पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को मिली राहत, मिली तीन दिन की अंतरिम जमानत

दिल्ली। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। मनीष सिसोदिया को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में कोर्ट ने तीन दिन की अंतरिम जमानत दी है। उन्हें यह जमानत 13 से 15 फरवरी तक लखनऊ में अपनी भतीजी की शादी समारोह में शामिल हने के लिए मिली है। बता दें कि मनीष सिसोदिया दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले वह बीते 11 नवंबर को अपनी पत्नी सीमा से मिलने गए थे। उस दौरान सीमा की तबीयत खराब थी। दिल्ली की कोर्ट ने उन्हें 11 नवंबर […]

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन 3 दिन की रिमांड में,ईडी ने कोर्ट से मांगी थी 4 दिनों की रिमांड

  रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 5 दिनों की ईडी की दूसरे रिमांड अवधि आज समाप्त हो रही है। दूसरे रिमांड की अवधि पूरी होने पर ईडी ने हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में ईडी ने हेमंत सोरेन की फिर से 4 दिनों की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 3 दिन की रिमांड दी है। बता दें कि इससे पहले हेमंत सोरेन 2 बार ईडी की 5-5 दिनों की रिमांड पर रह चुके हैं।  

युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें : प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी

0 देशभर के 1 लाख से अधिक युवाओं को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रूप से किया नियुक्ति पत्र वितरण 0 रोजगार मेला रोजगार सृजन उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा: केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल 0 आरंग में आयोजित रोजगार मेला में केन्द्रीय सेवाओं में 75 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र रायपुर।भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के विभिन्न राज्यों के 46 स्थानों पर आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेला में 1 लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने नौजवानों से राष्ट्र निर्माण का सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा नौकरी देने का […]

बड़ी खबर : 130 समर्थन के साथ फ्लोर टेस्ट में नीतीश जीते, तेजस्वी यादव के साथ विपक्ष का वॉकआउट

पटना। 14 दिनों से जिस ‘खेला’ की चर्चा पूरे देश में थी, वह वास्तव में उलटा पड़ गया। बिहार की नीतीश कुमार सरकार के पास 128 विधायक थे और जब बहुमत परीक्षण हुआ तो इनकी संख्या 130 हो गई। विपक्ष पहले ही स्पीकर अविश्वास प्रस्ताव में हार गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह के बाद सदन में वोटिंग कराई गई। सत्ता पक्ष के समर्थन में 130 वोट पर पड़े। राजद समेत महागठबंधन ने वॉकआउट का रास्ता अपनाया। इस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट में पास हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खरीदने की कोशिश हुई, लेकिन या कोशिश सफल नहीं हो पाई। सरकार […]

महतारी वंदन योजना : महिलाओं में भारी उत्साह, एक सप्ताह में 46 लाख 22 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन

० महिलाएं सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही रायपुर।महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 46 लाख 22 हजार 926 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाओं […]

बड़ी खबर : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

नेशनल न्यूज़। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने बताया कि उनके इस्तीफे की जानकारी नेता द्वारा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात के बाद आई। चव्हाण राज्य में एक प्रमुख मराठा चेहरा हैं और उनके जाने को कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। वह नांदेड़ सीट से विधायक हैं.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 30 वां दिन आज : राहुल गांधी ने कोरबा में किया रोड शो

कोरबा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 30वां दिन है। रायगढ़ के बाद कोरबा में राहुल गांधी के रोड शो और एक जन संबोधन के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, समर्थकों के उमड़े जनसैलाब के बीच, यात्रा धीरे-धीरे छुरी की ओर बढ़ रही है। वहां से आगे यात्रा कटघोरा चौक तक जाएगी, जहां दोपहर का ब्रेक लिया जाएगा। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने X पोस्ट में लिखा, आज कोरबा में ध्वजारोहण कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 30वें दिवस का प्रारब्ध। सभी के जीवन समान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करवाने राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारा यह सफर जारी रहेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी […]

Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में घुसी तेज रफ्तार कार…5 लोगों की जलकर मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां आगरा की तरफ से नोएडा जा रही एक प्राइवेट बस का टायर अचानक पंचर हो गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर तिरछी खड़ी हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार बस में जा घुसी। कार की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की जिंदा जलकर मरने की सूचना मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भीषण सड़क हादसा सोमवार सुबह 7:45 के आस पास हुआ। जोरदार टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई और दोनों वाहन […]

पाकिस्तान में बनेगी गठबंधन की सरकार, पीएमएलएन को प्रधानमंत्री, तो पीपीपी को मिल सकता है राष्ट्रपति पद

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में चुनाव नतीजों के बाद किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में पाकिस्तान में गठबंधन की सरकार बनेगी और उसके लिए कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएलएन और बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व वाली पीपीपी के बीच गठबंधन की बातचीत चल रही है। अब नवाज शरीफ ने ‘सहभागी गठबंधन सरकार’ बनाने का आइडिया दिया है। लाहौर स्थित नवाज शरीफ के निवास जाति उमरा में गठबंधन सरकार को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में नवाज शरीफ समेत पीएमएल-एन के शीर्ष नेता शामिल हुए। इस बैठक के बाद नवाज शरीफ ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान में […]

दिल्ली में सभी बॉर्डर सील किए गए, धारा 144 लागू, पुलिस अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई

  नई दिल्ली। 13 फरवरी को प्रस्तावित किसानों के दिल्ली मार्च की प्रत्याशा में, दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। किसी भी संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए उत्तर-पूर्वी दिल्ली और उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, राजधानी के शहादरा और गांधी नगर इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिससे 11 मार्च तक बड़ी सभाओं पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय तब आया है जब लगभग 200 किसान संघ ‘दिल्ली चलो’ मार्च के लिए तैयार हैं, जो न्यूनतम समर्थन सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित कानून […]