सूरजपुर के जंगल में बाघ की लाश मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग मौके पर, मिले चोट के निशान

बलरामपुर। सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र से लगे भैंसामुंडा क्षेत्र के जंगल में बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से वन अमले में हड़कंप मच गया है. जंगल में बाघ का शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई. प्राथमिक जांच में बाघ के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हमले की आशंका जताई जा रही है. वन विभाग द्वारा शव का परीक्षण किया जा रहा है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है, ताकि बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. […]

महंत महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता एवं विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

  रायपुर। महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं मतदाता साक्षरता क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आज महाविद्यालय परिसर में मतदाता साक्षरता एवं भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत साहू, वरिष्ठ प्राध्यापक विवेक प्रकाश साहू सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नामांकन, संशोधन एवं अद्यतन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम […]

विधानसभा के दूसरे दिन विपक्ष ने धान खरीदी की अव्यवस्था पर लाया स्थगन प्रस्ताव, पूर्व सीएम बघेल ने लगाया आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने धान खरीदी की अव्यवस्था पर स्थगन प्रस्ताव लेकर आया. आसंदी ने ग्रहिता पर चर्चा की अनुमति देने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अव्यवस्था से लगता है कि सरकार की मंशा धान खरीदने का नहीं है. सरकार सिस्टम को बर्बाद कर निजी हाथों में सौंपने का षडयंत्र कर रही है.   पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर ग्राह्य कर चर्चा कराते तो सत्तापक्ष के सदस्यों को भी बोलने का मौका मिलता, और सरकार की ओर से इस पर जवाब आता. उन्होंने कहा कि धान खरीदी से जुड़े समिति के प्रबंधक, कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर […]

Chhattisgarh Assembly: शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन गरमाया बेरोजगारी भत्ते का मुद्दा, असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारी भत्ता के मुद्दे पर हंगामा मच गया. पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी के बीच मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल में बेरोजगारों का मुद्दा उठाया. उन्होंने पूछा कि 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की कुल संख्या कितनी है? जवाब में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि 1 अप्रैल 2024 तक की स्थिति में 11 लाख 39 हजार 656 पंजीकृत बेरोजगार हैं. मंत्री के जवाब में बेरोजगारों को रोजगार इच्छुक बताया गया. मंत्री ने कहा कि बरोजगारों के लिए रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैंप का […]

छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर में भी सुबह घना कोहरा छा रहा है और रात को शीत गिर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ तापमान में गिरावट आने की […]

Balod Accident : बालोद में डौंडी के पास सड़क हादसा, ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की गई जान

  बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डौंडी के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहां कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।यह हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क से कई फीट दूर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना देर शाम के समय हुई, जब तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से सीधे टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को […]

शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, प्रश्नकाल में कई मुद्दों पर गूंजेगा सदन

  रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र दूसरा दिन है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 14 दिसंबर से हो चुकी है। सत्र के पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डॉक्युमेंट 2047 पर चर्चा हुई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विजन डॉक्युमेंट 2047 से जुड़ी तमाम जानकारियां सदन में दी। वहीं आज शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है। आज सत्र के दौरान पहला अनुपूरक बजट पास होगा। आज होने वाले प्रश्न काल में सीएम विष्णुदेव साय समेत तीन मंत्री मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, गुरु खुशवंत, रामविचार नेताम सवालों का जवाब देंगे। आज सदन की कार्रवाई हंगामे दार रहने के आसार है। बढ़ाई गई शीतकालीन सत्र की अवधि वहीं […]

विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप है छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में छत्तीसगढ अंजोर विजन 2047 पर चर्चा करते हुए कहा कि यह विजन प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज आने वाले वर्षाे में राज्य के विकास की दिशा तय करेगा। उन्होंने इस मौके पर विकसित छत्तीसगढ के निर्माण में सहभागी बनने के लिए सभी सदस्यों से आव्हान किया। उन्होंने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए राज्य के अतीत, वर्तमान उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि 14 दिसंबर […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की ‘ऊर्जावान छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवीन विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में रजत महोत्सव विशेष छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल द्वारा प्रकाशित ‘ऊर्जावान छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह काफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल एवं उसकी उत्तरवर्ती पावर कंपनियों की 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा, उपलब्धियों और विकास गाथा पर आधारित है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों, अधोसंरचना विकास, नवाचारों और जनसेवा आधारित कार्यों का सजीव दस्तावेज है। कॉफी टेबल बुक में छत्तीसगढ़ राज्य ने ऊर्जा क्षेत्र में सुदृढ़ नियोजन, आधुनिक तकनीक और उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ उल्लेखनीय […]

आज का राशिफल 15 दिसंबर : शुभ योग से आज का दिन मेष, कर्क और कन्या राशि के लिए लाभदायक, होगी उन्नति

  मेष राशि,सरकारी काम में सफलता पाएंगे मेष राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन सप्तम चंद्रमा के प्रभाव से शुभ फलदायी रहेगा। आपका कामकाज आज सुचारू रूप से चलेगा। नौकरी आप कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर निभा पाएंग। कार्यक्षेत्र में आपको कोई लाभदायक मौका मिलेगा। आपको आज सरकारी काम में सफलता मिलेगी। साझेदारी के काम में सफलता पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। आज भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा। शिवजी का अभिषेक करें, ओम नमः शिवाय का जप करें। वृषभ राशि,विरोधी सक्रिय रहेंगे वृषभ राशि के लोगों के लिए आज सप्ताह का पहला दिन मिलाजुला रहेगा। आपका खर्च आज बढ़ सकता है। अचानक बनने वाली परिस्थिति की […]