राजिम कुंभ कल्प का होगा भव्य आयोजन : संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल

० राजिम कुंभ की लौटेगी भव्यता, देशभर के साधु संत शामिल होंगे राजिम कुंभ कल्प में ० संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों के संबंध में ली बैठक ० गरियाबंद, रायपुर, धमतरी जिले के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि एवं मेला समिति के सदस्यगण हुए शामिल ० मंत्री श्री अग्रवाल ने 7 दिन के भीतर तीनो जिलों के अधिकारियों को राजिम कुंभ कल्प के तैयारी एवं गतिविधियों के संबंध में कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश गरियाबंद।धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज राजिम में राजिम कुंभ कल्प आयोजन के संबंध में बैठक ली। बैठक में गरियाबंद, रायपुर, धमतरी जिले के अधिकारी […]

सरपंच बनने की थी ख्वाहिश, नही बन सके …..फिर बने विधायक और सांसद

० लोकसभा निर्वाचन 2014 में 10 हमनाम प्रत्याशियों से घिरे महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ० शुरुआत में पंच चुने गये थे , रेलवे पुलिस की नौकरी छोड़ी, टैक्सी चलवाई, वकालत भी की गरियाबंद । आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशियों की संभावित प्राथमिक सूचि में इसी क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू का नाम इस समय अग्रिम पंक्ति में है। वैसे हमारा दावा नहीं है कि उन्हें ही इस क्षेत्र से पुनः मौका दिया जायेगा और ना ही चंदूलाल साहू जी कोई दावेदारी कर रहे हैं बल्कि उन्होंने कहा कि वे पार्टी आदेश का ही पालन करेंगे, वैसे उन्हें 100 प्रतिशत […]

बड़ी खबर : महतारी वंदन योजना के लिए शासन ने जारी की गाइडलाइन, ये महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां रायपुर स्थित कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक लेकर शासन की महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा है कि राज्य के सभी जिलों में योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम निर्धारित करें। ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर विशेेष शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को आवेदन करने में सहयोग एवं सुविधा प्रदान करें। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने महतारी वंदन योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में सभी संभागायुक्त […]

कही-सुनी (04FEB-24): महतारी वंदन योजना का पेंच खुला दिल्ली से

रवि भोई की कलम से कहते हैं 24 जनवरी के कैबिनेट में महतारी वंदन योजना को टाल दिया गया था और लगभग राय बन गई थी, इसे लोकसभा चुनाव के बाद लागू किया जाय, क्योंकि वित्तीय भार के साथ नियम-शर्ते भी तय नहीं हुआ था। बताते हैं भाजपा संगठन इस योजना को हर हाल में लोकसभा चुनाव के पहले लागू करवाना चाहता था। संगठन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को योजना के लाभ -हानि से अवगत कराया और दिल्ली दरबार का दरवाजा भी खटखटाया। संगठन एवं दिल्ली दरबार की हरी झंडी से आखिरकार बात बन गई और 31 जनवरी को हुई कैबिनेट में योजना को मंजूरी दे दी गई। कहा जा […]

आयुष्मान भारत योजना के तहत अनुबंधित अस्पतालों की हो सतत् मॉनिटरिंग: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल

० स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग की ली समीक्षा बैठक रायपुर।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने महानदी भवन मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने अधिकारियों से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में आयुष्मान भारत के योजना के अंतर्गत अनुबंधित अस्पतालों की सतत् मॉनिटरिंग की जाए। जिसके लिए राज्य नोडल एजेंसी के स्तर पर रिक्त प्रशासकीय एवं तकनीकी पदों की भर्ती शीघ्र किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने बैठक में कहा कि जिन अस्पतालों द्वारा योजना के विपरीत मरीजों से अतिरिक्त राशि लिए […]

Big Breaking: PMLA कोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में भाग लेने की दी अनुमति,5 फरवरी को होगा फ्लोर टेस्ट

  रांची। पीएमएलए कोर्ट (PMLA Court) रांची ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को फ्लोर टेस्ट (Floor Test) में भाग लेने की अनुमति दे दी है। बता दें कि चम्पई सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार ने 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट कराए जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान चम्पई सोरेन अपनी सरकार की बहुमत साबित करेंगे। बता दें कि हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।  

8 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की ,सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया

सरगुजा। मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जल्द ही छत्तीसगढ़ पहुंचने वाली है. इसे लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी. रायगढ़ जिले की सीमा पर न्याय यात्रा का स्वागत किया जाएगा. किसान, नवजवान, महिला, श्रमिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई करेंगे. पायलट ने कहा, 13 फरवरी को अंबिकापुर में राहुल गांधी की विशाल आमसभा प्रस्तवित है. इस यात्रा का उद्देश्य बस एक ही है कि जो लोग न्याय से वंचित हैं, जिन लोगों को समाज और सरकार से उमीदें हैं, लेकिन उनकी नहीं […]

IPS राहुल भगत बनाए गए सीएम विष्णु देव साय के सचिव, देखें आदेश

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के राहुल भगत को मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय का सचिव नियुक्‍त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि, 2005 बैच के IPS राहुल भगत राजनांदगांव रेंज के आईजी पद पर हैं. वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ पहले भी काम कर चुके हैं.  

क्रेडा सीईओ ने की बस्तर संभाग अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की हुई समीक्षा

0 संभाग अंतर्गत अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश 0 सौर सुजला योजना अंतर्गत स्थापितस्थापनाधीन सोलर पंपों के स्थापना कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश रायपुर। राजेश सिंह राणा मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा द्वारा जोनल कार्यालय] जगदलपुर अंतर्गत जिला कांकेर,बस्तर, कोण्डागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा एवं दंतेवाड़ा अंतर्गत क्रेडा द्वारा संचालित क्रियान्वित जल जीवन मिशन] सौर सुजला योजना] सोलर हाई मास्ट परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से की गई इस समीक्षा बैठक में प्रधान कार्यालय के शाखा प्रमुख] जोनल कार्यालय के अभियंता तथा संबंधित जिला प्रभारियों के साथ परियोजनाओं से संबंधित सेवाकर्ता इकाई भी उपस्थित थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी […]

115 वां मदकूद्वीप मसीही राष्ट्रीय मेला 5 से, होंगे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

रायपुर। 115 वां मदकूद्वीप मसीही राष्ट्रीय मेला सोमवार 5 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है। यह 11 फरवरी तक चलेगा। समापन पर 11 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे पादरी अर्पण तरूण की अगुवाई में आराधना व प्रभु भोज की पवित्र ब्यारी होगी। सीएनआई छत्तीसगढ़ डायसिस के के बिशप एसके नंदा और क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा के पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक भी विशेष रूप से शामिल होंगे। मेले में आने वाले उपासकों के तंबू लगने प्रारंभ हो गए हैं। धार्मिक स्टाल भी लग रहे हैं। मेले के मुख्य वक्ता गुड़गांव के उपदेशक अजय डेनिएल काले होंगे। मेला रिट्रीट 5 से 7 फरवरी तक होगी। 7 फरवरी की शाम से 11 […]