194 शासकीय आईटीआई में आरक्षण नियमों के अनुरूप मिलेगा प्रवेश, आज प्रथम चयन सूची होगा जारी

  रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन कौशल विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन राज्य में संचालित 194 शासकीय आईटीआई में सत्र 2023-24 एवं 2023-25 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन 01 जून 2023 से 11 जून 2023 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई थी। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आरक्षण नियमों का पालन करते हुए 09 अगस्त 2023 को प्रथम चयन सूची जारी की जाएगी। प्रवेश हेतु संशोधित समय सारिणी विभागीय वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।  

कैम्पाः वनवासियों के आस्था का केन्द्र ‘‘देवगुड़ियों’’ का तेजी से हो रहा विकास तथा सौन्दर्यीकरण

० देवगुड़ियों के विकास से अवैध कटाई तथा अतिक्रमण पर हुआ नियंत्रण रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा राज्य के सुदूर वनांचल में वनवासियों के आस्था का केन्द्र ‘‘देवगुड़ियों’’ का संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य तेजी से जारी है। इस तारतम्य में जगदलपुर वनवृत के अंतर्गत बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर वनमंडल के वन क्षेत्रों में ग्रामीणों की आस्था के प्रतीक देववन, देवगुड़ी तथा देव सरना आदि का संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। इनमेें वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक 94 देवगुड़ियों में संरक्षण एवं संवर्धन कार्य अंतर्गत उनके बाउण्ड्रीवॉल तथा चैनलिंक […]

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने महासमुंद जिला न्यायालय परिसर का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा हाईकोर्ट कें मामलों की सुनवाई पश्चात् औचक निरीक्षण हेतु महासमुंद पहुंचे। उनके द्वारा न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों, पार्किंग, उद्यान, अधिवक्ताओं व पक्षकारों हेतु बैठक व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया गया। न्यायालय की अधोसंरचना पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण में उद्यान का रख-रखाव उचित नहीं पाये जाने पर चिंता जाहिर की तथा सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महासमुंद जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश  भीष्म प्रसाद पाण्डेय से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में कुल 13,997 प्रकरण लंबित है। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने लंबित जमानत आवेदनों की […]

’सेहत बाजार’ मिलेट्स कैफे का CM ने किया शुभारम्भ, रागी से बने इडली, ब्राउनी, दोसा, पुड़ी और कोदो खीर का आनंद लेकर की सराहना

० कैफे संचालित करने वाले महिलाओं को शुभकामना स्वरूप भेंट की 5 हजार रूपए की राशि रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान आज मंगलवार शाम दलपत सागर के सामने नव निर्मित ’सेहत बाजार’ मिलेट्स कैफे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहेदव सहित रागी पुड़ी, रागी दोसा, रागी ब्राउनी, रागी इडली एवं कोदो खीर का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने कैफे संचालक महिलाओं से चर्चा कर मिलेट्स से बने उत्पादों की सराहना की और उन्हें शुभकामना स्वरूप 5 हजार रूपए की राशि प्रदान की। सेहत बाजार का संचालन मॉम्स फूड संस्था जगदलपुर द्वारा किया जा रहा है। इस कैफे में जरूरतमंद महिलाएं […]

विश्व आदिवासी दिवस : मुख्यमंत्री आज आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा जिले को देंगे 1000 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात

० जगदलपुर में 674.20 करोड़ रूपए की लागत के 2580 कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन ० सरगुजा जिले के सीतापुर के कार्यक्रम में 334.23 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की देंगे सौगात रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बस्तर और सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर इन दोनों आदिवासी बहुल जिलों को 1007 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत के 2848 कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 8 अगस्त को बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगें तथा 9 अगस्त को जगदलपुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में 674 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के 2580 कार्यों का […]

आज का इतिहास 9 अगस्त : अमेरिका ने 1945 में जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया

आज जानते हैं 9 अगस्त का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे जैसे अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया और साथ ही जानते हैं उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए। 9 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ- Important events of August 9 ० दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण 1173 में शुरू हुआ। ० पोप जॉन 22वें ने 1329 में भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की। ० वेटिकन का सिस्टिन चैपल 1483 […]

आज का राशिफल 9 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष राशि वालों की कमाई और करियर में ग्रोथ दिखेगा आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। लंबे समय से अटका और रुका हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनस करने वाले लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके बिजनस के लिए फायदेमंद होगा। आज आपको अपने करियर में प्रगति देखने को मिलेगी। अगर आप प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं तो आपको एक कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपकी कमाई और करियर में ग्रोथ होगा। आज शाम के समय आपको संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज भाग्य 82% […]

मुख्यमंत्री ने जगदलपुर जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विंग ‘अम्बक’ का किया शुभारंभ

० मोतियाबिंद के ऑपरेशन वाले मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम जगदलपुर जिला चिकित्सालय (महारानी अस्पताल) में नेत्र रोग विंग ‘अम्बक’ का शुभारंभ किया। जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग के भवन को 35 लाख रुपए की लागत से रिनोवेट कर वहां ऑपरेशन थिएटर में नई मशीनें स्थापित की गई हैं तथा यहां मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। ‘अम्बक’ में दो विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित आंख के विभिन्न तरह के ऑपरेशन की सुविधा है। यहां की आईपीडी में 20 बिस्तर उपलब्ध हैं। उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल […]

कृषि विश्वविद्यालय के तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

० विधायक सत्यनारायण शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के तकनीकी कर्मचारी संघ (टी.एस.ए.) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज यहां स्वामी विवेकानंद सभागार, कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने केन्द्रीय एवं क्षेत्रीय इकाईयों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवायी। इस अवसर पर तकनीकी कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी सदस्यों को भी शपथ दिलवायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के […]

‘‘मेरी माटी मेरा देश’’: वीरों को श्रद्धांजलि देने ग्राम पंचायतों में बन रहा शिलापलकम

० अभियान के तहत 9 से 30 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम जांजगीर-चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम का सफल आयोजन अंर्तविभागीय समन्वय के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, पुलिस विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उद्यानिकी विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभाग के साथ ही जनभागीदारी के माध्यम से अपनी सहभागिता निभाएंगे। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 9 से 30 अगस्त तक विविध आयोजन किये जाएंगे। जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक शिलापलकम की स्थापना की जाएगी। […]