छत्तीसगढ़ में होगा CCPL,6 टीमों के लिए ऑक्शन के जरिए चुनें जाएंगे खिलाडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL की ताज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का आयोजन करने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में 6 टीमें शामिल होंगी, जिनके खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन के जरिए किया जाएगा. इस टूर्नामेंट की सबसे ख़ास बात यह होगी की इस प्रीमियर लीग में सिर्फ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. लीग की विजेता टीम को 31 लाख और उपविजेता को 21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिलेगी. बता दें कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी साझा की है. CSCS के मेंबर विजय शाह के मुताबिक इस प्रीमियर लीग में कुल […]

एनीकट से तालाब भरने की योजना का क्रेडा सी-ई.ओ- ने किया आकस्मिक निरीक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए तालाब ना केवल उनके दैनिक उपयोग के निर्वहन के लिए अपितु बहुत से रीति रिवाजों से संबंधित कार्यों के लिए भी होता है। प्रायः देखा जाता है कि ग्रामीण आस्थाओं से बहुत करीब से जुड़े हुए ये तालाब गर्मी के दिनों में सुख जाते हैं जिससे ना केवल उस तालाब के आश्रित ग्रामीणों को निस्तारी की समस्या से जूझना पड़ता है अपितु उनके रीति रिवाजों से संबंधित कार्य भी प्रभावित होते हैं। उक्त समस्या के निदान हेतु क्रेडा द्वारा एनीकटों से तालाब भरने की एक योजना का संचालन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में क्रेडा सी- ई.ओ- श्री राजेश सिंह राणा द्वारा जिला […]

राजिम कुंभ कल्प : जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी से मेला आगंतुकों को एक ही जगह पर मिल रही शासकीय योजनाओं की जानकारी

  ० मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन थीम पर लगाया गया है प्रदर्शनी ० साधु संत भी पहुंच रहे प्रदर्शनी स्थल तक ० स्थल में पीएम और सीएम के छायाचित्र के साथ फोटो खिंचाकर निशुल्क मोबाइल में प्राप्त करने की भी है सुविधा राजिम। राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी से मेला आगंतुकों को एक ही जगह पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल और सुलभ तरीके से मिल रही है। प्रदर्शनी को मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन थीम पर आकर्षक रूप से सजाया गया है। जिससे मेला आने वाले लोग प्रदर्शनी […]

मंदिरों में चढ़े फूलों से बना रही सुगंधित हर्बल गुलाल

रायपुर। हर्बल गुलालहोली के त्योहार पर एक दूसरे को तरह तरह के रंग लगाकर उत्साह से सभी परिवार के साथ पर्व मनाते हैं। महासमुंद जिले के ग्राम डोकरपाली बिहान से जुड़ी जय माता दी की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। हर्बल गुलाल तैयार लगाने से चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे इन हर्बल गुलाल की कई विशेषताएं हैं। इसमें रंग और सुगंध के लिए फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, ताकि चेहरे को कोई नुकसान न हो सके। समूह की सदस्य श्रीमती चित्ररेखा दीवान […]

जिला पंचायत CEO के सुरक्षाकर्मी ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली, जांच टीम मौके पर

कवर्धा। जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने अपने सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. कृष्ण कुमार साहू छठवीं बटालियन के जवान थे. जवान रात में सीईओ संदीप अग्रवाल के पास ड्यूटी में था. सूचना पर पुलिस जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल के निवास पहुंची. मृतक जवान बिलासपुर जिले के सीपत का रहने वाला बताया जा रहा है. जो कि 1 साल से ड्यूटी पर तैनात था. वहीं दुर्ग से फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है. पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जिंदगी की दो बूंद पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च से

० जिले में 90 हजार से अधिक बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो ड्राप ० राजिम कुंभ मेला स्थल में भी बनाया जाएगा पोलियो बूथ गरियाबंद। भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का क्रियान्वयन जिला गरियाबंद में 03 मार्च से 05 मार्च 2024 तक किया जाना है। शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की 02 बूंद खुराक पिलाया जाना है। जिले में 90 हजार 982 बच्चों को पल्स पोलियो की 2 बूंद खुराक पिलाया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में 830 पोलियो बूथ चिन्हांकित है। इस अभियान के तहत राजिम कुंभ कल्प मेला स्थल में भी पोलियो बूथ बनाया जायेगा। जिसमें […]

आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया जाए: मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा

रायपुर। आगामी नेशनल लोक अदालत 9 मार्च 2024 की तैयारियांे के संबंध में  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय/मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्री न्यायमूर्ति गौतम भादु़़ड़ी, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणांे के जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, सचिव, फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश, न्यायाधीश, स्थायी लोक अदालत के चेयरमेन, सीजेएम, लेबर जजों की वर्चुअल बैठक ली गई। बैठक मंे मुख्य न्यायाधीश  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने सभी न्यायिक अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी नेशनल लोक अदालत में सिविल, आपराधिक […]

आज का इतिहास 29 फरवरी : 1896 में आज ही के दिन भारत के छठे प्रधानमंत्री ‘मोरारजी देसाई’ का हुआ था जन्म

देश और दुनिया में 29 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 29 फरवरी का इतिहास (29 February Ka Itihas) जानेंगे। 29 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1896 में आज ही के दिन भारत के छठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्म हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान होने के कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा और क्या आप जानते है कि अपने सराहनीय कार्यों के लिए […]

महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के संदेशखाली के फरार आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार

  नेशनल न्यूज़। पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। बंगाल पुलिस ने कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शाहजहां को बीती रात सरबेरिया इलाके से उठाया गया है। उसके बाद सुबह करीब पांच बजे बशीरहाट में पुलिस लॉकअप में लाया गया है। सूत्रों की मानें तो बंगाल पुलिस उसे आज ही कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर भीड़ के हमले के बाद से ही शाहजहां शेख फरार था और पुलिस को 50 दिन से भी अधिक वक्त से […]

Accident: डिंडोरी में भीषण हादसा, देर रात वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, 20 घायल

नेशनल न्यूज़। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे बड़झर घाट के पास हुई। उन्होंने बताया कि वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया और इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। वाहन सवार लोग जिले के शाहपुरा ब्लॉक के अमहाई देवरी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही डिंडोरी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर […]