गरियाबंद की पावन धरा में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारम्भ

  गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद की पावन धरा में रामायणम् फाउंडेशन के संस्थापक राष्ट्रीय संत श्री शांतनु महाराज जी के सानिध्य में 5 जनवरी से 2 जनवरी तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ इसका शुभारंभ किया गया। दोपहर बाद नगर में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। भक्ति गीत के साथ लोगो ने जयकारे लगाए। बता दे कि कलश यात्रा यज्ञ स्थल से दुर्गा मंदिर होते हुए शीतला मंदिर पहुँची। जहां मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन किया गया। फिर यहां से यात्रा वापस यज्ञ स्थल गांधी मैदान पर पहुंची। जहां पर विधिवत कलश […]

मड़ाई मेला हमारे पूर्वजों का धरोहर है-मुरलीधर सिन्हा

  गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य के जिला गरियाबंद में धान की फसलों की कटाई होते ही गांवों में मड़ाई मेला का दौर चल रहा है इन दिनों आगे झमाझम मड़ाई मेला से एक खुशहाली ग्रामीणों को देखने मिल रहा है और भेंट मुलाकात जारी है । विगत दिनों गरियाबंद जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर ग्राम पाथरमोहन्दा में मड़ाई मेला का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जिसमें रात्रिकालीन मनोरंजन छत्तीसगढ़ी आर्केस्ट्रा का आयोजन भी किया गया था । उक्त ग्राम मड़ाई में आये अतिथियों को श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया । भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मुरलीधर सिन्हा ने अपने अतिथि सम्बोधन करते हुए कहा कि मड़ाई मेला हमारे पूर्वजों […]

छत्तीसगढ़ में फिर मिले 20 नए मरीज, रायगढ़ में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित, अब एक्टिव केसेस हुए 138

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना की बढ़ रही रफ्तार से एक बार फिर प्रदेश के लोगों की चिंता बढ़ गई है. अब तक रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है. इधर, स्वास्थ्य विभाग भी लोगों से अपील कर रहा है कि वे सतर्क रहें और प्रोटोकॉल का पालन करें।

Starter Special Recipe: तिल की मसालेदार टिक्की

सामग्री आलू- 2 (उबले हुए) तिल- 1 कप (सफेद वाले) पनीर- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ) प्याज- 1 (कटा हुआ) धनिया- 1 कप (कटा हुआ) काली मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच नमक- स्वादानुसार तेल- टिक्की तलने के लिए चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच विधि ० तिल की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके उतारकर उबालने के लिए रख दें। साथ ही, प्याज को बारीक काटकर रख लें। ० अब एक बाउल में कटा हुआ प्याज, हरा धनिया, कद्दूकस किया हुआ पनीर और सभी मसाले डालकर मिला लें। इसके बाद तिल को छानकर डालें। ० आलू उबालने के बाद दूसरे बाउल में निकाल लें। […]

आज का इतिहास 6 जनवरी : 19वीं शताब्दी के एक आसन्न कवि भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का निधन आज के दिन 1885 को हुआ था

आधुनिक हिंदी साहित्य के इतिहास में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का नाम सबसे अधिक सुने जाने वाले नामों में से एक है। वह 19वीं शताब्दी के एक आसन्न कवि थे जिन्होंने कई उपन्यास और नाटक भी लिखे। भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का निधन 6 जनवरी 1885 को हुआ था। भारतेंदु हरिश्चंद्र के लेखन के विषय और पैटर्न ने आलोचकों और जनता का ध्यान आकर्षित किया जिस वजह से हिंदी साहित्य में उनका इतना नाम लोकप्रिय हुआ। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 6 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस […]

सीएम विष्णु देव साय आज रहेंगे बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9.40 बजे राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ से कार द्वारा रवाना होकर 10 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट पहुंचेंगे और वहां से 10.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आकर हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.50 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे। सीएम साय बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में दोपहर 12 बजे ‘‘संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह’’ में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.50 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और दोपहर 3 बजे दुर्ग में ‘‘संभाग […]

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक महीने बाद शिफ्ट होंगे नए बंगले में

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय फिलहाल सिविल लाइन स्थित बंगले में ही रहेंगे। सुरक्षा कारणों से उन्होंने यहीं रहने का फैसला किया है। दरअसल नवा रायपुर में बनकर तैयार नए मुख्यमंत्री निवास का अभी तक सिक्योरिटी ऑडिट नहीं हुआ है। सिक्योरिटी ऑडिट के दौरान बाउंड्रीवाल की ऊंचाई, बंगले के चारों ओर निगरानी के लिए बनाए जाने वाले वॉच टॉवर की स्थिति सही है या नहीं? बंगले में आने जाने वाले रास्ते कितने? इसमें कुछ समय लगेगा। इस वजह से मुख्यमंत्री साय फिलहाल सिविल लाइन स्थित बंगले में शिफ्ट होंगे। अभी इस बंगले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रह रहे हैं। 15 से 20 दिनों में वे मकान खाली […]

Lohari 2024: 13 या 14 जनवरी कब मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। नए साल की शुरुआत के साथ ही त्योहारों की भी स्टार्टिंग हो जाती है। जनवरी माह में सबसे पहला पर्व होता है लोहड़ी का। सिखों और पंजाबियों के लिए ये पर्व बहुत ही मायने रखता है। ये त्योहार मकर संक्रांति के ठीक एक दिन पहले हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस पर्व को सुख और समृद्धि का त्यौहार माना जाता है। लोहड़ी पर रात में आग जलाते हैं और कटी फसल का भोग लगाते हैं। इसके बाद परिक्रमा कर के अपना आभार प्रकट करते हैं। तो चलिए अब जानते हैं वर्ष 2024 में कब मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व। कब मनाई जाएगी […]

हटके खबर : 22 जनवरी के दिन डिलीवरी डिमांड, महिलाएं राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देना चाहती हैं बच्चों को जन्म

नेशनल न्यूज़। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त रखा गया है। इसको लेकर पूरा देश राममय हो गया है। गली, नुक्कड़, चौराहों पर राम की धुन बजाई जा रही हैं। इतना ही नहीं यूपी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों ने डॉक्टरों से अनुरोध किया है कि उनके बच्चे का जन्म 22 जनवरी को ही होना चाहिए। महिलाओं का कहना है कि उनके डिलीवरी की डेट 22 जनवरी से पहले या बाद में लेकिन उनके बच्चे का दिन पावन दिन ही होना चाहिए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्रसूति एंव स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर सीमा द्विवेदी […]

आज का राशिफल 6 जनवरी : जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आपके तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में आपके किसी साथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपके आसपास में कोई बात विवाद हो तो आप उसमें चुप लगाए,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला […]