अयोध्याः गर्भगृह में विराजमान हुए रामलला,सामने आई प्रभु श्रीराम की पहली तस्वीर,अरुण योगीराज ने तैयार की है प्रतिमा

  अयोध्या। रामलला की मूर्ति की पहली एक्‍सक्‍लूसिव तस्‍वीर सामने आई है। इस तस्‍वीर में रामलला की मूर्ति को कमल के फूल पर विराजमान देखा जा सकता है। रामलला की मूर्ति की पहली तस्‍वीर 5 वर्ष के बालरूप में है। बता दें कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा होनी है जिसकी तैयारियां जोरों पर है। यह मूर्ति मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है। 51 इंच की रामलला की मूर्ति को कल रात मंदिर में लाया गया था। बताते चलें कि प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले रामलला की मूर्ति की पहली तस्‍वीर सामने आई है। अयोध्‍या में 16 जनवरी से अलग अलग […]

मणिपुर में हिंसा : पिता-पुत्र समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या, बिष्णुपुर में तनाव

नेशनल न्यूज़। मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच पिछले 24 घंटों में अलग-अलग घटनाओं में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। बिष्णुपुर जिले के बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत निंगथौखोंग खा खुनौ में गुरुवार शाम करीब 4 बजे हथियारबंद लोगों ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान ओइनम बामोनजाओ, उनके बेटे ओइनम मैनिटोम्बा और थियाम सोमेन के रूप में हुई है। सभी निंगथौखॉन्ग खा कुनोउ के निवासी थे। सूत्रों के मुताबिक छह अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इन हत्याओं के बाद राज्य के दक्षिणी भाग में निंगथौखोंग बाजार और उसके आसपास तनाव व्याप्त हो […]

पीतमपुरा की चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो महिलाओं सहित छह की मौत

दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले के पीतमपुरा इलाके में बृहस्पतिवार रात एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर है। आग इतनी भीषण थी कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ लोगों ने छत पर जाकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। दमकल की आठ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दमकलकर्मियों ने सात लोगों को अत्यंत झुलसी अवस्था में निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली पुलिस के डीसीपी जितेंद्र मीणा ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। […]

Breaking: वडोदरा के हरनी मोटनाथ झील में पलटी नाव,5 ज्यादा बच्चों की डूबने से मौत, अब भी कई लापता

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा की हरणी मोटनाथ झील में बच्चों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इस हादसे में पांच से ज्यादा बच्चों की मौत होने की बात कही जा रही है। नाव में 27 बच्चे सवार थे, जोकि पिकनिक मनाने जा रहे थे।   वडोदरा के जिला कलेक्टर एबी गोर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नाव पर 27 बच्चे थे। हरनी झील पर, जहां घटना हुई, शेष छात्रों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अन्य लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने […]

IT Raid Breaking: आईटी की टीम ने रायपुर और रायगढ़ समेत कई जिलों में दी दबिश

रायपुर। आईटी की टीम ने आज रायपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में दबिश दी है. रायपुर के विधानसभा रोड स्थित कृष्णा यूनाइटेड कॉम्प्लेक्स स्थित आल्प्स माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर आईटी की टीम ने छापा मारा है. सेफायार ग्रीन्स स्थित मेन ऑफिस में आईटी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है. रायगढ़ स्थित कोयला कारोबारी और इंडस एनर्जी के पार्टनर बंटी डालमिया के पार्क एवेन्यू स्थित घर और प्लांट में भी आईटी की टीम जांच कर रही. इनकम टैक्स के लगभग 100 से ज्यादा अधिकारी एवं कर्मचारी की मौजूदगी में बंटी डालमिया के घर, ऑफिस और प्लांट में कार्रवाई जारी है. आपको बता दें कि इनकम टैक्स के […]

