नई दिल्ली के राजपथ पर बिखरेगी छत्तीसगढ़ के आदिवासी संस्कृति की छटा, छत्तीसगढ़ की झांकी का हुआ चयन
रायपुर। गणतंत्र दिवस पर इस बार नई दिल्ली का राजपथ छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति से सराबोर होगा। रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञ समिति ने , छत्तीसगढ़ का मुरिया दरबार (बस्तर की आदिम जनसंसद) की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह गौरव की बात है ।छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति को अब पूरी दुनिया देखेगी ।उन्होंने इसके लिए जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । प्रदेश के लिए यह बड़ा अवसर है, क्योंकि 28 राज्यों में प्रतियोगिता के बाद केवल 16 को ही इस परेड में शामिल होने का मौका मिला है।छत्तीसगढ़ की झांकी का अनूठा विषय व […]



