सरगुजा में हाथियों का खूनी उत्पात, दो ग्रामीणों को कुचलकर उतारा मौत के घाट

सरगुजा। संभाग में एक बार फिर से हाथियों की आमद ने वनांचल के ग्रामीणों के लिए परेशानी कड़ी कर दी हैं। झारखण्ड से छत्तीसगढ़ की सीमा में दाखिल हुए हाथियों के दल ने फिर एक बार खूनी उत्पात मचाया हैं। हाथियों ने एक पहाड़ी कोरवा समेत दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया हैं। दो-दो मौत से सरगुजा इलाके में हड़कंप मचा हुआ हैं। इनमे पहले मौत उदयपुर वन परिक्षेत्र जबकि दूसरी बतौली वन परिक्षेत्र में देर रात सामने आई हैं। ग्रामीण दहशत में घरों में दुबके हुए हैं। वन विभाग लगातार ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने, जंगलों की तरफ नहीं जाने और रात में घरों से […]

14 जनवरी से शुरू होगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, ये है 15 राज्यों में 6700KM की यात्रा का रूट मैप

  रायपुर। कांग्रेस जल्द ही ‘न्याय यात्रा’ शुरू करने वाली है। इसके लिए योजना को मूर्त रूप दे दिया गया है। आने वाली 14 जनवरी से यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इससे पहले गुरुवार को इस यात्रा का नाम बदल दिया गया है। अब इसे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के नाम से जाना जाएगा। “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप मणिपुर से मुंबई (14 जनवरी-20 मार्च) मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला • नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला • असम | 833 किमी | 17 जिला • अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला • मेघालय | 5 किमी | 1 जिला • पश्चिम बंगाल […]

किस दिन है सकट चौथ? जानें तिलकुट चतुर्थी का पूजा मुहूर्त, जानें पूजा विधि

नए साल की पहली संकष्टी चतुर्थी सकट चौथ है. इसे तिलकुट चतुर्थी और माघी चतुर्थी भी कहते हैं. यह माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है. सकट चौथ के दिन व्रत रखकर विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते हैं. सकट चौथ के व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देना महत्वपूर्ण है. गणेश पूजन के बाद रात में विधिपूर्वक चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं. इसके बिना यह व्रत अधूरा रहता है. चंद्र अर्घ्य के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. सकट चौथ के दिन सुबह में शोभन योग बन रहा है, उस समय में ही आपको सकट चौथ की पूजा कर लेनी चाहिए. आइए […]

प्रदेश में बढ़ रही कोरोना की रफ़्तार, बीते 24 घंटे में मिले 19 नए मरीज ,सबसे ज्यादा केस रायपुर में मिले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरूवार को कोरोना के 19 नए मरीज मिले। इनमें रायपुर में सबसे ज्यादा 13 मरीज हैं। रायगढ़ में दो, दुर्ग, कोरिया, राजनांदगांव व कोरिया में एक-एक केस मिला है। नए केस मिलने के बाद अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। इनमें रायगढ़ में सबसे ज्यादा 44 मरीजों का इलाज चल रहा है। रायपुर में 32 व दुर्ग में 22 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 4538 सैंपलों की जांच की गई।  

मैत्री बाग़ से आई खुशखबरी, सफ़ेद बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक सफेद बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन शावकों के जन्म के साथ ही भिलाई शहर में चिड़ियाघर में सफेद बाघों की संख्या 10 हो गई है। चिड़ियाघर के प्रभारी एनके जैन ने बताया, ‘‘पिछले साल आठ सितंबर को ‘रोमा’ (9) नाम की सफेद बाघिन ने दो नर शावकों को जन्म दिया और जन्म की खबर बृहस्पतिवार को सामने आई।” उन्होंने बताया कि आम जनता शुक्रवार को शावकों को देख पाएगी। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग (टीएसडी) के बागवानी अनुभाग द्वारा प्रबंधित […]

इस साल राज्यसभा से 9 केंद्रीय मंत्री समेत 68 सांसद होंगे रिटायर, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली।नौ केंद्रीय मंत्रियों सहित राज्यसभा के 68 सदस्यों का कार्यकाल इस साल पूरा हो रहा है। इसके मद्देनजर संसद के उच्च सदन में छह साल के कार्यकाल के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं में होड़ शुरू हो गई है। इन 68 रिक्तियों में से दिल्ली की तीन सीटों के लिए पहले ही चुनाव की घोषणा हो चुकी है। आम आदमी पार्टी (आप) के संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता का कार्यकाल 27 जनवरी को पूरा हो रहा है। अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान समेत इन केंद्रीय मंत्रियों का इस साल कार्यकाल हो रहा है समाप्त सिक्किम में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए भी चुनाव की […]

आज का राशिफल 5 जनवरी : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर कोई अहम निर्णय ले सकते हैं। आप भाइयों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बनाएं। आपको कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। आप नौकरी के साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily […]

IFS अधिकारी आलोक कटियार को लेकर मंत्रालय ने जारी किया आदेश

रायपुर। राज्य सरकार ने भावसे को अधिकारी आलोक कटियार की सेवाएं वन विभाग को लौटा दी है । कटियार करीब दस वर्ष तक राज्य के सामान्य प्रशासन में डेपुटेशन पर रहे। कल जारी आईएएस के तबादले में क्रेडा और पीएचई में नए अफसरों की पोस्टिंग को बाद ही तय हो गया था कि उन्हें विभाग लौटना होगा।  

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से, अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधान सभा का द्वितीय सत्र 5 फरवरी से शुरू होगा. 1 मार्च तक चलने वाले सत्र में कुल 20 बैठकें होंगी. सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण के अलावा वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किए जाएंगे.  

मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

  रायपुर।जनसंपर्क संचालनालय के नए आयुक्त सह संचालक मयंक श्रीवास्तव ने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। नवा रायपुर अटल नगर में जनसंपर्क संचालनालय में उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने श्री श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।