Breaking: सुब्रत साहू प्रशासन अकादमी के डीजी और सवन्नी मंडी बोर्ड के एमडी

रायपुर। सरकार ने ए सी एस सुब्रत साहू को प्रशासन अकादमी का डीजी बनाया है। उनके पास धार्मिक एवम् धर्मस्व विभाग रहेगा।सुब्रत साहू के कार्यभार ग्रहण करने के बाद रेणु पिल्ले प्रशासन अकादमी की डीजी पद से मुक्त हो जाएंगी। सरकार ने महेंद्र सिंह सवन्नी को मंडी बोर्ड का एम डी बनाया है। वे विभागीय हैं और अब तक अतिरिक्त एम डी थे। जनक पाठक को आयुक्त चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।

आबकारी विभाग की जांच कार्यवाही में अवैध 18 लीटर बीयर, दोपहिया वाहन समेत जब्त

  गरियाबंद। आबकारी विभाग गरियाबंद की जांच कार्यवाही के दौरान अवैध 18.3 बल्क लीटर बीयर व विस्की, दोपहिया वाहन सहित जप्त किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी श्री ए.के. सिंह ने बताया कि ग्राम धारनीबहल में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग नाका लगाकर की जा रही थी। तभी दो पहिया वाहन में आता देख उसे रोककर उसके समक्ष पंचान विधिवत तलाशी लेने पर दो पहिया वाहन के पीछे सीट में सफेद रंग की बोरी में रख 24 नग किंगफिशर स्ट्रांग प्रीमियम बीयर और 15 नग फ्रंटलाइन व्हिस्की कुल 18.3 बल्क लीटर पाया गया। जांच के दौरान बीयर व व्हीस्की दो पहिया वाहन सहित जप्त कर आरोपी अशोक प्रधान पिता कुरसो […]

प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 55वीं पुण्यतिथि को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया

  गरियाबंद। प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 55 वीं पुण्यतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यो के द्वारा 18 जनवरी को अपने संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 55 वीं पुण्यतिथि को विश्व शान्ति दिवस के रूप में मनाया गया। विश्व के पांचों महाद्वीपों में 137 देशों में फैले अपने 8500 (साढ़े आठ हजार) से भी अधिक सेवा केन्द्रों में इस अलौकिक संस्थान के दस लाख सदस्य आज सारा दिन आत्म चिन्तन (योग) में और राजयोग के अभ्यास के द्वारा समग्र विश्व में शान्ति के प्रकम्पन फैलाया गया। यह कार्यक्रम पूरे विश्व में एक साथ और एक ही समय पर आयोजित किया गया। जिनके स्वरूप में गुरुवार को गरियाबंद में श्रद्घाजंलि […]

संकल्प शिविर को गंभीरता से ले अधिकारी, जनता के समस्या और त्वरित समाधान हो – रोहित साहू

  गरियाबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत राजिम विधायक रोहित साहू गुरुवार को जिले मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोहरापदार में आयोजित संकल्प शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक साहू ने केन्द्र सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीणों की उपस्थिति में ही अफसरों से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। सरकारी योंजना के क्रियान्वयन में प्रशासन के सुस्त रवैया को लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई। विधायक ने कहा की अब सरकार बदल गई है, भाजपा की सरकार आ गई। प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाए। शिविर में विधायक साहू के निर्देश […]

मोदी की सभी गारंटी होगी पूरी – विधायक रोहित साहू

  गरियाबंद। एक दिवसीय प्रवास में मैनपुर पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि बिंद्रानवागढ़ भाजपा का गढ़ रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस क्षेत्र में विकास में कमी नहीं होगी। आम जनता की सभी समस्याओंं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि राजिम के साथ ही बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में भी वे शासन स्तर से हर संभव मदद करेंगे। ज्ञात हो कि गुरुवार को विधायक रोहित साहू मैनपुर विकासखंड के गोहरापदर में आयोजित संकल्प शिविर में शामिल होने तथा सरकारी योजना के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने मैनपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री संकल्प यात्रा को लेकर कहा की इस यात्रा का उद्देश्य […]