आज का इतिहास 27 फरवरी : गोधरा की दुखद घटना का गवाह है आज का दिन

इतिहास में 27 फरवरी का दिन एक दुखद घटना के रूप में दर्ज है। दरअसल 27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन से रवाना हुई साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में उन्मादी भीड़ ने आग लगा दी थी और इस भीषण अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हो गई थी। अहमदाबाद को जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस गोधरा स्टेशन से चली ही थी कि किसी ने चेन खींचकर ट्रेन रोक ली और फिर पथराव के बाद ट्रेन के एक डिब्बे को आग के हवाले कर दिया गया। ट्रेन में सवार लोग हिंदू तीर्थयात्री थे और अयोध्या से लौट रहे थे। घटना के बाद गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई और जान-माल का […]

महानदी की आरती में दिख रहा दिव्य दृश्य ,राजिम कुंभ कल्प मेला में प्रतिदिन हो रही महाआरती

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला के जबलपुर से पधारे साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में प्रतिदिन महानदी की महाआरती की जा रही है। इस महाआरती में बड़ी संख्या में साधु-संतों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक शामिल होकर इसके साक्षी बन रहे हैं। महाआरती की शुरूआत 11 पंड़ितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ होता है। इस अवसर पर वेदरतन सेवा प्रकल्प के संयोजक अशोक राजपूत ने बताया कि महानदी की आरती करने को उद्देश्य केवल पूजा पाठ करने से नहीं है बल्कि लुप्त हो रही महानदी को बचाने का एक प्रयास है। इसी प्रयास की कड़ी में राजिम कुंभ में साध्वी प्रज्ञा भारती से सहयोग से भव्य एवं दिव्य […]

राजिम कुंभ कल्प मेला : मेलार्थी को मिल रहा शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

० धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर राजिम कुंभ मेला विभिन्न विभाग की प्रदर्शनी राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया है। इन स्टॉलों में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी और उसके लाभ के अलावा अन्य जानकारी दी जा रही है। गरियाबंद जिला के खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी और ग्राम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए स्टाल लगाया गया है। यहां पर बोरा, रस्सी और बांस की सहायता से बनाए गए विभिन्न घरेलू उपयोगी वस्तुए प्रदर्शिनी और बिक्री के लिए रखी गयी है। स्टॉल में दूसरी ओर खादी के बने […]

जेएसपी में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, सौर ऊर्जा की ओर भी बढ़े कदम

० कार्बन डाईऑक्साइड नियंत्रण और हरित पर्यावरण निर्माण की दिशा में जिन्दल स्टील एंड पॉवर का बड़ा कदम ० हम सतत विकास एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति समर्पितः नवीन जिन्दल रायपुर।जिन्दल स्टील एंड पॉवर (जेएसपी) ने कार्बन डाईऑक्साइड नियंत्रण और हरित पर्यावरण निर्माण के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने कार्बन नेट जीरो लक्ष्य के अनुरूप अपने अंगुल स्टील कॉम्प्लेक्स में 10 इलेक्ट्रिक बसें एवं 27 इलेक्ट्रिक एसयूवी उतारी हैं और सौर ऊर्जा उत्पादन की भी शुरुआत की है। यह पहल पर्यावरण संतुलन और कार्बन फुटप्रिंट घटाने की दिशा में जेएसपी की प्रतिबद्धता में एक मील का पत्थर है। अंगुल स्टील कॉम्पलेक्स में रविवार देर शाम इलेक्ट्रिक […]

विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

नेशनल न्यूज़। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लि. (पीपीबीएल) के अंशकालिक गैर-कार्यकारी चेयरमैन पद से विजय शेखर शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बैंक के निदेशक मंडल को पुनर्गठित किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों का अनुपालन नहीं करने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लि. (पीपीबीएल) को 15 मार्च के बाद ग्राहकों से कोई भी नई जमा राशि या ‘टॉप अप’ स्वीकार करने से रोक दिया है। पेटीएम ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पीपीबीएल ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक […]

CG Transfer Breaking: राज्य सरकार ने 6 आईएएस का किया ट्रांसफर, 3 जिलों का बदले गए कलेक्टर

रायपुर। राज्य सरकार ने 6 आईएएस का ट्रांसफर किया है. जारी आदेश के अनुसार 3 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए है. यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है.  

CG Transfer Breaking: राज्य सरकार ने 6 आईएएस का किया ट्रांसफर, 3 जिलों का बदले गए कलेक्टर

रायपुर। राज्य सरकार ने 6 आईएएस का ट्रांसफर किया है. जारी आदेश के अनुसार 3 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए है. यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है.  

पीएम मोदी नेे 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों और 1500 रेल फ्लाइओवर तथा अंडर पास निर्माण कार्यों का किया वर्चुअल उद्घाटन एवं शिलान्यास

० भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती रेल नेटवर्क प्रणाली है-राज्यपाल रायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों एवं 1500 फ्लाइओवर और अंडर पास निर्माण कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इनमें 2700 करोड़ रूपये की लागत से छत्तीसगढ़ के 21 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास और 83 रोड ओवर ब्रिज व अंडर ब्रिज का निर्माण भी शामिल हैं। इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद रायपुर सुनील सोनी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन अपने उद्बोधन में कहा कि […]

Big Breaking: नहीं रहें मशहूर गजल गायक पंकज उधास , 72 की उम्र में ली अंतिम सांसें

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 72 साल के थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने पिता के निधन की पुष्टि की है। नायाब उधास ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह दुखद खबर साझा करते हुए लिखा, ‘भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है’। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज उधास का निधन 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे ब्रीच […]

राजिम कुंभ कल्प मेले में बना अस्थायी अस्पताल,लोगों को 24 घंटे मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधाएं

0 जरूरतमंदों को दवाइयों का भी किया जा रहा वितरण रायपुर।धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा मेला स्थल में गरियाबंद, रायपुर और धमतरी जिले द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। मेला स्थल में 10-10 बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। इन अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टॉफ और लैब टेक्नीशियन पदस्थ किए गए हैं। जिससे लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधाएं मिल रही है। साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यकतानुसार दवाइयों का भी वितरण किया जा रहा है। मेडिकल कैंप में पहुंचने […]