CG Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी, देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

  रायपुर। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है. जिसमें कुल 19 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। बता दें कि सोमवार को भी आईएएस के साथ साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था. आज भी डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित मंत्रालय में अवर सचिव को इधर से उधर किया गया है।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बृजमोहन अग्रवाल की माता को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पूज्यनीय माताजी पिस्तादेवी अग्रवाल जी के देवलोकगमन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम से मेरी प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। साथ ही प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष, डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सहित सभी मंत्रियों और विधायकों ने श्रद्धांजलि दी है।  

भ्रामक और झूठे विज्ञापनों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा-तत्काल कार्रवाई हो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज योग गुरु रामदेव के सह-स्वामित्व वाले पतंजलि आयुर्वेद के “भ्रामक और झूठे” विज्ञापनों के मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “सरकार आंखें बंद करके बैठी है।” सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे विज्ञापन के जरिए पूरे देश को गुमराह किया जा रहा है। पीठ ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को तत्काल कुछ कार्रवाई करनी होगी।” पीठ ने कंपनी को अपनी दवाओं के सभी इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट विज्ञापनों को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल नवंबर में पतंजलि आयुर्वेद को अपनी दवाओं के बारे में विज्ञापनों […]

आचार संहिता उल्लंघन मामला : फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा ‘फरार’ घोषित, पुलिस ढूंढकर कोर्ट में करेगी पेश

  नेशनल न्यूज़। रामपुर से पूर्व सांसद अभिनेत्री जयाप्रदा को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में लगातार गैर—हाजिर रहने के चलते स्थानीय एमपी—एमएलए अदालत ने मंगलवार को आखिरकार ‘फरार’ घोषित कर दिया और पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर छह मार्च को अदालत में हाजिर करने का आदेश दिया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी रहीं जयप्रदा पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दो मामले रामपुर में दर्ज किए गए थे, जिनकी सुनवाई रामपुर की विशेष एमपी—एमएलए अदालत में हो रही है। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि जयप्रदा के विरुद्ध 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार […]

Big News: बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थी भर्ती

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और साय कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्तादेवी अग्रवाल का आज शाम निधन हो गया. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी. उन्हें उपचार के लिए शहर के बड़े निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां वे कुछ दिन वेंटिलेटर पर थी. लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें वापस निवास स्थान ले आया गया. जहां उन्होंने अंतिम सांसे ली.  

DANTEWADA: एनएमडीसी के एसपी-3 प्लांट में धंसी चट्टान,दो की मौत, कई मजदूरों की दबने की आशंका

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है. जहां एनएमडीसी के नए बन रहे एसपी-3 प्लांट में लौह अयस्क की चट्टान धंस गई है. इस हादसे में पोकलेन समेत 4 से 5 मजदूरों के मलबे के नीचे दबने की जानकारी सामने आई है. शुरूआती जानकारी के मुताबिक मौके से दो मजदूरों का शव बरामद किया गया है. हादसे की सूचना के बाद किरंदुल थाना पुलिस, प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. एसपी गौरव राय ने हादसे की पुष्टि की है.  

राजिम कुंभ कल्प में 3 मार्च से शुरू होगा विराट संत समागम : तैयारियां पूर्णता की ओर

० डोम, स्विस कॉटेज, कुटिया से सजा संत समागम क्षेत्र राजिम। 24 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प मेला की भव्यता दिनों दिन बढ़ रही है। वैसे तो राजिम कुंभ माघी पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होता है। इसके अंतर्गत विराट संत-समागम होता है, जिसका उद्घाटन रविवार 3 मार्च से होगा। धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर राजिम मेला के संत समागम स्थल पर साधु-सतों, महामंडलेश्वरों, आचार्य महात्माओं के लिए विशाल डोम, स्विस कॉटेज, कुटिया तथा यज्ञ शाला का निर्माण किया गया है, जिसमें संत महात्माओं द्वारा विभिन्न प्रकार के यज्ञ अनुष्ठान को पूरी वैदिक रीतियों के साथ सम्पन्न कराया जाता है तथा संत समागम के विशाल मंच […]

शराब घोटाला मामले में ED ने सीएम केजरीवाल को भेजा आठवां समन, अब बढ़ सकती है मुश्किलें

दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आठवां समन भेजा है। इससे पहले ईडी ने उन्हें सातवां समन भेजा था, लेकिन के दिल्ली सीएम किसी ना किसी वजह से ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। अब आठवां समन अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ा सकता है। केजरीवाल ने कहा था कि अगर अदालत इस संबंध में आदेश देगी तो वह प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे। समन पर केजरीवाल के पेश नहीं होने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने शहर की एक अदालत का रुख किया, जिस पर अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को 16 मार्च को उसके समक्ष पेश होने का निर्देश दिया […]

हमारे पूर्वजों ने हमे गौरवशाली विरासत दी है – राज्यपाल श्री हरिचंदन

० राजभवन में मनाया गया मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस रायपुर।राजभवन में आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि हमारे पूर्वजों के अथक मेहनत और दृढ़ संकल्प ने हमे गौरवशाली विरासत दी है जिस पर हमे गर्व करना चाहिए। केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाते है। इसी कड़ी में राजभवन में मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। […]

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ ई-गवर्नेन्स में मॉडल राज्य बनेगा-आनंद प्रकाश सोलंकी

छत्तीसगढ़ की नयी सरकार ने सुशासन का संकल्प लिया है। सुशासन यानि लोगों की बेहतरी के लिए प्रशासन में पारदर्शिता, कार्यों का समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा होना, अच्छा प्रबंधन, जनभागीदारी, जवाबदेही, कुशलता और कानून का पालन जैसी बातें शामिल हैं। यह किसी भी जनकल्याणकारी राज्य की प्रथम आवश्यकता होती है। नयी सरकार सुशासन की स्थापना के लिए आई.टी. को प्रमुख टूल के रूप में अपनाएगी। इसकी बानगी वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में देखी जा सकती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि छत्तीसगढ़ ई-गवर्नेंस की दृष्टि से माडल राज्य बने। उनकी मंशा के अनूरूप योजनाओं की ई-मानीटरिंग के साथ-साथ पारदर्शी प्रशासन और आईटी आधारित […]