दल्ली राजहरा से रायपुर आ रही लोकल ट्रेन से फिसलकर गिरी महिला आई ट्रेन की चपेट में, मौत

भिलाई। दल्ली राजहरा रायपुर लोकल ट्रेन से फिसलकर एक महिला बुधवार सुबह गिर गई। इससे वो ट्रेन के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्ग जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक उनसे सुबह सूचना मिली थी कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास कोई महिला ट्रेन से स्लिप खाकर नीचे चली गई है। जीआरपी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को अपनी कस्टडी में लिया। महिला की पहचान रामेश्वरी चंदेल पिता स्वर्गीय रामकुमार चंदेल (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वो बालोद जिले के मरकामटोला गांव की रहने […]

विस् शीतकालीन सत्र : सीएम साय ने पेश किया दूसरा अनुपूरक बजट, गुरुवार को बजट पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यपाल के अभिभाषण और द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के लिए गुरुवार का दिन निर्धारित किया गया है। इससे पहले राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन पटल पर दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अंग्रेजी में अपने अभिभाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की छठवीं विधानसभा के प्रथम सत्र में आप सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पावन मंदिर में नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्य के रूप में आपका अभिवादन करता हूं। साथ ही हमारे […]

विस् शीतकालीन सत्र : राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान किसान आत्महत्या मामले पर सदन में नोंक-झोंक के बाद कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन था। सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोक-झोंक हुई. विपक्ष के विधायकों ने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन उस बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में जय-जय श्री राम और छत्तीसगढ़ महतारी की जय के नारे लगे. इसके साथ ही गुरुवार तक के लिए सदन स्थगित हो गई. राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन में अभिभाषण में नई सरकार को बधाई देते हुए कहा कि आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. आपने जो वादा और दवा किया है उसे आप पूरा करें. मतदान […]

CG Crime Breaking: राजधानी में व्यापारी पर दिनदहाड़े चली गोली, पिस्टल और कारतूस के साथ युवक अरेस्ट

रायपुर। रायपुर में दिनदहाड़े गोली चली है. जहां युवक ने व्यापारी को गोली मारी है. गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस फायरिंग में व्यापारी के हाथ में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, सिटी एएसपी लखन पटले सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद है. यह मामला तेलीबंधा थाना क्षेत्र का है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा क्षेत्र में लाभांडी में आज लगभग 11:30 बजे गोली चलने की घटना हुई है. आरोपी अमन शर्मा जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है. […]

Covid update:कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 को लेकर छत्तीसगढ़ में जारी किया गया अलर्ट

रायपुर। दुनिया भर में कोरोना के नए वैरिएंट ने फिर चिंता बढ़ा दी है। JN.1 वैरिएंट को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक अब सभी जिलों में कोविड की जांच को बढ़ाया जाएगा। साथ ही सैंपल रायपुर एम्स भेजे जाएंगे जहां यह देखा जाएगा कि कोविड का नया वैरिएंट कहीं छत्तीसगढ़ में तो पैर नहीं पसार रहा। स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणू जी पिल्ले ने छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टर्स को आदेश जारी किए हैं। सरकारी आदेश में लिखा गया है कि छत्तीसगढ़ में फिलहाल कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। केरल में नए वैरिएंट के मामले […]

विस् सत्र के दूसरे दिन हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक ,पेश होगा अनुपूरक बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल बिश्वाभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा। इसके पश्चात वे नए मंत्रियों, विधायकों से परिचय भी लेंगे। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई । बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। बता दें कि अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा जबकि सत्र के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को वित्तीय के साथ शासकीय कार्य सम्पादित होंगे। आज ही द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश […]

CG Weather Update: प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, आज मैनपाट 3 डिग्री के साथ रहा सबसे ठंडा

रायपुर। शीतलहर का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। आज 20 दिसंबर इस सीजन के सबसे ठण्ड दिन के तौर पर रिकॉर्ड किया गया है। आज की सुबह को इस सीजन के सबसे सर्द सुबह के तौर पर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक़ आने वाले दिनों में कड़ाके की ठण्ड पड़ने के आसार है। बात करें उत्तर छत्तीसगढ़ यानि सरगुजा इलाके की तो यहाँ अम्बिकापुर में पारा पांच डिग्री तक लुढ़क गया है। इसी तरह मैनपाट में 3 डिग्री तक दर्ज किया गया। इसी तरह का तापमान अलग-अलग शहरों में भी दर्ज किया गया है।

बड़ी खबर : DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सलियों की लगी गोली

सुकमा। प्रदेश के वनांचल क्षेत्र में माओवादियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली जवानों व ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच DRG और बटालियन के जवानों के बीच नक्सलियों के मुठभेड़ की घटना सामने आई है। खबर है कि मुठभेड़ में 5 से 6 नक्सलियों को गोली लगी है। इस दौरान जवानों ने भारी मात्रा में नक्सलियों की सामग्री भी बरामद की है। दरअसल, नक्सलियों सुकमा जिले में कैंप लगाया था। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद नक्सलियों और जवानों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 5 से 6 नक्सलियों […]

Big News: आईएएस पी दयानंद ने सीएम विष्णु देव साय से की मुलाकात , बनाए गए हैं मुख्यमंत्री के सचिव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दयानंद को नया दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि पी. दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी है और उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

शाहरूख की डंकी की रिलीज से पहले ED के शिकंजे में फंसी गौरी खान

नेशनल न्यूज़। बाॅलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक बड़ी मुसीबत में फंसती हुई नज़र आ रही है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पर ईडी एक्शन ले सकती है। दरअसल, गौरी खान लखनऊ की रियल स्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर हैं और ये कंपनी पर निवेशकों और बैंक का तकरीबन 30 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है। इस कंपनी के जांच के दायरे में गौरी खान भी फंसती हुई दिख रही है। हालांकि अभी तक गौरी खान का कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन, ईडी की कार्यवाई में गौरी खान से भी पूछताछ हो सकती है। गौरी खान को हाल ही में अपने […]