अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रायपुर सेंट्रल रीजन बना चैंपियन

० पॉवर कंपनी के क्रीड़ा एवं कला परिषद ने किया आयोजन ० कोरबा पूर्व ने कड़े मुकाबले में बनाया दूसरा स्थान रायपुर । पॉवर कंपनीज़ अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रायपुर सेंट्रल की टीम विजेता रही। रायपुर सेंट्रल की टीम ने कोरबा पूर्व की टीम को कड़े मुकाबले में तीन विकेट से हराया। पॉवर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों को ट्राफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। मेन आफ द टूर्नामेंट श्री रोहित वर्मा रहे। इस उपलब्धि के लिए पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक  मनोज खरे ने पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के क्रीड़ा एवं कला परिषद हर साल विभिन्न खेल स्पर्धाओं का […]

छोटी-छोटी लापरवाही से बचा जाए तो, बच जाएंगे अनमोल जीवन: विष्णु देव साय

० ’गलती मोर सजा तोर’ और ’फाइनल्स’ लघु फिल्म देख मुख्यमंत्री ने कहा – क्रिएटिव माध्यम से जागरूकता फैलाने का विभाग का प्रयास सराहनीय ० राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री ० सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर आदर्श तथा देशभक्त नागरिक होने का उदाहरण प्रस्तुत करें: अरूण साव रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में शामिल हुए। दो दिवसीय राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया गया है। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सड़क सुरक्षा पर बनी […]

25 जनवरी से शुरू होगा राशन कार्ड का नवीनीकरण

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए राशनकार्डधारी 25 जनवरी से 15 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। जिले में 3 लाख 17 हजार राशनकार्ड धारक हैं। सभी को राशनकार्ड का नवीनीकरण कराना होगा। जिले में दो लाख 80 हजार बीपीएल और 37 हजार एपीएल कार्डधारी हैं। नवीनीकरण कराने के लिए मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करना होगा। मोबाइल फोन से स्वयं खाद्य विभाग के ऐप को डाउनलोड करने के बाद राशनकार्ड के प्रथम पृष्ठ के पूर्व में उपलब्ध क्यूआर कोड को स्क्रीन पर नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। राशनकार्ड का क्यूआर कोड को स्कैन करते ही राशनकार्ड नंबर मुखिया का नाम […]

जीएडी ने की नागपंचमी, पोला और महानवमी पर अवकाश की घोषणा

  रायपुर। जीएडी ने रायपुर, नवा रायपुर के सरकारी दफ्तरों के लिए तीन स्थानीय अवकाश (लोकल हालिडे) की घोषणा कर दी है। जिसमें नागपंचमी, पोला और महानवमी शामिल है। 1 . नागपंचमी – 9 अगस्त 2024 2 . पोला – 2 सितंबर 2024 3. महानवमी – 11 अक्टूबर 2024  

हमें अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना चाहिए – श्री हरिचंदन

० राजभवन में मनाया गया उत्तर प्रदेश, मेघालय,मणिपुर, त्रिपुरा, दादर एवं नगर हवेली तथा दमन दीव का स्थापना दिवस रायपुर।राजभवन में आज राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में उत्तर प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नगर हवेली तथा दमन दीव का स्थापना दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि हमें अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करना चाहिए और इस पर गर्व करना चाहिए। केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाते […]

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के 15 योग प्रशिक्षक

रायपुर। आयुष मंत्रालय भारत सरकार की योजना के तहत प्रदेश में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर्स) के योग प्रशिक्षकों को दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष के रूप में आमन्त्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के योग प्रशिक्षकों को बुलाया गया है ,जिसमें छत्तीसगढ़ केे 15 योग प्रशिक्षक भी शामिल हैं ।   आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास कराने वाले 15 योग प्रशिक्षकों को गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिलने के बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर के योग प्रशिक्षकों मे हर्ष व्याप्त […]

ममता बनर्जी के बाद अब आप ने भी दिया विपक्षी गठबंधन को झटका, सीएम मान ने पंजाब में 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब में इंडिया गठबंधन को झटका लगा है। सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस से गठबंधन की अटकलों को दरकिनार कर पंजाब में सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है। कांग्रेस और आप के बीच राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन हो चुका है। इसके अलावा गुजरात और दिल्ली में भी सीटों पर सहमति बन गई है। पंजाब में आप की बड़े बहुमत वाली सरकार है। ऐसे में यहां लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति नहीं बन रही। आप ने शुरू की तैयारी ऐसे में पंजाब आप ने भी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही […]

अयोध्या में भंडारे के के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रायपुर। अयोध्‍या में श्रीराम लला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद मंदिर दर्शन के लिए खोल दिया गया है। भक्‍तों को भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अब कोई रोक नहीं है। श्रीराम लला के दर्शन के लिए भक्‍तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं श्रीराम लला की आराधना और उनके भक्‍तों की सेवा में भगवान राम का ननिहाल कहां पीछे रहने वाला है। श्रीराम के ननिहाल यानी छत्‍तीसगढ़ की ओर से आयोध्‍या आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाएगा। इस भंडारे में माता शबरी के प्रसाद का वितरण भक्‍तों को किया जाएगा। बता दें यह भंडारा पूरे दो महीने तक चलेगा। इसके लिए छत्‍तीसगढ़ से ही रसोइयों और कार्यकर्ताओं […]

कपड़ा सुखाने के दौरान दो महिलाओं को लगा करंट , एक महिला की मौत , दूसरी गंभीर

  गरियाबंद। बुधवार सुबह नगर के आजाद चौक स्थित एक घर में दुखद घटना हो गई। यहां कपड़ा सुखाने के दौरान दो महिलायें करंट की चपेट में आ गई। इस घटना में जहां एक महिला की मौत हो गई वही दूसरी महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल एडमिट किया गया है। मृतक महिला का नाम देवकी डोंगरे उम्र 30 वर्ष बताया जा रहा है , 26 वर्षीय सुमन डोंगरे का उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलायें मूल रूप से गोहरा पदर के नजदीक ग्राम बाजाड़ी की रहने वाली थी, जो पिछले कुछ वर्षों से नगर के आजाद चौक में निवासरत थी।

प्रभु श्रीराम की प्राण–प्रतिष्ठा के अवसर पर गायत्री मंदिर में हुआ दीप यज्ञ

0 हनुमान चालीसा, सुंदरकांड व रामायण का किया पाठ गरियाबंद। अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी की प्राण–प्रतिष्ठा को लेकर गरियाबंद के मंदिर–देवालयों, धार्मिक व पर्यटन स्थलों सहित जगह–जगह धार्मिक एवं संगीतमय भजन कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। वहीं नगर के गायत्री मंदिर में महिला मंडली की सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामायण पाठ कर दीप यज्ञ आहूत किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए। इसके पश्चात सिविल लाइन स्थित श्रीराम जानकी मंदिर और हनुमान मंदिर में भी हवन–पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुबह से देर रात तक मंदिर–देवालयों में भजन–कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। प्राण–प्रतिष्ठा के चलते पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। गायत्री मंदिर में आयोजित […]