मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को दिखाई हरी झंडी
० 34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत अगले एक माह तक पूरे जिले में घूमेगा जागरूकता रथ, सड़क और साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को करेगा जागरूक रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया के निवास स्थल से सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। नशे में गाड़ी न चलाएं। सड़क पर लापरवाही से न चलें। एक छोटी सी चूक से कई जिंदगी दांव पर लग […]



