एमपी से अयोध्या भेजे जायेंगे 5 लाख लड्डू, सीएम मोहन यादव ने अपने हाथों से बनाएं लड्डू

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भेजे जाने वाले पांच लाख लड्डुओं में से सोमवार को कुछ लड्डू खुद तैयार किये। इन लड्डुओं को 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रसाद के रूप में वितरित करने के लिए अयोध्या भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री यहां चिंतामन में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की ‘लड्डू’ बनाने वाली इकाई में पहुंचे और अयोध्या भेजे जाने वाले पांच लाख लड्डू तैयार करने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने (मुख्यमंत्री) लड्डू तैयार करने वालों से बातचीत की और कुछ लड्डू बनाये भी। मुख्यमंत्री ने […]

राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा: अनुष्ठान आज से, 18 को आसन पर विराजेंगे रामलला

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान मंगलवार से आरंभ हो जाएगा और 21 जनवरी तक चलता रहेगा। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी। पिछले 70 वर्षों से पूजित वर्तमान प्रतिमा को भी नए मंदिर के गर्भगृह में ही रखा जाएगा। जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया।   चंपत राय ने बताया, 22 जनवरी को न्यूनतम विधियों की जरूरत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिन के 12:20 बजे प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान आरंभ होगा। यह पूजा करीब 40 मिनट तक चलेगी। इसके […]

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत पीएम आवास योजना की पहली किश्त की जारी

० सड़क, बिजली, नल से जल, वन धन विकास केंद्र, आंगनबाड़ी, छात्रावास आदि परियोजना की दी स्वीकृति ० ग्राम पोंड में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम,विधायक राजिम रोहित साहू हुए शामिल ० विशेष पिछड़ी जनजाति आबादी तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने मोबाइल मेडिकल वैन का भी हुआ शुभारंभ गरियाबंद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान योजना अंतर्गत पीएम आवास योजना की पहली किश्त जारी की। इससे देशभर के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के लगभग एक लाख लोग लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसके अलावा पीवीटीजी सदस्यों के विकास के लिए सड़क, बिजली, नल से स्वच्छ जल, वन […]

गरियाबंद में ट्रिपल इंजन की सरकार, विकास में नहीं रहेगी कोई कमी – रोहित साहू

० विधायक रोहित साहू की आभार रैली, कहा नगर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी ० नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व ने भाजपा ने किया रोहित का जोशीला स्वागत गरियाबंद। सोमवार को विधायक रोहित साहू ने नगर आभार रैली निकाली। अपने जीत को लेकर आमजन का अभिवादन किया। इसके पहले विधायक बनने के बाद पहली बार गरियाबंद पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू का नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ जोशीला स्वागत किया। जिसके बाद विधायक साहू ने काली मंदिर से गांधी मैदान तक आभार रैली निकाली। खुली जीप में नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू लोगों ने […]

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने शुरू किया “हर दिन तिरंगा” शपथ अभियान

० नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित विशेष कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों का आह्वान – राष्ट्रीय ध्वज रोज प्रदर्शित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की प्रेरणा लें ० बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने तिरंगा हाथ में लेकर हर दिन देशप्रेम प्रदर्शित करने की शपथ ली रायपुर।जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व में देशभर में राष्ट्रभक्ति की अलख जगा रहे फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने शनिवार देर शाम नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर “हर दिन तिरंगा” शपथ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में कोई भी भाग ले सकता है। इसके लिए फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर शपथ लेनी होगी, […]

मिशन लाईफ एवं ऊर्जा संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

  रायपुर। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26वाँ संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) में विश्व के समक्ष मिशन लाईफ का परिचय दिया। सभी को अपने दैनिक जीवन में सरल एवं पर्यावरण अनुकूल कार्य करने के उद्देश्य से मिशन लाईफ मुहिम भारत सरकार द्वारा व्यापक रूप से देशभर में चलाया जा रहा है। इस क्रम में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उक्त महत्वकांक्षी मुहिम को छ-ग- राज्य में वृहद् स्तर पर क्रियान्वित किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA) द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान रायपुर में मिशन लाईफ एवं ऊर्जा संरक्षण के विषय पर आगंतुको हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया] जिसमें मिशन […]

चीनी मिल में फटा स्ट्रीम टैंक, 3 लोगों की मौत, 5 लोग हुए घायल

नेशनल न्यूज़। प्रदेश के सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में स्थित जवाहरपुर चीनी मिल में सोमवार को स्ट्रीम टैंक फटने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्‍य घायल हो गये। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट रामकोट थाना क्षेत्र के जवाहरपुर चीनी मिल में उस समय हुआ जब फैक्ट्री में बॉयलर के रखरखाव का काम किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए गहरा दुख प्रकट किया है। इस घटना में कम से कम पांच लोग घायल भी हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) […]

अकेले लड़ूंगी चुनाव,मायावती का अपने जन्‍मदिन पर किया बड़ा ऐलान

  लखनऊ। अपने 68वें जन्‍मदिन पर सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा एलान किया है। पार्टी दफ्तर पर आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में उन्‍होंने आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान किया। इस मौके पर उन्‍होंने अपने पुराने सहयोगी सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर करारा हमला किया। उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। इनसे बचकर रहना चाहिए। मेरे संन्यास की अफवाह फैलाई जा रही है। मैं अभी संन्यास लेने वाली नहीं हूं। मैं अंतिम समय तक पार्टी के लिए काम करती रहूंगी। मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि मुफ्त राशन देकर जनता को गुलाम बनाने की साजिश की […]

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और उपमुख्यमंत्री अरुण साव कमार परिवारों के बीच पहुंचे

०विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के रहन-सहन, आजीविका और योजनाओं की ली जानकारी ० कमार परिवारों ने आत्मीयता से खिलाया तिल का लड्डू, अनरसा और पपीता,श्री शेखावत ने घर में लगे नल जल का पिया पानी रायपुर।भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज महासमुंद जिले के ग्राम झालखम्हरिया में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बस्ती पहुंचे। कमारों के बीच में पहुंचकर उन्होंने केन्द्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव मौजूद थे। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कमारों के बीच जाकर उनके जीवन शैली, आजीविका सहित योजनाओं की जानकारी […]

प्रधानमंत्री जो भी योजनाएं तैयार करते हैं उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0 तहसील बगीचा में प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत हुए कार्यक्रम में आम जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने संबोधित किया ० प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति के समुचित विकास के लिए करेंगे हरसंभव प्रयास रायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरतमंद परिवारों के लिए जो योजनाएं तैयार करते हैं, उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सबके प्रयास को शामिल करते हुए आगे बढ़ते हैं। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना लाई है। इसके माध्यम से हम इस वर्ग के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना […]