आचार संहिता लागू होते ही अधिकारियों -कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक, आदेश 5 दिसंबर तक प्रभावशील
रायपुर। आचार संहिता लागू होते ही प्रदेश के सभी पांच लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी अब निर्वाचन आयोग के अधीन हो गये हैं। लिहाजा कई सारी पाबंदियां भी कर्मचारियों व अधिकारियों पर लागू हो गयी है। कर्मचारियों व अधिकारियों की आचार संहिता तक छुट्टी पर रोक लगा दी गयी है। यानि 5 दिसंबर तक सीएल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। समस्त शासकीय एवं राज्य शासन के विभागीय इकाईयों, उपक्रमों के अमलों की अवकाशों की स्वीकृति हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति के पश्चात ही अवकाश की पात्रता होगी। साथ ही कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी अवकाश स्वीकृति होने के पश्चात ही अवकाश पर जा सकते हैं। जिले […]



