आज का इतिहास 24 अगस्त : इंग्लिश जहाज ‘हेक्टर’ ने 24 अगस्त 1608 में भारतीय सरजमी पर कदम रखा

24 अगस्त का इतिहास भारतीय परिदृश्य में एक अहम घटना को समेटे हुए हैं. 15वीं शताब्दी में यूरोप में हुई कुछ ऐसी घटनाएं जिसने यूरोप वासियों को भारत की ओर बढ़ने के लिए आकर्षित किया. यूरोप की औद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप विदेशियों को नए बाजार तलाशने के अवसर मिल गए. इसी क्रम में पुर्तगालियों और डच के बाद पहले इंग्लिश जहाज ‘हेक्टर’ ने 24 अगस्त 1608 में भारतीय सरजमी पर कदम रखा. इस जहाज की कमान कप्तान हॉकिंग्स ने संभाली थी. इस दौर में भारत की सत्ता मुगल बादशाह जहांगीर के हाथों में थी. उस दौर की इस छोटी सी घटना ने आगे चलकर भारतीय उपमहाद्वीप की गुलामी का अध्याय […]

आज का राशिफल 24 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मासिक दुर्गाष्टमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि कोई डील फाइनल करें, तो उसमें अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आपको उनकी संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रहे थी, तो उसमें आपके कष्टों में आज कमी हो सकती है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे […]

महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया

० शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं की रोकथाम के निर्देश दिए, नगरीय प्रशासन मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा रायपुर।नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज प्रदेश के नगर निगम आयुक्तों एवं नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उच्च विश्राम गृह रायपुर में बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्याें को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। डॉ. डहरिया ने यह भी कहा कि पूर्व से स्वीकृत कार्य का वर्क ऑर्डर आदर्श आचरण संहिता के पहले जारी हो जाना चाहिए। बैठक में विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज तम्बोली, संचालक […]

पशुओं को सड़कों पर आने से रोकने 28 अगस्त से 3 सितम्बर तक चलेगा विशेष अभियान

० कलेक्टर करेंगे सड़कों का आकस्मिक निरीक्षण, मुख्य सचिव ने कमिश्नर एवं कलेक्टर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ली बैठक रायपुर।मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 28 अगस्त से 3 सितम्बर तक विशेष अभियान चलाकर जरूरी कार्यवाही करें। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि वे सड़कों पर पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण करें। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों से कहा है कि सड़कों पर पशु होने की शिकायत करने एवं निराकरण के लिए हर जिले में आम जनता, यात्रियों एवं मीडिया के लिए एक टोल फ्री नम्बर अनिवार्य रूप से स्थापित करें और […]

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और ईसीआई के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर पहुंचे, विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

रायपुर।भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर पहुंचे। वे राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार तथा आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा और नितेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू और आर.के. गुप्ता, वरिष्ठ प्रधान सचिव एन.एन. बुटोलिया, प्रधान सचिव एस.बी. जोशी और अवर सचिव रितेश सिंह भी रायपुर पहुंचे।  

मुख्यमंत्री ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

० भारत ने आज इतिहास रच दिया, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बना भारत रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री […]

संभागायुक्त श्री कावरे ने किया खैरागढ़ कलेक्टर कार्यालय का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर गिरी गाज

० अभिलेखागार में अग्निशामक यंत्र के अनिवार्य उपलब्धता के दिए निर्देश खैरागढ़। आज संभागायुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे द्वारा कलेक्टर कार्यालय खैरागढ़ छुईखदान गंडई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर दशरथ राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ प्रकाश राजपूत टनकेश्वर साहू एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने सभी विभाग एवं शाखाओं का निरीक्षण किया। जिस दौरान कार्यालय में अनुपस्थित 06 कर्मचारियों को नोटिस थमाया गया।श्री कावरे ने आम जनता एवं अधिवक्ताओं से भी चर्चा की। न्यायालय एवं भू अर्जन के प्रकरण के निराकरण में तेजी लावे – श्री कावरे ने न्यायालय कलेक्टर के प्रकरणों की समीक्षा की जहां कुल 108 प्रकरण लंबित पाए गए एवं […]

22वी छत्तीसगढ़ प्रदेश निशानेबाजी प्रतियोगिता का हुआ समापन

रायपुर। 22वी छत्तीसगढ़ प्रदेश एसोसिएशन द्वारा जिंदल स्टील एवम पावर लिमिटेड.के सौजन्य से रायपुर छत्तीसगढ़ के माना स्थित शूटिंग रेंज में 13 अगस्त से शुरू हुई शूटिंग प्रतियोगिता का 23 अगस्त को समापन हुआ,जिसमे प्रदेश के प्रत्येक जिले से आए शूटर्स ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवम शूटिंग का हुनर दिखाया,सभी वर्गो के लिए रखी गई . इस प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर,महिला,पुरुष सभी वर्गो ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सभी वर्गो से 350 शूटर्स ने हिस्सा लिया बता दे कि इस प्रतियोगिता में अलग अलग श्रेणियों 50 मीटर राइफल,10 मीटर पिस्टल/राइफल,25मीटर पिस्टल शूटर्स ने शूटिंग में अपना अपना स्थान हासिल किया । इस प्रतियोगिता का […]

आरडीए में ऑनलाईन भुगतान प्रारंभ, SMS से मिले डिमान्ड नंबर का उपयोग कर वेबसाईट में जा कर होगा भुगतान

रायपुर।रायपुर विकास प्राधिकरण ने आवंटितियों को अपनी संपत्तियों की राशि भुगतान करने के लिए ऑनलाईन पेमेन्ट की सुविधा प्रारंभ कर दी है। रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के अनुसार भुगतान करने हेतु आवंटितियों को प्राधिकरण से उनके मोबाईल पर एसएमएस से डिमान्ड नंबर मिलेगा। इसके बाद भुगतान के लिए आवंटितियों को प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा।

Chandrayaan-3 update : लैंडिंग के बाद विक्रम ने चांद से भेजी नई तस्वीरें, दिखाया खूबसूरत नजारा

नेशनल न्यूज़। भारत बुधवार को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा और इसके दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। अब चंद्रयान-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित हो चुका है। लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे से कुछ तस्वीरें ली गई हैं, जो इसरो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर साझा की हैं। इसरो ने तस्वीरें शेयर कर जानकारी देते हुए कहा, ”Ch-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया है। नीचे उतरते समय लैंडर द्वारा ली गई हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें यहां दी गई हैं।” बता दें कि चांद की सतह पर भारत से […]