पुलिस ने सुकमा जिले के सलातोंग गांव में नक्सलियों के बनाये गए विशालकाय स्मारक को किया ध्वस्त

सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा राज्य में नक्सलियों के विरूद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बस्तर अंचल के सुदूर इलाकों में एरिया डामिनेशन और काम्बिंग शुरू कर दी गई है। बड़े पैमाने पर सर्चिंग की जा रही है। इसी सिलसिले में आज सुकमा जिले के सलातोंग गांव के मध्य नक्सलियों द्वारा बनाया गया विशालकाय स्मारक पुलिस के जवानों की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के निर्देशन में एएसपी नक्सल ऑपरेशन  प्रभात कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जवान आज सलातोंग गांव पहुंचे और गांव के […]

साय मंत्रिमंडल का कल नहीं होगा शपथ ग्रहण, विधानसभा सत्र के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का कल विस्तार होने की अटकलें लगाई जा रही थी। सूत्रों के अनुसार अब विधानसभा सत्र के बाद ही शपथ ग्रहण होगा। शपथग्रहण समारोह के लिए इंडोर स्टेडियम में तैयारियां की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव में मिली भारी सफलता के बाद अपने पूरे तामझाम के साथ अखिल भारतीय स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक 22 और 23 दिसंबर को दिल्ली में रखी गई है। जिसमें चुनाव में मिली सफलता और आने वाले दिनों में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन के सन्दर्भ में अखिल भारतीय स्तर पर पार्टी की रूपरेखा और पार्टी के विस्तार जो चर्चा होने की संभावना है। […]

दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिला में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दंतेवाड़ा से 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नक्सली किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे थे। तभी डीआरजी के जवानों ने बेचापाल के जंगल 10 नक्सली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी नक्सली वाहनो की आगजनी घटना में शामिल थे। आपको बता दें कि वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है और किसी बड़े घटना को अंजाम देने की साजिश करते है।  

Breaking: छत्तीसगढ़ की नई सरकार की मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, कल 8 मंत्री लेंगे शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए साय सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार करने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक कल यानी मंगलवार की शाम को साय मंत्रिमंडल के 8 नए मंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण की तैयारी राजधानी के इनडोर स्टेडियम में शुरू कर दी गई है। नए मंत्रियों को लेकर जो ताजा जानकारी सामने निकलकर आई है उसके मुताबिक़ रायपुर क्षेत्र के विधायकों में बृजमोहन अग्रवाल और पुरंदर मिश्रा जबकि रायगढ़ से विधायक चुने गए ओपी चौधरी का नाम प्रमुखता से सामने आया है। वही बस्तर विधायक केदार कश्यप, लता उसेंडी और किरण देव को नए मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी संभावना है। बहरहाल अब यह तो कल ही तय […]

ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023 (सॉफ्टवेयर एडिशन) के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 19 दिसंबर से

० सम्पूर्ण भारत से कुल 26 टीम्स शामिल होंगी औ TVर 200 से अधिक प्रतियोगी करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन रायपुर।ओपी जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023 (सॉफ्टवेयर एडिशन) के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 19-20 दिसंबर 2023 के दौरान किया जायेगा, जिसमे पूरे भारत से कुल 26 टीम्स और 200 से अधिक प्रतियोगी शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर. डी. पाटीदार ने बताया की 19 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2023 तक होने वाले स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के छठे संस्करण के ग्रैंड फिनाले के लिए ओपीजेयू नोडल केंद्र के रूप में चुना गया है। ओपीजेयू को नोडल केंद्र के रूप में चयनित करने के […]

सामाजिक समरसता एवं समानता का बाबा जी का संदेश आज के समय में अधिक सार्थक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० मुख्यमंत्री श्री साय बिलासपुर में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए ० गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के विजेता विद्यार्थियों को वितरित किए पुरस्कार रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर के गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती समारोह एवं कुल उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरूघासीदास का सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश आज अधिक प्रासंगिक एवं सार्थक है। उनके उपदेश का असर है कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता बनी हुई है। बाबा जी के बताये रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ सरकार सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का […]

34 लोकसभा सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित: कार्यवाही में बाधा डालने के लिए तीन अन्य पर विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक रोक

नेशनल न्यूज़। लोकसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए सोमवार को 34 विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। जिन सांसदों पर निलंबन की गाज गिरी है, उनमें कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक सांसद टीआर बालू, दयानिधि मारन और तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, लोकसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए सोमवार को 34 विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। जिन सांसदों पर निलंबन की गाज गिरी है, उनमें कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक सांसद टीआर बालू, दयानिधि मारन और तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय शामिल हैं। नारे लगाने के लिए अध्यक्ष के आसन […]

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन की क्रिकेट में हुई एंट्री, बनें मुंबई टीम के मालिक

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोमवार को इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में मुंबई टीम के मालिक बनने की घोषणा की। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ISPL भारत का पहला टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट है जो स्टेडियम के अंदर खेला जाएगा। देश में इस तरह के पहले टूर्नामेंट का आयोजन 2 से 9 मार्च तक मुंबई में होगा। टूर्नामेंट में 19 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें छह टीम हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर हैं। बच्चन (81) ने कहा कि लीग का हिस्सा बनना उनके लिए एक नई शुरुआत है। सुपरस्टार ने अपने निजी ब्लॉग पर लिखा, ”एक नया दिन और एक नया काम… मेरे लिए मुंबई की टीम […]

मुख्यमंत्री ने लालपुर धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुंगेली जिले के लालपुर धाम में बाबा गुरू घासीदास की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस मौके पर विधायक पुन्नूलाल मोहिले सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक बंधु उपस्थित थे।  

अनुसूचित जनजाति का सर्वांगीण विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० गरीबों को आवास मुहैय्या कराने का वादा हमने पूरा किया ० आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह एवं आमसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री ० गजमाला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत गीत से किया गया मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ द्वारा आयोजित आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह एवं आमसभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत गजमाला एवं पगड़ी पहनाकर पारंपरिक आदिवासी स्वागत गीत से किया गया। इस अवसर पर समारोह […]