राजिम कुंभ मेला स्थल में यूनिसेफ एवं एनएसएस वालंटियर ने कुपोषण मुक्त पंचायत और प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ का दिया संदेश

० आओ मिलकर कुपोषण दूर भगाए, प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ के नारे से लोगों को किया जा रहा जागरूक रायपुर।राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला स्थल में यूनिसेफ एवं एनएसएस वॉलंटियर के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 27 से 29 फरवरी तक चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत वालंटियर द्वारा कुपोषण मुक्त पंचायत एवं प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ का संदेश दिया जा रहा है। स्वयं सेवकों द्वारा आओ मिलकर कुपोषण दूर भगाए, प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ के नारे से लोगो को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही शिशु संरक्षण माह के तहत शिशु के देखभाल और टीकाकरण के महत्व को भी बताया जा रहा है। इसी थीम पर […]

राज्यपाल हरिचंदन से राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी ने मुलाकात की

रायपुर।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी ने मुलाकात कर राज्य सूचना आयोग द्वारा समय-समय पर लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों से संबंधित पुस्तक राज्यपाल को भेंट की।  

तमिलनाडु सरकार के विज्ञापन में दिखा चीन का रॉकेट, मोदी बोले- DMK को भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं

  नेशनल न्यूज़। तमिलनाडु सरकार को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब डीएमके के एक मंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नए स्पेसपोर्ट के लिए एक विज्ञापन दिया, जिसमें चीन के झंडे वाला एक रॉकेट दिखाया गया था। राज्य मत्स्य पालन मंत्री अनीता राधाकृष्णन द्वारा जारी विज्ञापन का उद्देश्य कुलसेकरपट्टिनम में इसरो स्पेसपोर्ट के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी जा रही आधारशिला का जश्न मनाना और पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि और उनके बेटे और वर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के प्रयासों को उजागर करना था। लेकिन इस विज्ञापन में अनजाने में चीनी राष्ट्रीय ध्वज से सजे एक कंप्यूटर-जनित रॉकेट को प्रदर्शित किया गया, जिसके कारण भाजपा […]

कर्नाटक विधानसभा में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, सीएम सिद्धारमैया बोले- कड़ी कार्रवाई की जाएगी

नेशनल न्यूज़। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि यदि जांच में यह आरोप सही पाया गया कि विधान सौध के अंदर ”पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए गए हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि मंगलवार की रात कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्यसभा चुनाव में सैयद नासिर हुसैन की जीत का जश्न मना रहे थे, तभी वहां कुछ लोगों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कांग्रेस सरकार की निंदा करते हुए बुधवार को बेलगावी, चित्रदुर्ग और मांड्या सहित राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धारमैया […]

मवेशी चराने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने कराया अस्पताल में भर्ती

  उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में मवेशी चराने गई एक महिला पर जंगल में बाघ ने हमला कर दिया। बाघ झाड़ियां के पीछे छिप कर बैठा था। महिला गंभीर घायल हो गई थी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची । आपको बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के सीमा में स्थित उमरिया परिक्षेत्र के चिर्रवाह बीट के कक्ष क्रमांक 205 बगरहा हार में सुनीता नाम की महिला मवेशी चराने के लिए गई थी। मवेशी चराने के बाद महिला अपने घर जा रही […]

अधिकारियों के बाद अब गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण पर ठेकेदार निलंबित, लोक निर्माण विभाग ने की कार्रवाई

० निरीक्षण और जांच के बाद चोटिया-चिरमिरी मार्ग का उन्नयन और नवीनीकरण कार्य पाया गया था खराब गुणवत्ता का ० मामले में दो अधिकारियों को किया गया है निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस जारी रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य करने वाले ठेकेदार को निलंबित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा विगत 18 जनवरी को निरीक्षण और जांच में सड़क उन्नयन एवं नवीनीकरण का कार्य अमानक और गुणवत्ताहीन पाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 9 फरवरी को ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एंड कंपनी […]

नक्सली कमांडर हिडमा के गांव से प्रदेश की प्रगति देखने युवा पहुंचे रायपुर, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने उनसे की मुलाकात, साथ में किया भोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ दूसरा सबसे नक्सली प्रभावित राज्य है, यहाँ के कुल 14 जिले नक्सल प्रभावित हैं। वहीँ प्रदेश में हो रहे विकास की झलक दिखाने घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के आदिवासी युवाओं को रायपुर भ्रमण कराया जा रहा है। इन आदिवासी युवाओं से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में मुलाकात किया फिर उनके साथ में भोजन किया । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक ने भी युवाओ से मुलाकात की, जिसके बाद युवाओ को सभी विकास कार्यों से अवगत कराया गया। दरअसल, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों ने विकास कार्यों को बाधा पहुंचाते हुए आदिवासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा हुआ है। प्रदेश […]

बड़ी खबर : नगरीय निकायों में वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक स्वीकृत अप्रारंभ कार्य पुनः स्वीकृति के बाद ही किए जा सकेंगे प्रारंभ

० अधोसंरचना मद एवं राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत स्वीकृत अप्रारंभ कार्यों को शुरू करने लेनी होगी दोबारा मंजूरी ० नगरीय प्रशासन विभाग ने वित्तीय अनुशासन और शासकीय व्यय में मितव्ययिता बरतने वित्त विभाग के निर्देश के अनुपालन में नगरीय निकायों को जारी किया परिपत्र ० विभाग ने प्राथमिकता वाले अप्रारंभ व निरस्त कार्यों को 2023-24 के प्रस्ताव में पुनः शामिल कर स्वीकृति के लिए संचालनालय या सूडा भेजने कहा रायपुर।प्रदेश के नगरीय निकायों में वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक स्वीकृत अप्रारंभ कार्यों को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में पुनः स्वीकृति के बाद ही प्रारंभ किए जा सकेंगे। नगरीय निकायों में अधोसंरचना मद एवं […]

रात्रि में रंग बिरंगी बल्बों की रोशनी से जगमगाने लगा त्रिवेणी संगम

० मेला में निरंतर विद्युत आपूर्ति करने हेतु रायपुर, गरियाबंद व धमतरी के पावर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी के 125 अधिकारी कर्मचारीगण तैनात ० अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अशोक खंडेलवाल रायपुर मेला में विद्युुत आपूर्ति किये जाने का निरंतर कर रहे हैं माॅनिटरिंग रायपुर (राजेन्द्र ठाकुर)। राजिम मंे 24 फरवरी से 8 मार्च महाशिवरात्रि पर्व तक छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राजिम कुम्भ (कल्प) मेला में महानदी, पैरी नदी व सोंढूल नदी संगम स्थल सहित समूचा पूरा मेला क्षेत्र साज सज्जा से सुसज्जित होनें से दिन व रात्रि मे ंरंग बिरंगी बल्बों की रोशनी से जगमग होनें के कारण यहां आने यहां आने वाले आगन्तुकों व श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। […]

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, प्रेसवार्ता में हुए भावुक

नेशनल न्यूज़। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को राज्य विधानसभा परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति मेरी जावाबदेही है। कहा कि एक साल के घटनाक्रम में विधायकों की अनदेखी हुई। आवाज दबाई गई। शिलान्यास मामले में मेरे विभाग के अफसरों को नोटिस दिए गए। वह वीरभद्र सिंह के कदमों पर चल रहे हैं। प्रियंका गांधी, खरगे को दो दिन के घटनाक्रम की जानकारी दे दी है और अब हाईकमान को फैसला लेना है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ‘हमने पार्टी का हमेशा साथ दिया […]