लोकसभा चुनाव 2024 : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 10 सीटों में उतारे अपने प्रत्याशी, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के रण में कांग्रेस, बीजेपी और बसपा के बाद अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने दांव खेल दिया है. गोगपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 10 लोकसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. जिसमें सरगुजा (ST) से डॉ. एल. एस. उदय, रायगढ़ (ST) से मदन गोंड़, जांजगीर चांपा (SC) से मनहरण लाल भारद्वाज, कोरबा (GEN) से श्याम सिंह मरकाम, बिलासपुर (GEN) से नंदकिशोर राज, राजनांदगांव (GEN) से नरेश कुमार मोटघरे, दुर्ग (GEN) से मनहरण सिंह ठाकुर, रायपुर (GEN) से लालबहादुर यादव, महासमुन्द (GEN) से फरीद कुरैशी और बस्तर (ST.) से टीकम नागवंशी को प्रत्याशी बनाया […]

दिल्ली आबकारी नीति मामला: BRS नेता के. कविता को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 9 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

  नेशनल न्यूज़। दिल्ली की एक अदालत ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को दिल्ली आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले से जुड़े मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कविता से पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने का अनुरोध नहीं किया जिसके बाद विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने यह आदेश पारित किया। बीआरएस नेता को 16 मार्च को सात दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा गया था और इसे पिछले शनिवार को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। सुनवाई के दौरान बीआरएस नेता कविता के वकील नीतेश राणा ने अदालत से अपनी […]

CM अरविंद केजरीवाल ने ED हिरासत से जारी किया दूसरा आदेश, बोले-अस्पतालों और मोहल्ला ​क्लीनिक में मिलती रहें मुफ्त दवाएं

नेशनल न्यूज़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत में होने के बावजूद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को नए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को मुफ्त दवाएं मिलती रहें और उनका मेडिकल टेस्ट सुचारू रूप से होता रहे। सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री के निर्देशों को लेकर कहा, “अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि दिल्ली वालों को मुफ्त दवा और मुफ्त टेस्ट मिलता रहे। उन्हें लगता है कि उनके हिरासत में होने के कारण लोगों की समस्याएं बढ़ न जाएं।” भारद्वाज ने आगे कहा, “अरविंद केजरीवाल मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां नहीं होने से चिंतित हैं। उन्होंने मुझे आदेश […]

पाकिस्तान में फिर आतंकी हमला, खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 6 चीनी नागरिकों की मौत

  इंटरनैशनल न्यूज़। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 6 चीन के नागरिकों की मौत होने की खबर सामने आई है। हमले के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक, यह आत्मघाती हमला चीनी नागरिकों की गाड़ियों को निशाना बनाकर किया गया है। यह आत्मघाती हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब कुछ घंटे पहले ही बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नेवल बेस पर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। इस हमले में एक जवान की मौत हो गई है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के […]

केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

नेशनल न्यूज़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि वे शराब घोटाले से ध्यान भटकाना चाहते हैं, वे कहते रहते हैं कि उन्हें (जेल से) आदेश मिल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने एलजी और ईडी निदेशक को लिखित शिकायत दी है कि उन्होंने जो झूठा पत्र पेश किया है, उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस तरह से गैंगस्टर और जबरन वसूली […]

विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मुंबई में हुई सर्जरी, जल्द लौटेंगे रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मुंबई में सर्जरी हुई है. वे डिस्चार्ज भी हो चुके हैं. दो-तीन दिनों में वे रायपुर लौटेंगे। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पिछले कुछ समय से कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे थे. डॉन पहले उन्होंने मुंबई के निजी अस्पताल में इसकी सर्जरी करवाई थी. उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है. वे जल्द ही रायपुर लौटेंगे।

राजातालाब में आयोजित पाम संडे रैली में दिखा सांप्रदायिक सदभाव

रायपुर। मिनी इंडिया के नाम से मशहूर राजा तालाब में पाम संडे को संडे स्कूल रैली में सांप्रदायिक सद्भाव नज़र आया। रैली में शामिल मसीहिजनों ने रास्ते में हिंदू भाइयों को होली और मुस्लिम समाज के लोगों को पवित्र रमज़ान की मुबारकबाद दी। रैली में शामिल बच्चों के लिए रहमान भाई ने सहयोगियों के साथ भोजन तैयार किया। हिंदू भाइयों के साथ मिलकर परोसा भी। राजातालाब संडे स्कूल द्वारा पाम सन्डे पर रैली पास्टर सुनील कुमार के प्रार्थना के द्वारा आरंभ की गई। राजातालाब मसीह समाज के साथ साथ मोवा,शिवानंद नगर, कचना,नया रायपुर,श्याम नगर,भवेनगर, करबला आदि जगह और अन्य समाज के परिवार भी शामिल हुईं। अमर चौक में परिवार कमलेश […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आने वाले 4 दिनों में बढ़ेगी गर्मी, तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री का बढ़ोतरी होगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने के कारण सोमवार दोपहर बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। अंबिकापुर जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में ओले भी गिरे। मैनपाट इलाके में तो ओले गिरने से बर्फ की चादर बिछ गई। कवर्धा जिले में भी अचानक मौसम बदल गया। सोमवार को शाम होते ही ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश होने लगी। वहीं, रायपुर के आउटर में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बूदांबांदी हुई। सोमवार को राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। यहां सबसे ज्यादा 39.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड […]

शादी के निमंत्रण कार्ड में दूल्हे के पिता का मेहमानों से अनोखा अनुरोध,’गिफ्ट न लाएं, PM मोदी को वोट दें’

  नेशनल न्यूज़। तेलंगाना के संगारेड्डी के एक व्यक्ति ने अपने बेटे की शादी के लिए मेहमानों को आमंत्रित करते समय एक अनोखा अनुरोध किया। निमंत्रण कार्ड में एक संदेश था जिसमें लोगों से नवविवाहितों के लिए उपहार नहीं लाने, बल्कि आगामी चुनावों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देने के लिए कहा गया था। साई कुमार और महिमा रानी की शादी के कार्ड के कवर पर, जिसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया है, एक संदेश है जिसमें लिखा है, “यदि आप नरेंद्र मोदी जी को वोट देते हैं, तो यह इस शादी का उपहार है”। शादी 4 अप्रैल को होने वाली है। संदेश छापने […]

500 सालों बाद अयोध्या में मनाई गई होली,भव्य तरीके से मनाया गया होली उत्सव

नेशनल न्यूज़। करीब पांच सौ सालों के बाद श्री राम की नगरी यानी अयोध्या में होली का त्योहार काफी धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर वहां मौजूद सभी श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद पहली बार बेहद भव्य तरीके से अयोध्या में होली उत्सव मनाया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक अलग-अलग जगहों से लोग सुबह-सुबह मंदिर पहुंचे और राम मंदिर में रामलला की मूर्ति पर रंग और गुलाल चढ़ाया। इस दौरान राम जन्मभूमि का परिसर रंगों के त्योहार की खुशी में डूबा हुआ नजर आया। इसी बीच हजारों श्रद्धालुओं ने राम की पैड़ी पर होली मनाई और फिर वहीं स्नान किया। वहीं दूसरी तरफ राम […]