निर्देश दिया है। उम्मीद है कि आने वाले दो -तीन में किसानों से प्याज की खरीद शुरू हो जाएगी। उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि नेफेड और एनसीसीएफ को बफर स्टॉक के लिए किसानों से 5 लाख टन प्याज की खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने प्याज निर्यात प्रतिबंध को आगे बढ़ाने की […]

कृषि विश्वविद्यालय में मनाया गया बौद्धिक सम्पदा अधिकार का जागरूकता दिवस

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में बौद्धिक सम्पदा अधिकार के परिपेक्षय में जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग स्पर्धा का युग है, जिसमें दस्तावेजों का पंजीयन, ट्रेडमार्क, पेटेन्ट और कॉपी राईट समय की मांग दर्शाता है। उन्हांने आगे कहा पेटेन्ट कराने के लिए की मार्गदर्शिका के अनुसार भारत सरकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होता है। नियमानुसार प्रकाशन के दो साल बाद साईटेशन होता है। जागरूकता दिवस पर उन्होंने पेटेन्ट की महत्वपूर्ण उपयोगिता बताई। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी ने […]

शिव डहरिया को प्रत्याशी बनाने का जांजगीर में हो रहा विरोध, बाहरी उम्मीदवार के खिलाफ स्थानीय कोंग्रेसियों ने खोला मोर्चा

जांजगीर। भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, शशि सिंह और ताम्रध्वज साहू के बाद अब शिवकुमार डहरिया के खिलाफ जांजगीर के स्थानीय कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। बाहरी को लोकसभा टिकट देने पर विरोध जता रहे है। जिसके बाद शिवकुमार डहरिया का वहां से जीत पाना मुश्किल हो गया है। वही देखा जाए तो कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों का भारी विरोध हो रहा है। इसी के चलते ही कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने लगे हैं। कार्यकर्ताओं के विरोध और पार्टी छोड़कर जाना कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकता है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि कांग्रेस को इन पांच सीटों में भाजपा के अलावा अपने […]

शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हुए अभिनेता गोविंदा , मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

नेशनल न्यूज़। बाॅलीवुड अभिनेता गोविंदा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। उन्हें खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने शिवसेना की सदस्यता दिलवाई। माना जा रहा है कि गोविंदा मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। खबरों के मुताबिक, गोविंदा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के टिकट पर उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से शिवसेना-यूबीटी के अमोल कीर्तिकर के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं, जो शिंदे खेमे से मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में अभिनेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे के बीच हुई मुलाकात के बाद गोविंदा के राजनीति में संभावित प्रवेश की […]

महुआ बिनने गई वृद्ध महिला पर जंगली सुअर ने किया हमला, मौत

जशपुर। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की तलाश में जंगलों से भटक कर वन्य प्राणी रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगे हैं. जशपुर वन मंडल में एक दिन पहले ही पानी की तलाश में भटक रहा वनप्राण कोटरी की कुएं में गिर कर मौत हो गई. वहीं आज बगीचा के मरोल के जंगल में जंगली सुअर के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दरअसल, इन दिनों बादलखोल अभ्यारण्य, बगीचा और पत्थलगांव के जंगलों में वन्य प्राणियों को जगह-जगह पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में वन्य प्राणी रिहायशाी इलाकों की ओर पहुंचने लगे हैं. इस बीच आज मरोल […]

महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त पर आया अपडेट,1 अप्रेल को खाते में आ जाएगा पैसा

रायपुर। महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सीएम विष्णु देव साय ने मंच से घोषणा करते हुए कहा, कि इस बार महतारी वंदन योजना की राशि 1 तारीख को आएगी। बता दें कि राज्य सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए दिए जाते हैं। पहली किस्त की राशि 7 मार्च को ट्रांसफर की गई थी। वहीं, इस बार दूसरी किस्त की राशि 1 अप्रैल को दिए जाने की घोषणा की गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए राज्य में महतारी वंदन योजना […]

सीएम केजरीवाल को नहीं मिली राहत, 1 अप्रेल तक बढ़ाई गई ED की हिरासत

नेशनल न्यूज़। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की हिरासत बृहस्पतिवार को एक अप्रैल तक बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल की सात दिन की हिरासत का अनुरोध किया, लेकिन अदालत ने कहा कि उन्हें एक अप्रैल को दिन में 11 बजे अदालत में पेश करना होगा। ईडी ने केजरीवाल को राउज एवेन्यू अदालत की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया क्योंकि उनकी वर्तमान हिरासत बृहस्पतिवार को समाप्त हो रही थी। मुख्यमंत्री जवाब देने में टालमटोल कर रहे- ED ईडी ने केजरीवाल की और सात दिन की हिरासत का अनुरोध […]