‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘: पूरे छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आयोजित होंगे भव्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम

० राम वनगमन पथ के स्थलों पर भी आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम ० मुख्य सचिव ने वर्चुअल बैठक में आयोजन के संबंध में कलेक्टरों दी जानकारी ० आम जनता, मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से आयोजित होंगे कार्यक्रम ० प्रत्येक जिला मुख्यालय और विकासखण्ड स्तर के कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में होंगे कार्यक्रम ० मंदिरों में मानस गायन, दीप प्रज्जवलन, दीपदान जैसे कार्यक्रम होंगे आयोजित रायपुर।अयोध्या में आयोजित किये जा रहे ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। प्रत्येक जिला मुख्यालय और विकासखण्ड […]

कर्तव्य पथ में आदिम जनसंसद मुरिया दरबार पर केंद्रित झांकी में दिखेगी जनजातीय कला एवं संस्कृति की झलक

  ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली रवाना हो रही झांकी टीम की बालिकाओं से की चर्चा ० कहा – आप सभी के लिए छत्तीसगढ़ की महान आदिवासी संस्कृति को देश की जनता के सम्मुख प्रस्तुत करना एक बड़ी जिम्मेदारी, अच्छी प्रस्तुति देकर बढ़ाएं छत्तीसगढ़ का मान रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की प्राचीन जनसंसद मुरिया दरबार को प्रदर्शित करने आज नई दिल्ली रवाना हो रही बालिकाओं की टीम से चर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं की टीम से चर्चा में कहा कि हम सबके लिए यह बड़े सौभाग्य का विषय है कि गणतंत्र दिवस के […]

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में मिले 16 नए मरीज, 24 संक्रमित हुए स्वस्थ, अब एक्टिव केसेस हुए 98

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं. इनमें सबसे ज्यादा मरीज 7 मरीज जशपुर मिले है, वहीं बस्तर एवं रायगढ़ से 2-2, दुर्ग, बालोद, रायपुर, जांजगीर और कोरिया जिले में 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए है. इन जिलों के अलावा बाकि जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है. वहीं अस्पताल से 2 और होम आइसोलेशन में रह रहे 24 कोरोना संक्रमित इलाज के दौरान ठीक हो चुके हैं. छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, इन आकड़ों में सबसे राहत वाली बात यह है कि, इन मरीजों में देशभर में तेजी से फ़ैल रहे […]

कही-सुनी (14 JAN-24): कब होगा छत्तीसगढ़ पुलिस में फेरबदल ?

रवि भोई की कलम से विष्णुदेव साय सरकार ने तीन जनवरी को आईएएस अफसरों के तबादले किए, उसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि आईपीएस अफसरों में हेरफेर होंगे। चर्चा थी कि डीजीपी समेत पुलिस मुख्यालय और जिलों में बदलाव होगा। लेकिन इंतजार लंबा हो गया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ वापस लौटे 1998 बैच के आईपीएस अमित कुमार एक महीने से बिना काम के पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं। उन्हें पोस्टिंग का इंतजार है। रायपुर, महासमुंद और जगदलपुर जिला प्रभारी एसपी के भरोसे चल रहा है। डीजीपी की दौड़ में शामिल एडीजी अरुण देव गौतम और पवन देव की पदोन्नति भी अटकी है। पिछले साल अक्टूबर महीने में डीपीसी […]

राहुल गांधी रविवार से शुरू करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 67 दिन, 15 राज्य, 110 जिलों से गुजरेगी यात्रा ,यहां जानें पूरा रूट

  नेशनल न्यूज़। कांग्रेस रविवार से राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करेगी जिसके जरिये उसका प्रयास होगा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को विमर्श के केंद्रबिंदु में लाए जाए। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल के निकट थोबल से शुरू होगी और मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में इसका समापन होगा। कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा ज्यादातर […]

कुरुद कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर विशाल प्रतिमा का किया गया अनावरण

  कुरुद। विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले, महान आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के शुभ अवसर पर कल दिनांक 12.01.2024 दिन शुक्रवार को संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद परिसर में वार्ड पार्षद देवव्रत चन्द्रहास साहू जी के पार्षद निधि से निर्मित चबूतरा निर्माण एवं स्वामी विवेकानंद जी की विशाल आकर्षक प्रतिमा का अनावरण किया गया । अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, अध्यक्षता महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद देवव्रत साहू , विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. डी. के. राठौर, सहित नगर के जनप्रतिनिधिगणों एवं जनभागीदारी समिति के सभी […]

Lohri Special Recipe: लोहड़ी में बनाएं पंजाबी स्टाइल पालक कॉर्न टिक्की

  सामग्री पालक- 1 बंच (बारीक कटा हुआ) कॉर्न- 1 कप (उबले हुए) चीज- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ) हरी मिर्च- 3 (कटी हुई) लहसुन की कलियां- 4 (कटी हुई) नमक- स्वादानुसार गरम मसाला- 2 छोटे चम्मच चाट मसाला- 1 चम्मच ब्रेडक्रम्ब्स- 1 कप तेल- फ्राई करने के लिए बनाने का तरीका ० सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार कर लें। साथ ही, पालक को अच्छी तरह से छोकर काट लें और धोकर सूखने के लिए रख दें। ० इसके बाद कॉर्न को उबाने के लिए रख दें। ध्यान रखें कि कॉर्न अच्छी तरह से गल जाए, वर्ना कच्चे मुंह में आते हुए आपको दिक्कत हो सकती […]

आज का इतिहास 13 जनवरी : पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर भारत क्षेत्र में लोहड़ी मनाई जाती है

लोहड़ी मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर भारत क्षेत्र के अन्य हिस्सों और पाकिस्तान के पंजाब के कुछ हिस्सों में मनाया जाने वाला त्योहार है। लोहड़ी आमतौर पर हर साल 13 जनवरी को मनाई जाती है जो शीतकालीन संक्रांति के अंत का भी प्रतीक है। लोहड़ी हर साल संक्रांति से एक दिन पहले मनाई जाती है। लोहड़ी को एक फसल उत्सव भी माना जाता है और इसे रबी फसल के मौसम के अंत के रूप में मनाया जाता है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 13 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। […]

Breaking: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर जुटी आग बुझाने

धमतरी। जिले के टायर गोदाम में भीषण आग लगी है. आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, रुद्री थाना अंतर्गत कासावही के टायर गोदाम में सुबह भीषण आग लग गई. आग लगने से गोदाम में रखे पुराने टायर जलाकर खाक हो गए हैं. घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची और आग पर काबू पाने के कोशिश में जुटी हुई है. आग लगने का कारण अज्ञात है. बताया जा रहा है कि ऑइल बनाने के लिए भारी मात्रा […]

सड़क के गड्ढे से बची जान, अंतिम संस्कार की थी तैयारी, सड़क के गड्ढे से टकराई एम्बुलेंस और चलने लगीं सांसें

दिल्ली। हरियाणा के करनाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां शुक्रवार को एक चमत्कार हुआ। यहां के एक 80 साल के शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन सड़क के एक गड्ढे की वजह से तीन घंटे बाद दोबारा फिर से जिंदा हो उठे। बता दें कि एक 80 वर्षीय व्यक्ति, दर्शन सिंह बराड़, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, उनके शरीर को पटियाला से करनाल के पास उनके घर ले जाते समय अचानक हलचल होनी शुरू हो गई। बराड़ के परिवार का दावा है कि भाग्य का अप्रत्याशित मोड़ तब आया जब उनके शव को ले जा रही एम्बुलेंस […]