हाथियों के दल ने मचाया उत्पात , 12 घर तोड़े, भैंस को कुचला, ग्रामीण दहशत में

उदयपुर। हाथी दल ने 9 दिनों में 12 घर तोड़े, वहीं एक भैंसे को कुचलकर मार डाला। दर्जन भर गांवों के ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं। हाथी मानव द्वंद के साथ हाथी व मवेशियों का द्वंद भी उदयपुर वन परिक्षेत्र के जंगल में लगातार जारी है,ताजा मामला सोमवार की रात का है। ग्राम गुमगा के मोहल्ला डाहीमार में 9 हाथियों के दल ने सोमवार की रात एक बजे करीब जीतू मझवार के घर के बाहर पेड़ से बंधे भैंस को हाथियों ने पहले अपने दांत से हमला कर घायल किया फिर पैरों से कुचलकर मार डाला। वन अमला द्वारा प्रशिक्षु डीएफओ अक्षय भोसले के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह […]

आज का इतिहास 20 दिसंबर : 1988 में संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी मिली

देश और दुनिया में बीस दिसम्बर को यूं तो कई ऐसी बड़ी घटनाएं हुईं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं, लेकिन भारत के परिदृश्य में युवाओं के लिए यह दिन बेहद खास रहा । वर्ष 1988 में संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी इसी दिन दी थी। देश-दुनिया के इतिहास में 20 दिसम्बर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटना 1757 : क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया। 1924 : जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की समय से पहले जेल से रिहाई। 1942 : कलकत्ता पर जापानियों का पहला हवाई हमला। 1955 : […]

Winter Special Recipe: सर्दियों में बनाएं गाजर का पराठा

गाजर का पराठा बनाने की सामग्री 4 कप गेहूं का आटा 2 कप कटी हुई गाजर 1/2 कप कटा हुआ प्याज 1 चम्मच कटा हुआ अदरक 1 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च 1/2 कप कटी हुई धनिया पत्ती 8 बड़े चम्मच घी (सेंकने के लिए) नमक आवश्यकतानुसार गाजर का पराठा बनाने की रेसिपी ० नाश्ते में गाजर का पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले गाजर को धोकर कद्दूकस कर लें. इसके बाद प्याज, अदरक, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को काट लें और एक तरफ रख दें. ० अब एक बड़ा कटोरा लें और उसमें गेहूं का आटा, कद्दूकस की हुई गाजर, कटा हुआ प्याज, कटा हुआ अदरक, कटी […]

बुधवार को विघ्नहर्ता गणेश की करें आराधना, मनोकामनाएं होंगी पूरी, जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार का विशेष महत्व होता है. ऐसे में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित बताया गया है. सोमवार का दिन भगवान शिव, मंगलवार बजरंगबली, बुधवार भगवान गणेश, गुरुवार भगवान विष्णु, शुक्रवार मां लक्ष्मी, शनिवार शनिदेव और रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. इस तरह लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी न किसी दिन व्रत रखकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. माना जाता है कि इन विशेष दिनों में किसी देवी-देवता की पूजा की जाए, तो उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है और जीवन के सभी कष्ट दूर किए जा सकते हैं. आज बुधवार का दिन है और यह […]

आज का राशिफल 20 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो वह भी बढ़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आपको यदि कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आपने कुछ पुराना कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने में सफल रहेंगे। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको […]

Big Breaking: IAS पी दयानद होंगे CM विष्णुदेव साय के सचिव,सामान्य प्रशासन ने जारी किया आदेश

रायपुर।पी दयानद को आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है. साथ ही सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं आईएएस सुब्रत साहू को सभी प्रभार से मुक्त किया गया है. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है.    

Big Breaking: डॉ सुभाष सिंह राज बनाए गए सीएम विष्णुदेव साय के OSD, आदेश जारी

रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ सुभाष सिंह राज को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने जारी किया है. वहीं दीपक अंधारे और गणेश अंधारे को निज सहायक बनाया गया है. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने जारी किया है.    

मारुती कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, दुकान पूरी तरह जलकर खाक

जशपुर। मारुति कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पूरे दुकान का समान जलकर खाक हो गया. समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका. हालांकि, आसपास के लोगों ने बचाव कार्य किया. लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर खाक हो गई थी. बता दें कि, पूरा मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव रायगढ़ रोड की घटना है. जहां मारुति कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. दुकान में रखे लाखों रुपये जल गए. आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, […]

गठबंधन के पीएम उम्मीदवार होंगे मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव

नेशनल न्यूज़। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं का राजधानी दिल्ली में महाजुटान हुआ। इसमें अलग-अलग पार्टियों के नेता शामिल हुए। इस बीच, इस बैठक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि राजधानी के अशोका होटल में हुई इस बैठक में विपक्षी गठबंधन के पीएम उम्मीदवार को लेकर भी चर्चा की गई। दिल्ली में आयोजित इस बैठक में सभी राज्यों में आपस में सहयोग कर लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रधानमंत्री […]

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक सप्ताह तक चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

रायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर को ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 25 दिसंबर 2023 के पूर्व, नगरीय निकायों में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत आदि करा ली जाए। इस क्रम में नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर आगामी एक सप्ताह नियमित संचालित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सुशासन दिवस के आयोजन के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, नगरीय निकायों के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जारी निर्देश में कहा […]