सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की प्रथम चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 23 से 30 अगस्त तक

० सहायक शिक्षक पद की चयन प्रक्रिया से बीएड उपाधि धारक पृथक रहेंगे रायपुर।शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की प्रथम चरण ऑनलाईन काउंसिलिंग 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त को शाम 5 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in में प्रारंभ की जा रही है। इस काउंसिलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार सहायक शिक्षक कटऑफ रैंक की जानकारी विभाग की पोर्टल पर देखी जा सकती है। उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित आदेश के परिपेक्ष्य में बी.एड. उपाधि धारकों को सहायक शिक्षक पद की चयन प्रक्रिया से पृथक रखा गया है। अतः जिन अभ्यर्थियों ने व्यापम के पोर्टल पर अपनी योग्यता […]

Gadar 2 : सनी देओल की ‘गदर 2’400 करोड़ क्लब में हुई धमाकेदार एंट्री, ‘पठान’ के बाद इस फिल्म ने कमाए 400 करोड़

एंटरटेनमेंट न्यूज़। हिंदी सिनेमा में ऐसा पहली बार हुआ है जब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक ही साल में दो फिल्में 400 करोड़ रुपये की कमाई के पार निकल गईं। जी हां, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ के बाद अब अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ की भी इस एक्सक्लूसिव क्लब में एंट्री हो गई है। फिल्म ‘गदर 2’ ने रिलीज के 12वें दिन ये शानदार कारनामा कर दिखाया है। फिल्म ‘पठान’ ने 400 करोड़ क्लब में रिलीज के 11वें दिन ही एंट्री कर ली थी। मंगलवार का दिन फिल्म ‘गदर 2’ के सभी सितारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी बनकर आया। रिलीज […]

स्कूली बच्चों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई चंद्रयान-3 की जानकारी

छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा मिशन चन्द्रयान-3 विषय पर व्याख्यान आयोजित रायपुर। छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा मिशन चंद्रयान पर शासकीय दानी कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर में व्याख्यान आयोजित किया। भारत के अंतरिक्ष अभियान के महत्व और उनकी उपलब्धियों को बताने तथा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने के लिए विज्ञान सभा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेन्टर के महानिदेशक एस.एस. बजाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एस.के. पांडेय ने चंद्रयान मिशन एक, दो तथा तीन के बारे में पॉवर पांइट प्रजेन्टेशन के माध्यम से व्याख्यान दिया। इस अवसर प्रो. पांडेय द्वारा इसरो के चंद्रयान […]

LIVE चंद्रयान -3 Update: चांद पर पहुंचकर भारत आज रचेगा इतिहास, सफल लैंडिंग के लिए कछुए की चाल चलेगा Chandrayaan 3

नेशनल न्यूज़। हर गुजरते पल के साथ बढ़ती उम्मीदों और उत्साह के बीच भारत आज चांद पर नया इतिहास रचने को तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है और बुधवार की शाम चांद के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Update) आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर टच डाउन होगा। एक तरफ रूस का चंद्र मिशन लूना-25 (Luna-25) जो क्रैश हो चुका है लेकिन भारत ने इससे सबक सिखते हुए ISRO के वैज्ञानिक भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग […]

आज का इतिहास 23 अगस्त : 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के उप प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

भारतीय इतिहास में 23 अगस्त का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी दिन 1933 में महात्मा गांधी को एक और भूख हड़ताल के बाद भारतीय जेल से रिहा किया गया। इसके अलावा, आज ही के दिन 23 अगस्त 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के उप प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। और 23 अगस्त 1958 को मराठवाड़ा विश्वविद्यालय की शुरुआत हुई। आज के इस लेख में हम आपको 23 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 23 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ […]

आज का राशिफल 23 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपका कोई विशेष दायित्व पूरा हो सकता है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। वृष […]

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का 49 की उम्र में निधन, कैंसर से हार गए जिंदगी

स्पोर्ट्स न्यूज़। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक का बुधवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले ही कैंसर से पीड़ित पाया गया था। वह चौथी स्टेज के कैंसर से जूझ रहे थे। हीथ स्ट्रीक की हालत तब से ही नाजुक बनी थी। इस साल मई में जिम्बाब्वे के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि हीथ का दक्षिण अफ्रीका में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति ठीक नहीं है। हीथ स्ट्रीक का अंतरराष्ट्रीय करियर हीथ ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत नवंबर 1993 में की थी। उनका पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक वनडे मैच […]

युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात : अंबिकापुर को मिली इंडोर स्टेडियम और डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

० मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर शुरू होगा एक रेजिडेंशियल कालेज ० सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शुरू होंगे शासकीय बीएड कालेज ० मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कॉलेज की घोषणा, सूरजपुर में प्रारंभ होगी वुशू खेल अकादमी रायपुर।रायपुर की तरह ही अंबिकापुर में भी खेल प्रेमियों के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम तैयार किया जाएगा। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज हाकी स्टेडियम में सरगुजा संभाग में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की। मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कालेज आरंभ करने की घोषणा भी उन्होंने की। अब तक ऐसे […]

विधानसभा चुनाव 2023 : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कोरबा जिले के पाली- तानाखार से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम चुनाव लड़ेंगे। कोरबा लोकसभा के अंतर्गत की मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर- सोनहत विधानसभा से श्याम सिंह मरकाम गोंगपा प्रत्याशी होंगे। बता दें कि तुलेश्वर मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक स्व.हीरा सिंह मरकाम के बेटे हैं। क्षेत्रीय दल से गठबंधन पर तुलेश्वर सिंह मरकाम ने बसपा और प्रदेश के एक क्षेत्रीय दल से गठबंधन की बात कही है।

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेताओं की दावेदारी शुरू, पाटन से अकेले CM और वैशाली नगर से 30 लोगों ने दिया आवेदन

रायपुर। कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए अपनी दावेदारी शुरू कर दी है। वैशाली नगर विधानसभा सीट से 30 लोगों ने आवेदन किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पाटन विधानसभा ही एकलौती ऐसी सीट रही, जिसमें सीएम के अलावा किसी अन्य ने टिकट का दावा नहीं किया है। अहिवारा से करीब दो दर्जन, दुर्ग ग्रामीण से 7, दुर्ग शहर से 9, भिलाई नगर से 10 दावेदारों के आवेदन दिया है।अब तमाम प्रक्रिया से गुजरने के बाद 31 अगस्त को जिलाध्यक्ष 3 नामों के पैनल के साथ सारे आवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देगी। दावेदारी के दौरान कई मंत्रियों सहित विधायकों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया है। […]