दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के 15 योग प्रशिक्षक
रायपुर। आयुष मंत्रालय भारत सरकार की योजना के तहत प्रदेश में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर्स) के योग प्रशिक्षकों को दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष के रूप में आमन्त्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के योग प्रशिक्षकों को बुलाया गया है ,जिसमें छत्तीसगढ़ केे 15 योग प्रशिक्षक भी शामिल हैं । आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास कराने वाले 15 योग प्रशिक्षकों को गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिलने के बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर के योग प्रशिक्षकों मे हर्ष व्याप्त […]



