रायपुर AIIMS में 500 ठेका कर्मचारियों ने किया काम बंद,अकारण नौकरी से हटाए जाने के कारण कर रहे प्रदर्शन

रायपुर। एम्स की स्वास्थ्य सेवाएं मंगलवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हडताल की वजह से ठप पड़ गई है। एम्स के आउटसोर्सिंग के सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं।अकारण नौकरी से हटाए जाने को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में काम करने वाले आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। प्रबंधन को सौंपे गए लिखित ज्ञापन में उनका आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से पिछले दस साल से सेवा दे रहे हैं। समस्या का किसी तरह का हल नहीं किया गया। सभी कर्मियों ने अपने अपने काम और कक्ष छोड़ दिया है । इससे ओपीडी और आईपीडी की सेवाएं ठप्प हो […]

छत्तीसगढ़ में आठ IFS अधिकारियों को मिला प्रमोशन

रायपुर। राज्य सरकार ने वन विभाग के अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। जिसमें 2006 और 2010 के आईएफएस (IFS) अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी किया है।

IAS एस. प्रकाश को मिला आयुक्त निःशक्तजन का अतिरिक्त प्रभार

  रायपुर । छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर सचिव कमलप्रीत सिंह ने आईएएस एस. प्रकाश को उनके दायित्वों सचिव संसदीय कार्य विभाग तथा अति.प्रभार सचिव परिवहन विभाग,सचिव समाज कल्याण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ -साथ आयुक्त निःशक्त जन का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है।

4254 लड़कियों को यशस्वी छात्रवृत्ति, बेटियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धः शालू जिन्दल

0 पहले दो चरणों को मिलाकर 10 हजार से अधिक लड़कियों और महिलाओं को छात्रवृत्ति रायपुर।उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर की समाज सेवा शाखा जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने यशस्वी कार्यक्रम के तीसरे चरण का उद्घाटन करते हुए कहा कि वे बेटियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस चरण में ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ की 4254 लड़कियों और महिलाओं का चयन यशस्वी छात्रवृत्ति योजना में किया गया है। यह छात्रवृत्ति सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की लड़कियों और महिलाओं को उच्च शिक्षा और कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रदान की जाती है। जेएसपी फाउंडेशन की सलाहकार और […]

अयोध्या में मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है टेंट सिटी, रोज बन रहा है 2000 लोगों का भोजन

अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आगंतुकों के लिये कई टेंट सिटी बन करके अगवानी के लिये तैयार हो गई हैं। विश्व हिन्दू परिषद के प्रभारी क्षेत्रीय संगठन मनोज ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा में आगंतुकों के लिये कई टेंट सिटी बनकर तैयार हो गये हैं। मणिपर्वत के निकट तीर्थ क्षेत्र पुरम् समेत तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा तैयार कराई जा रही सभी टेंट सिटी में व्यवस्थाएं परिपूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया आवासीय व्यवस्था के तहत मणि पर्वत के पास तैयार किए गए तीर्थ क्षेत्र पुरम में 8 हजार बिस्तर आगंतुकों के लिए […]

प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं भारत के नवीन कानून : विष्णुदेव साय

० देश के लिए अहम विषय है बेहतर न्याय व्यवस्थाः गृहमंत्री विजय शर्मा ० नवीन कानूनों के प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री ० महिला सुरक्षा एवं न्याय की भावना पर आधारित हैं भारत के नवीन कानून रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के तीन नवीन कानूनों को लेकर कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शी सोच की वजह से ही ये संभव हो पाया है। श्री साय ने कहा है कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी हम अंग्रेजों के बनाए कानून का ही पालन कर रहे हैं जिसे बदलने का समय आ गया है। श्री साय ने कहा है […]

मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

० पुलिस मुख्यालय ने किया परिपत्र जारी रायपुर।पुलिस कर्मचारियों की कार्य की प्रवृत्ति एवं कार्य के दबाव को दृष्टिगत रखते हुए मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक दिवस का साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से जारी परिपत्र के अनुसार थाना एवं जिले में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल की कंपनियों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश देने की प्रक्रिया तय कर दी गई है। थाने में पदस्थ कर्मियों के लिए एक दिवसीय साप्ताहिक अवकाश प्रारंभिक तौर पर आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों को देय होगा। नक्सल प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्र में पदस्थ जिला पुलिस बल […]

बिलासपुर रेलवे हादसा : लोको पायलट पर रेलवे ने की कार्रवाई, निलंबन आदेश जारी

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के इंजन टकराने के मामले में रेलवे ने शंटर (इंजन चालक) कैलाश सिंह को सस्पेंड कर दिया है। शुरुआती जांच में लोको पायलट की लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। जोनल स्टेशन में मंगलवार की रात 8 बजे प्लेटफार्म 8 पर खड़ी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के इंजन को अलग किया जा रहा था। तभी अचानक इंजन प्लेटफार्म के डेड एंड में जाकर टकरा गया। इससे डेड एंड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।  

बेंगलुरु में स्कूल में हुआ बड़ा हादसा, इमारत गिरने से 2 की मौत, 13 घायल

  नेशनल न्यूज़। बेंगलुरु के अनेकल तालुक में एक निर्माणाधीन स्कूल की इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। घटना के वक्त 15 मजदूर काम कर रहे थे। मीडिया से बात करते वक्त बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) मल्लिकार्जुन बलबंदी ने कहा कि अनेकल तालुक में बदेराहल्ली के पास सेंट एग्नेस स्कूल की इमारत की दूसरी मंजिल पर एक पोर्टिको के निर्माण के दौरान ढह गई। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर मलबा हटा दिया गया है और कोई भी इसके नीचे नहीं फंसा है। बलबानी ने आगे कहा कि 13 घायल मजदूरों में से दो को गंभीर चोटें आईं हैं । […]

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोहः प्रसाद के नाम पर 10 करोड़ की ठगी, अप्रवासी भारतीय को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या। दुनियाभर में आस्था का केंद्र बने श्रीराम मंदिर अयोध्या के नाम बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रसाद, मंदिर मॉडल व सिक्का आदि की ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने अप्रवासी भारतीय आशीष सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। वह एक शिकायतकर्ता को मैनेज करने यूएसए से राम जन्मभूमि कार्यशाला आया था।   खादी आर्गेनिक नामक वेबसाइट के माध्यम ले चुका था साढ़े 10 करोड़ से ज्यादा का आर्डर मूल रूप से गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित वैभव खंड के विंडसर पार्क निवासी आशीष खादी आर्गेनिक नामक वेबसाइट के माध्यम से 19 दिसंबर से अब तक देश-विदेश के […]