जनभावनाओ को पूरा करने वाला ऐतिहासिक बजट
० सूपेबेड़ा के दर्द को विष्णु देव साय भाजपा सरकार ने अपना बनाया , सुपेबेड़ा में आयुर्वेदिक अस्पताल की सौगात देकर : विभा अवस्थी गरियाबंद। शुक्रवार को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा के पटल में बजट प्रस्तुत किया। बजट में गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा में आयुर्वेदिक अस्पताल, हाईस्कुल और हायर सेकेण्ड्री का उन्नयन, जिला डाइट केन्द्र, जिला अस्पताल में सुविधाओ का विस्तार की घोषणा की गई है। बजट प्रस्तुत होने के बाद प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने बजट की सराहना करते हुए इसे जनभावनाओ को पूरा करने वाला ऐतिहासिक बजट बताया। सर्व स्पर्शी बजट पेश किया है। जिसमे समाज के सभी वर्ग के हितो के संरक्षण और […]



