आठ हजार पृष्ठ और बीस खण्डों वाली ‘गिरीश पंकज रचनावली’ प्रकाशित
रायपुर । हिंदी साहित्य में रचनावली प्रकाशन की एक परंपरा है, जिसमें किसी लेखक का समग्र लेखन समाहित हो जाता है। इसी परंपरा में पिछले 45 वर्षों से साहित्य और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय छत्तीसगढ़ के लेखक गिरीश पंकज की रचनावली बीस खण्डों में प्रकाशित होकर आ गई है। ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन, भोपाल से निकली रचनावली के हर खंड में 400 पेज हैं। कुल 8000 पृष्ठ हैं। रचनावली के प्रकाशक-संपादक वरुण माहेश्वरी ने बताया की रचनावली के प्रारंभिक पाँच खण्डों में व्यंग्य रचनाएं हैं। छह से दस खण्डों में 14 उपन्यास हैं। उस के बाद अन्य खण्डों में कहानी, लघुकथा, गीत, ग़ज़ल,डेढ़ हजार से अधिक दोहे, बाल साहित्य, नाटक […]



