भारत एक और इतिहास रचने के करीब, सूर्य को आज ‘हेलो’ बोलेगा आदित्य एल-1

नेशनल न्यूज़। चांद पर उतरने के बाद भारत एक और इतिहास रचने के बेहद करीब है। सूर्य मिशन पर निकला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का आदित्य एल-1 शनिवार शाम चार बजे अपनी मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) पर पहुंचने के साथ अंतिम कक्षा में स्थापित हो जाएगा। यहां आदित्य 2 वर्ष तक सूर्य का अध्ययन करेगा और महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएगा। भारत के इस पहले सूर्य अध्ययन अभियान को इसरो ने 2 सितंबर को लॉन्च किया था। एल-1 प्वाइंट के आसपास के क्षेत्र को हेलो ऑर्बिट के रूप में जाना जाता है, जो सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के बीच मौजूद पांच स्थानों में से एक है, जहां दोनों पिंडों का गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के […]

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए क्लस्टर वार स्क्रीनिंग समितियों का किया गठन

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए क्लस्टर वार स्क्रीनिंग समितियों का गठन किया है. राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान के स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन नियुक्त किया गया है।  

महादेव सट्टा एप मामला: ईडी की दूसरी चार्जशीट में भूपेश बघेल का नाम

रायपुर। महादेव बेटिंग एप मामले में एक फिर नया मोड़ आया है. ईडी की दूसरी चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम फिर आया है. ईडी ने कोर्ट में बताया कि आरोपी असीम दास अपने पुराने बयान पर ही कायम है, जिसमें उसने कहा था कि उसे भूपेश बघेल को नकदी डिलीवर करने के लिए भेजा गया था. ईडी ने बताया, असीम दास ने 12 दिसंबर को नया बयान दर्ज कराया था, जिसमें वो अपने पुराने बयान से मुकर गया था. इसमें उसने कहा था कि 3 नवंबर को उसने जो बयान दिया था वो किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में दिया था, जोकि उसके वकील के […]

अयोध्या से पहुंचे “अक्षत कलश” का गांव–गांव में हो रहा भव्य स्वागत

0 दर्शन को उमड़ रही लोगों की भीड़,हर घर निमंत्रण पत्र पहुंचाए जा रहे गरियाबंद। अयोध्या में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। इसके लिए आमंत्रण सूचना एवं अक्षत (पीला चावल) कलश पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए एक वृहद योजना बनी है। इसके तहत गरियाबंद के प्रत्येक खंडों में अक्षत कलश वितरण किए गए हैं। भव्य शोभा यात्रा निकालकर हर घर निमंत्रण पत्र पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अयोध्या से आए अक्षत कलश का जिले के सुदूर ग्रामों में बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में बाजे–गाजे और श्रीराम धूनी के साथ पुष्प वर्षा एवं आरती उतार कर स्वागत […]

आईएएस  पी.दयानंद ने कार्यभार संभालते ही ली मैराथन बैठक

० पॉवर कंपनी के 12वें अध्यक्ष बने श्री दयानंद रायपुर।आईएएस पी. दयानंद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के 12वें अध्यक्ष के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण उपरांत श्री दयानंद ने पॉवर कंपनी के उच्च अधिकारियों की मैराथन बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में विद्युत की भविष्य की आवश्यकताओं को देखते विस्तृत कार्ययोजना बनाने  के निर्देश दिए। उन्होंने  सौर ऊर्जा और जल से विद्युत उत्पादन संबंधित प्रस्ताव तैयार करने कहा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के मुख्यालय स्थित सेवा भवन में ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष श्री पी. दयानंद ने पॉवर कंपनी के जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन […]

छत्तीसगढ़ के विधायकों का प्रबोधन 20 और 21 जनवरी को, आएंगे लोकसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए 20 और 21 जनवरी को प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया है। प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन 20 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ होंगे। विधानसभा के नए सदस्यों को संसदीय परंपरा की जानकारी देने के लिए प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें सभी विधायक हिस्सा लेते हैं। छत्तीसगढ़ में नई विधानसभा के गठन के बाद विधायकों की शपथ के साथ दिसंबर 2023 में छोटा सत्र आहूत हो चुका है। बजट सत्र पांच फ़रवरी से एक मार्च 2024 तक बुलाई गई है।

CG Transfer Breaking: बड़ी संख्या में डिप्टी कलेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, देखिए किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य सरकार ने आज बड़ी संख्या में जिला पंचायत सीईओ, ज्वाइंट कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों का ट्रांसफर किया है।  

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 9 को आएंगे दौरे पर , कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 9 जनवरी को दौरे पर आ सकते हैं। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद सचिन का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। वो यहां कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन की पूरी जानकारी लेंगे। गुरुवार को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी। दरअसल, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले सचिन को छत्तीसगढ़ का जिम्मा दिया है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा भी छत्तीसगढ़ से गुजरेगी। प्रदेश के नेताओं के साथ होने वाली बैठक में इन विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह उफान पर है। […]

विवेक ढांड ने छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग के अध्यक्ष विवेक ढांड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने 3 फरवरी 2023 को आयोग का गठन करने के साथ बतौर अध्यक्ष ढांड की नियुक्ति की थी. विवेक ढांड ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सौंपे अपने इस्तीफे देने की वजह व्यक्तिगत कारण बताया है. इस्तीफा सौंपने के साथ ही तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का आग्रह किया है.  

ISRO की एक और बड़ी सफलता, फ्यूल सेल फ्लाइट का किया सफल परीक्षण,जानिए किस काम आएगा ये

नेशनल न्यूज़। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष में अपने अभियान का आकलन करने और भविष्य के अभियानों के लिए प्रणालियों के डिजाइन के लिए आंकड़ें एकत्रित करने के वास्ते एक ईंधन सेल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यहां स्थित अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि अभियानों को दक्षता प्रदान करने और केवल पानी का उत्सर्जन करने वाली ये ईंधन सेल अंतरिक्ष में बिजली उत्पादन का भविष्य हैं। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र/इसरो ने अपने कक्षीय प्लेटफॉर्म पोअम 3 में 100 वॉट वर्ग की पॉलीमर इलेक्ट्रोलाइट मेमब्रेन फ्यूल सेल आधारित ऊर्जा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। पोअम 3 का पीएसएलवी-सी58 से एक जनवरी को प्रक्षेपण किया गया था। इसरो ने एक बयान […]