नशे में चूर युवक ने दूधमुंहे बच्चे, मां और पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मां और बच्चे की मौके पर ही मौत
बालोद। बालोद में बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना हुई.यहां शराब के नशे में चूर एक युवक ने अपने दूधमुंहे बच्चे, मां और पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया. जिसमें युवक की मां और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला पुरुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, पुरुर थाना क्षेत्र के ऊसरवारा गांव में शराब के नशे में युवक ने अपने 3 माह के दूधमुहे बालक, पत्नी और मां पर कुल्हाड़ी […]



