आज का राशिफल 11 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने बुद्धि और विवेक से किसी निर्णय को लेकर सभी हैरान कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें घर से दूर नौकरी मिल सकती है, लेकिन प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। किसी अजनबी पर आप आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में यदि अपने ढील दी, तो वह बाद में आपके लिए समस्या बन सकते हैं। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। वृष दैनिक राशिफल (Taurus […]

सदी के महानायक का जन्मदिन आज : साल में दो बार अपना बर्थ डे मानते हैं बिग बी, जानें इसके पीछे का किस्सा

एंटरटेनमेंट न्यूज़। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बी को कोई सदी का महानायक कहता है तो कोई उन्हें शहंशाह हुलाता है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने चाहने वालों के लिए अक्सर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। बिग बी आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में करीब पांच दशक से राज कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के उनकी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ किस्सों के बारे में जानते हैं। अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर , 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम […]

सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में फिर टॉप पर पहुंचे मुकेश अंबानी, टॉप 10 में बिड़ला-बजाज की वापसी

नेशनल न्यूज़। हुरुन इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में कई बदलाव आए हैं। ‘360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023’ के अनुसार देश में धन वितरण से जुड़े कई नए रुझानों का पता चलता है। इस सूची में 278 नए लोगों को शामिल किया गया है, जिनकी कुल संपत्ति 7,28,200 करोड़ रुपये है। लिस्ट में औद्योगिक उत्पादों से जुड़े 33 लोगों जबकि धातु और खनन क्षेत्र से जुड़े 29 लोगों को पहली बार जगह मिली है। इस अवधि में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति रखने वाले व्यक्तियों की संख्या में 219 लोगों यानी 76% की […]

जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित , अपर कलेक्टर होंगे प्रभारी

रायपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय (सामान्य शाखा) रायपुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर होंगे तथा यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित होगा। कंट्रोल रूम का नंबर 07712445785 और 1950 है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। इस नंबर में निर्वाचन संबंधी शिकायत, जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है। सूचना मिलने पर संबंधित टीमों द्वारा जल्द निवारण किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम में पंचायत इंस्पेक्टर अनिता ठाकुर, सहा. मानचित्रकार नेमीचंद साहू, स्टेनोग्राफर सुशील कुमार साहु, वरिष्ठ सहा. विवेक यदु, प्रथम श्रेणी लिपिक चमन लाल, सहा.ग्रेड-03 अजय श्रीवास्तव, सहा.ग्रेड-03 विकास अग्रवाल, सहा.ग्रेड-03 विजेन्द्र […]

उड़न दस्ता टीम में शामिल अधिकारी ड्यूटी से रहे अनुपस्थित, कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस किया जारी

० 24 घंटे के भीतर स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के दिए निर्देश गरियाबंद।विधानसभा निर्वाचन 2023 के घोषणा उपरांत जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। इस अवधि में किसी भी अधिकारी कर्मचारी को बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय छोड़ने प्रतिबंधित किया गया है। उड़न दस्ता टीम में शामिल अधिकारी को उनके कार्य स्थल से अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उप अभियंता जल संसाधन उप संभाग देवभोग श्री दीपांशु कुमार की ड्यूटी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55 बिंद्रानवागढ़ में उड़न दस्ता दल क्रमांक 1सी में लगाई गई है। 9 अक्टूबर 2023 को उक्त अधिकारी ड्यूटी स्थल से […]

विधानसभा चुनाव 2023: बसपा ने 17 सीटों के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची

रायपुर। बहुजन समाज पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। देखिए किसे मिली कहां की उम्मीदवारी –

प्रेयर फेस्टिवल में झुकेंगे सर ,मागेंगे शांति प्रिय, खुशहाल व तरक्की पसंद दुनिया के लिए की दुआ

0 छत्तीसगढ़ में जुटेंगे देशभर के धर्मगुरु, 17 से 19 अक्टूबर तक राजधानी में प्रेयर चेन रायपुर। राजधानी में 17 से 19 अक्टूबर तक होने वाले नेशनल प्रेयर फेस्टविल की तैयारी अंतिम चरण में है। सेंट पॉल्स कैथेड्रल में चर्च ऑफ नार्थ इंडिया ने इसका आयोजन किया है। छत्तीसगढ़ डायसिस को देशभर के धर्म गुरुओं की अगवानी की मेजबानी का सौभाग्य मिला है। सीएनआई के मॉडरेटर द मोस्ट बिजय कुमार नायक व बिशप एसके नंदा की अगुवाई में प्रार्थना महोत्सव संपन्न होगा। देश के 27 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की डायसिसों के बिशप, सीएनआई सिनड के पदाधिकारी व प्रतिनिधिगण शामिल होंगे। वे सभी 16 अक्टूबर को सेंट पॉल्स कैथेड्रल […]

दिल्ली शराब घोटाला : संजय सिंह की रिमांड तीन दिन बढ़ी, 13 अक्टूबर तक रहेंगे रिमांड में

  नेशनल न्यूज़। दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आरोपी आप सांसद संजय सिंह को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने कोर्ट में संजय सिंह की पांच की रिमांड की मांग की, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड स्वीकृत की। अब आप सांसद 13 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड में रहेंगे। ईडी ने कोर्ट में कहा कि घूस लेने के नहीं, घूस मांगने के सबूत हैं। शराब लाइसेंस के लिए घूस मांगी गई। इससे पहले, संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने सांसद को पांच दिनों की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। […]

ओडिशा : जगन्नाथ मंदिर में भी लागू होगा ड्रेस कोड, निर्देशित कपड़ों अनदेखी पर प्रवेश होगा वर्जित

पूरी। जगन्नाथ मंदिर सिर्फ ओडीशा ही नहीं पूरे भारत में प्रसिद्ध है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। जल्द ही श्रद्धालुओं के लिए जगन्नाथ मंदिर ड्रेस कोड जारी हो जाएगा। इसके बाद से जो भक्त मंदिर प्रशासन द्वारा निर्देशित कपड़े पहनकर नहीं आएंगे, उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जगन्नाथ मंदिर का ड्रेस कोड (Puri Jagannath Temple Dress Code) दरअसल मंदिर प्रशासन का कहना है कि पूजा करते वक्त लोग किसी भी तरह के कपड़े पहनकर आ जाते हैं। इसी को देखते हुए ड्रेस कोड जारी करने का फैसला लिया गया है। मंदिर प्रशासन का कहना है, “मंदिर की गरिमा और पवित्रता […]

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 40 युवाओं को दिया गया मौका, 14 महिला प्रत्याशियों को दी गई उम्मीदवारी , तीसरी लिस्ट जल्द ही

रायपुर। छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनावी तारीखों का ऐलान होते ही पांचों प्रदेशों में आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लगते ही भाजपा ने छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश और राजस्थान के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने आचार संहिता लगते ही छत्तीसगढ़ में अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 64 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। वहीं, भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि, 90 में से 85 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हुए हैं। प्रत्याशियों के नामों […]