मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की मुलाकात,शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आमंत्रण

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की रचना ’दीवार में एक खिड़की रहती थी’ भेंट की। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री साय को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, प्रेस क्लब महासचिव वैभव शिव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई एवं संयुक्त सचिव सुश्री तृप्ति सोनी, अरविन्द सोनवानी भी […]

गगनयान की यात्रा में जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों से मिले पीएम मोदी, बोले- इस बार वक्त- काउंटडाउन और रॉकेट भी हमारा है

  नेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की, जो देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन-‘गगनयान’ के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। मोदी ने तिरुवनंतपुरम के पास थुंबा में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का मंगलवार को दौरा किया। उन्होंने इस दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तीन प्रमुख अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अंतरिक्ष यात्रियों के नाम का ऐलान पीएम मोदी ने मंगलवार को उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की, जो देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन-‘गगनयान’ के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने वीएसएससी में बताया कि ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन […]

श्री गणेश विनायक नेत्र चिकित्सालय एवं पॉजिटिव हेल्थ जोन ने किया विधानसभा में नेत्र एवं आयुर्वेद नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन

रायपुर। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधान सभा परिसर में ‘‘श्री गणेश विनायक ‘‘नेत्र चिकित्सालय’’ एवं ‘‘पॉजिटिव हेल्थ जोन’’ रायपुर द्वारा मान. विधायकों के लिए एक दिवसीय नेत्र/ आयुर्वेद नाड़ी परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर में विधायकों ने चिकित्सकों से अपना नेत्र एवं आयुर्वेद नाड़ी परीक्षण कराया। इस अवसर पर मान. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, मान. लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, श्याम बिहारी जायसवाल, मान. विधायकगण, एवं विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।

शासकीय हाई स्कूल चरोदा में मनाया गया विदाई समारोह

गरियाबंद। शासकीय हाई स्कूल चरोदा विकास खंड छुरा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 10वी के छात्र-छात्राओं का शानदार स्वागत कर उन्हें मनोरंजक खेल खेलने के लिए शामिल किया गया और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए, साथ ही कक्षा 9 वी के छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कक्षा 10वी के कैलाश कुमार एवं पार्वती को सत्र 2023_24 में श्रेष्ठ छात्र छात्रा को ताज पहना कर सम्मानित किया गया । शाला के प्राचार्य श्री पाल सिंह ध्रुव द्वारा सभी छात्र छात्राओं को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं, साथ ही उन्होंने यह भी […]

Rajyasabha Voting Live: राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, 15 सीटों के लिए हो रही वोटिंग

  नेशनल न्यूज़। राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वोट डाला। राज्यसभा चुनाव के लिए बेंगलुरु के पोलिंग बूथ पर तैयारियां पूरी। मतदान शुरू हुआ। राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में बने पोलिंग बूथ पर अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 56 राज्सभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की थी। इनमें से 12 राज्यों में भाजपा के 20 उम्मीदवार समेत कुल 41 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। […]

हटके खबर : शरीर में जिंक की कमी को दूर करने युवक ने निगले 39 सिक्के और 37 चुंबक

नेशनल न्यूज़। दिल्ली सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद 26 वर्षीय एक व्यक्ति के पेट और आंत से कम से कम 39 सिक्के निकाले हैं। मरीज, जो एक मानसिक बीमारी से भी पीड़ित है, उसे पिछले 20 दिनों से बार-बार उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था। मरीज, जो सबसे पहले अस्पताल की ओपीडी में आया, उसे सबसे पहले वरिष्ठ सलाहकार डॉ. तरुण मित्तल ने देखा। मरीज के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर डॉ. मित्तल को बताया कि वह पिछले कुछ हफ्तों से सिक्के और चुंबक निगल रहा है। दिल्ली के इस शख्स ने क्यों निगले सिक्के और चुंबक? डॉक्टरों […]

सलफ जलाशय परियोजना इतिहास बनकर रह गई, विष्णु सरकार से है क्षेत्र के किसानों को उम्मीद

  ० 20 से 25 नग कोसम के झाड़ को लाखों वृक्ष बताया , सलफ जलाशय बांध निर्माण कार्य पर लगा है 44 साल से रोक ० क्षेत्र के किसान सलफ जलाशय परियोजना को पुरा करने कई बार कर चुके चक्काजाम धरना प्रदर्शन आंदोलन ० विधानसभा- लोकसभा चुनाव के समय राजनितिक दलो के घोषणा में रहता है प्रमुख मुद्दा गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के बहुचर्चित सलफ जलाशय बांध का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण होने के पश्चात पर्यावरण के अड़ंगा के चलते पिछले 44 वर्षो में निर्माण कार्य पूरा नही हो पाया है जबकि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सभी राजनैतिक पार्टियों के नेताओ के घोषणा में सलफ […]

गुणवत्ताहीन निर्माण पर उपमुख्यमंत्री ने लिया एक्शन, दो अधिकारियों को किया निलंबित

रायपुर। गुणवत्ताहीन निर्माण पर उप मुख्यमंत्री (लोनिवि) अरुण साव सख्त कार्रवाई की है। विभाग के दो अधिकारी निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।।चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य पर कार्रवाई। मंत्रालय से अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता का निलंबन आदेश जारी कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। चोटिया-चिरमिरी सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारी निलंबित किया गया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव ने उन्हें दो और अफसरों कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य पर […]

पढ़ते-पढ़ते नींद आ जाती है, पढ़ा याद नहीं रहता, क्या करें : हेल्पलाईन पर एक्सपर्ट सॉल्व कर रहे बच्चों की समस्याएं

रायपुर।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के संदर्भ में हेल्पलाईन 2024 का 22 फरवरी से 22 मार्च तक संचालन किया जा रहा है। हेल्पलाईन में आज रसायन शास्त्र विषय की विशेषज्ञ श्रीमती कादम्बिनी पटले ने रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा की तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया। मनोवैज्ञानिक के रूप में उपस्थित डॉ. वर्षा वरवंडकर द्वारा तनाव संबंधी समस्याआंे का निराकरण किया गया। चार दिनों में हेल्पलाइन पर प्राप्त 344 फोन कॉल का निराकरण किया जा चुका है। हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर-+91-18002334363 पर आज 136 फोन काल प्राप्त हुए। इसी प्रकार 22 फरवरी को 61, 23 फरवरी को 77 और […]

19 वें छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन में भारत की प्रगति यात्रा में विज्ञान की भूमिका पर हुई चर्चा

रायपुर।राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर और छत्तीसगढ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह में आयोजित दो दिवसीय 19 वें छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का आज शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय यह सम्मेलन 26 एवं 27 फरवरी तक आयोजित होगा। निदेशक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर प्रोफेसर एन. वी.रमणा राव ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जो अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी तरक्की कर रहा है। आज हम सब विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार की चर्चा करेंगे। नई विचारधारा और अनुसंधान को बढ़ावा देंगे और आगे के विषय में कदम बढ़ाएंगे। छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन के […]