संसद की सुरक्षा में सेंध मामला : सुर्खियां पाने के लिए लगाई संसद की सुरक्षा में सेंध, दो साल से रची जा रही थी साजिश

नेशनल न्यूज़। संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी मनोरंजन डी व नीलम राजनीति में कदम रखना चाहते थे। इसके लिए वह मीडिया का सहारा लेकर सुर्खियों में आना चाहते थे, ताकि उनकी पहचान बन सके। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है। दूसरी तरफ आरोपियों की साजिश से जल्द से जल्द पर्दा उठाने के लिए दिल्ली पुलिस की पूरी स्पेशल सेल को लगा दिया गया है। सेल की हर यूनिट को पूछताछ व जांच के एक-एक आरोपी को दिया गया है। कुछ आरोपियों की पुलिस रिमांड गुरुवार (आज) खत्म हो रही है। दिल्ली पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर फिर […]

आज का राशिफल 21 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी विशेष काम के चलते लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। परिजनों का साथ और सहयोग आप पर बना रहेगा। राजनीतिक में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनका कोई विरोधी उन्हें धोखा दे सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज के दिन आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई समस्या सकती है। आपका कोई पुराना काम लंबे समय से यदि रुका […]

अकाल पीड़ित किसानों ने की कर्ज माफ़ी व क्षतिपूर्ति राशि की मांग

गरियाबंद। जिले की सहकारी समिति खोखमा पंजीयन क्रमांक 54 अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खोखमा , सिहारलाटी, मदांगमुड़ा , फरसरा, डुमाघाट ,बुडगेलटप्पा,सराईपानी, सागड़ा, भेंसमुडी,उसरीजोर ,गोड़ियारी के किसान लगातार स्थानीय प्रशासन से क्षेत्र को सुखा अकाल घोषित कर कर्ज माफी एवं क्षतिपूर्ति राशि की मांग करते आ रहे हैं। इस क्षेत्र के किसानों के अनुसार इस खरीफ सीजन कम वर्षा होने के कारण उनकी धान की फसल चौपट हो चुकी है। जिससे उन्हें अब आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कांदाडोंगर कुलेश्वरी दाई किसान संघर्ष समिति खोखमा धुर्वागुड़ी तहसील अमलिपदर के अध्यक्ष चित्रसेन नागेश ने बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान ही 4 सितम्बर 2023 से […]

अब जिले में ही प्रतियोगी परीक्षा की निःशुल्क तैयारी कर पाएंगे विद्यार्थी

  0 उत्कृष्ट गरियाबंद अंतर्गत प्रयास कार्यक्रम हुआ प्रारंभ गरियाबंद। जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा अभिनव पहल करते हुए उत्कृष्ट गरियाबंद अंतर्गत प्रयास की शुरुआत की गई। जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दिया जाएगा। इस पहल से जिले के बाहर कोचिंग या तैयारी से वंचित विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा। अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय में ही बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा। इसी के संबंध में बुधवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित शासकीय वीर सुरेंद्र साय पीजी कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं गुणवत्ता शिक्षा हेतु छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ अभिप्रेरणा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया […]

लॉन टेनिस प्रतियोगिता के टीम मुकाबले में रायपुर रीजन बनी विजेता

० पॉवर कंपनी में तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आज होगा समापन रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के टीम मुकाबले में कोरबा पश्चिम की टीम को 3 -0 से हराकर रायपुर रीजन ने खिताब अपने नाम किया। दूसरे दिन ओपन एकल तथा युगल स्पर्धाएं भी हुईं। इसमें ओपन सिंगल्स के क्वाटर फाइनल तथा डबल्स के सेमीफाइनल मैच खेले गए हैं। अब प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन युगल स्पर्धा के फाइनल एवं एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच खेले जाएंगे। टीम स्पर्धा के विजेता रायपुर रीजन का प्रतिनिधित्व आर के बंछोर,एहतेशाम, पवन ओगले , शेखर वर्मा एवं टोमन दिल्लीवार […]

श्री जैतु साव मठ में राम-जानकी विवाह उत्सव मनाया गया

रायपुर। श्री जैतु साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर मे रामजानकी विवाहोत्सव के अंतर्गत, भोग, पुजन , आरती, गठबंधन छुडाने‌ का विधि किया गया। महिला मंडली द्वारा लोक गीत से मंदिर भक्तिमय हो गया. जिसमे राजेश्री महंत रामसुन्दर दास जी महराज, सचिव महेन्द्र अग्रवाल ,अजय तिवारी, पुजारी सुमित तिवारी, दिपक पाठक, शैल अग्रवाल, संतोसी अग्रवाल, कुसुम दिवान, रोहित चौबे , शारदा शुक्ला, शालिनी अग्रवाल, उषा झा , रतना अग्रवाल, लेखा अग्रवाल , ललिता , प्रभा अग्रवाल, मधु अग्रवाल , सरिता शुक्ला, मनिषा यदू, चमेली अग्रवाल, प्रमिला , शांता , बडी संख्या में जन मान्य व संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Big Breaking: नंद कुमार साय ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बीजेपी को छोड़ कांग्रेस का थामा था दामन

रायपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर हलचल मची हुई है। एक के बाद एक कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में एक और वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि चुनाव से ठीक पहले ही नंदकुमार साय ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामा था।  

लोकसभा से आज फिर दो सांसद निलंबित , सभापति की नकल मामले में एथिक्स कमेटी में हुई शिकायत

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर विपक्ष आक्रामक हो गया है। 13 दिसंबर की घटना को लेकर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसद अड़े हुए हैं। इसी बीच, सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने के आरोप में विपक्षी सांसदों को संसद के शेष शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया है। जिसके बाद से ही विपक्षी सांसद आक्रमक हो गए हैं। सत्ता और विपक्ष के बीच तू-तू मैं-मैं के बीच शुक्रवार को शुरू हुई निलंबित करने की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। अब तक 141 विपक्षी सांसदों को संसद के शेष शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया है। इसी बीच, लोकसभा सचिवालय ने निलंबित सांसदों को […]

एक बार फिर बिगड़ सकते है हालात- स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों में जारी किया अलर्ट, देश में कोरोना के 292 नए मामले , 3 मौत भी

नेशनल न्यूज़। देश में एक बार फिर से कोरोना डराने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के नेतृत्व में हाई लेवल की मीटिंग की गई। इस मीटिंग में सभी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ राज्य के सचिव भी मौजूद रहे. इस दौरान सभी राज्यों को अलर्ट रहने को कहा गया है। बता दें कि केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 292 नए मामले सामने आये तथा तीन लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को सुबह आठ बजे तक देश भर में कोविड-19 के कुल 341 मामले सामने आए, जिसमें से […]

कांग्रेस ने प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला को जारी किया नोटिस, 3 दिन के भीतर मांगा जवाब

रायपुर। कांग्रेस ने प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला को कांग्रेस ने नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में लिखा है – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के परिणाम समीक्षा के संदर्भ में आपके द्वारा प्रस्तुत पत्र सार्वजनिक रूप से मीडिया / सोशल मीडिया में प्रसारित करने से पार्टी संगठन की छवि धुमिल हुयी है, जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने का निर्णय लिया है। मान. प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। नोटिस का लिखित जवाब / स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।