CG Accident: तेज रफ़्तार अनियंत्रित बस ने तीन लोगों को रौंदा, मौके पर ही सभी की मौत, 15 यात्री घायल
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस तीन लोगों को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई. हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए हैं. घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज जारी है. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची जनकपुर पुलिस जांच में जुट गई है. यह घटना जनकपुर के तिराहा पर हुई. जानकारी के अनुसार, एक यात्रियों से भरी बस अमरकंटक से वापस भरतपुर विकासखंड के माड़ीसरई जा रही थी. इस दौरान बस अनियंत्रित हो गई और जनकपुर तिराहे […]



