छत्तीसगढ़ में अब NGDRS के तहत होगा दस्तावेज़ का पंजीयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में NGDRS एक नये प्रणाली के तहत दस्तावेज़ का पंजीयन प्रारंभ किया जा रहा है। परीक्षण के तौर पर यह प्रणाली पूरे धमतरी और महासमुंद ज़िले में पहले से ही दस्तावेजों का पंजीयन किया जा रहा है। 15 जनवरी से इसे रायपुर के एक पंजीयन ऑफिस और तिल्दा में भी प्रारंभ किया जाएगा। शीघ्र ही राज्य के अन्य पंजीयन कार्यालय में इसे चरणबद्ध कार्यक्रम के अनुसार लागू किया जाएगा।NGDRS पंजीयन प्रणाली पूर्व प्रणाली से ज़्यादा पारदर्शी आसान और कम समय में पंजीयन किया जाएगा।

तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे

० मुख्यमंत्री श्री साय ने दिया वर वधू को आशीर्वाद नवदंपतियों को घरेलू सामग्री के साथ मिले अनेक उपहार रायपुर।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित किये जा रहे तातापानी महोत्सव परिसर में 400 नव युगल मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री […]

शिवसेना में शामिल हुए मिलिंद देवरा, सीएम एकनाथ शिंदे ने दिलाई सदस्यता

  नेशनल न्यूज़। कांग्रेस छोड़ने के बाद मिलिंद देवरा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। आज सुबह कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद देवरा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास पहुंचे थे।उसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से शिवसेना शिंदे गुट की सदस्यता ग्रहण की। शिदे गुट में शामिल होने के बाद मिलिंद देवरा ने कहा, ”मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामना देता हूं। आपकी सुख समृद्धि बढ़े। यह मेरी कामना है। आज वह भावुक हैं, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया और सीएम शिंदे के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सीएम शिंदे की राजनीतिक विकासमूलक रही है। लोगों की सेवा करने आए हैं। सीएम शिंदे अत्यंत मेहनती […]

मणिपुर से राहुल गांधी ने शुरू की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ,67 दिनों में तय करेंगे 6,700 किलोमीटर की दूरी

इंफाल। मणिपुर के थौबल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।   इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक ऐसे प्रदेश में गया, जहां शासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, जिसे हम मणिपुर कहते थे वह मणिपुर रहा ही नहीं, लेकिन प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए।     राहुल गांधी ने कहा […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उड़ाई पतंग, ‘पतंग उत्सव‘ का किया आगाज

० प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, गुड़ीपड़वा और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं ० नागरिकों से धर्म स्थलों और आस्था केन्द्रों की साफ-सफाई का किया आह्वान ० विभिन्न समाजों द्वारा सामाजिक समागम के रूप में पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित किया गया पतंग उत्सव रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘‘पतंग उत्सव‘‘ में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, गुड़ीपड़वा और लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना का पर्व है। खरमास के बाद आज से शुभ कार्याें की शुरूआत हो रही है। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर […]

बड़ा हादसा :सड़क पर गिरा पहाड़, मलबे में दबने से 34 लोगों की मौत

कोलंबिया। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में भूस्खलन होने से 34 लोगों की मौत की खबर है। भूस्खलन कोलंबिया के पहाड़ी इलाके में हुआ, जब कुदिबो और मेडेलिन शहरों को जोड़ने वाली व्यस्त सड़क पर भरभराकर मिट्टी का पहाड़ गिर गया। घटना शुक्रवार की है। कोलंबिया के नेशनल डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट ने शुरुआत में बयान जारी कर 18 लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन फिलहाल मृतकों का आंकड़ा 34 तक पहुंच गया है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल भूस्खलन में कई लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में से 17 शवों की पहचान हो चुकी है और 17 की पहचान अभी करनी बाकी है। कोलंबिया के उपराष्ट्रपति फ्रांसिया […]

आज का इतिहास 14 जनवरी : पानीपत की तीसरी लड़ाई 14 जनवरी 1761 में शुरू हुई थी

पानीपत की तीसरी लड़ाई जो कि 14 जनवरी 1761 को हुई थी, सदी की सबसे बड़ी लड़ाइयों में से एक में है। जिसमें की मुस्लिम अफगानी दुर्रानी साम्राज्य ने उत्तरी भारत में हिंदू मराठा साम्राज्य को हराया। इस लड़ाई में अनुमानित 60,000-70,000 मारे गए थे और लगभग 40,000 मराठा कैदियों ने बाद में नरसंहार किया था। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 14 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। 14 जनवरी से जुड़ा […]

आओ चले वोटर बने के तहत मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

गरियाबंद। शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में मतदाता पुनरीक्षण साप्ताहिक कार्यक्रम ” आओ चले वोटर बने ” के तहत युवा मतदाता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे एसडीएम गरियाबंद भूपेंद्र साहू द्वारा मतदाता संबंधी अधिकार , मतदान द्वारा एक शसक्त प्रतिनिधि का चुनाव एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने संबंधी जानकारी दी गई। पटवारी एवं बी एल ओ ने नये मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भरवाया । इस कार्यक्रम में तहसीलदार प्रवीण पोर्ते, नायब तहसीलदार दोमेश्वर साहू , प्रोफेसर नोडल स्वीप प्रेमानंद महिलांग , रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सत्यम कुंभकार , भुनेश्वर कुर्रे,समस्त सहायक प्राध्यापक एवम् छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के आशीर्वाद से मिली जीत: विधायक जनक

0 आभार रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने किया विधायक का भव्य स्वागत  गरियाबंद। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद गरियाबंद नगर आगमन पर बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक राम ध्रुव का कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक में गाजे–बाजे, आतिशबाजी और फूल–मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें धान से भी तौला गया। विधायक ध्रुव कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा चौक से पैदल कांग्रेस भवन पहुंचे, इस दौरान उन्होंने आम जनता का अभिवादन किया। वहीं स्वागत के दौरान विधायक ध्रुव स्कूली छात्राओं से भी मुलाकात कर उनकी पढ़ाई को लेकर चर्चा की, जिससे कि विधायक से मिलकर छात्राएं काफी उत्साहित दिखीं। बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव […]

बड़ी खबर : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहले कांग्रेस को लगा झटका,मिलिंद देवड़ा ने छोड़ी पार्टी

दिल्ली। भारत जोड़ा न्याय यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्टी का बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया ‘X’ पर इस बात का जानकारी साझा की है। मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा, ”मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो गया है। मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।” उन्होंने लिखा, “पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभारी […]