Alternative Of Tomato: महंगे टमाटर के बिना ऐसे लाएं सब्जियों में टमाटर का स्वाद

वैसे तो बारिश के मौसम आते ही सब्जी मार्केट में टमाटर के दाम आसमान को छूने लगते हैं, लेकिन इस साल गर्मी के दिनों में टमाटर के फसल के दौरान बेमौसम बरसात के चलते किसानों के टमाटर के पौधे और फल दोनों बर्बाद हुए थे। जिसका असर अब बारिश शुरू होने के बाद दिख रहे हैं। देश भर के सभी सब्जी बाजारों में टमाटर के दाम 80 रुपये किलो से 150 रुपये किलो तक है। टमाटर के बढ़े हुए दाम ने आम आदमी के जेब पर तो असर डाला ही है, साथ ही खाना बनाने वाली महिलाओं की परेशानियों को भी बढ़ा दिया है। ऐसे में गृहणियों के टमाटर से […]

CG Weather Update:अगले 5 दिनों में प्रदेश में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, पुरे देश में सक्रीय हुआ मानसून

रायपुर। ठीक एक माह बाद मानसून आज पूरे देश में सक्रिय हो गया। पिछले माह तीन जून को केरल में पहली बारिश हुई थी.मौसम विभाग ने अनुसार आज मानसून ने सारा देश को घेर लिया है। प्रदेश में आज सोमवार से पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। सोमवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। कल से अधिकतम तापमान कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में वर्षा मुख्यतः सरगुजा और बस्तर संभाग तथा इन संभागों से लगे […]

बीजापुर के मद्देड़ बफर रेंज में बाघ के खाल के साथ 10 गिरफ्तार

बीजापुर। इंद्रावती टायगर रिजर्व में एंटीपोचिंग के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई है। इंद्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर, सामान्य वन मंडल बीजापुर और एंटीपोचिंग उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद की संयुक्त टीम ने मद्देड़ बफर रेंज में 10 आरोपियों को बाघ की खाल के साथ पकड़ा है। वन विभाग द्वारा वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर एंटीपोचिंग के संबंध मंे निरंतर कार्यवाही हो रही है। इसी क्रम में मद्देड़ बफर रेंज में भी वन विभाग की नजर ऐसे मामलों पर बनी हुई है। मामलें के मुख्य आरोपी को ग्राम कांडला से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वन विभाग […]

साहू समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: भूपेश बघेल

० मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित अर्जुन सदन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा आयोजित अर्जुन सदन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज के नवनिर्मित भवन अर्जुन सदन का लोकार्पण किया और साहू समाज को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साहू समाज सदैव मेहनतकश और उद्यमी रहा है। साथ ही दान के मामले मे अग्रणी रहता है। इस समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सपना हमारे पुरखों ने देखा था आज पूरा होता नजर आ रहा है। आज हमारे स्वाभिमान और आत्म […]

गुरु पूर्णिमा आज : जानें गुरु पूर्णिमा का महत्व, पूजा विधि और शुभ योग के बारे में

गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई दिन सोमवार को मनाई जा रही है। हर वर्ष गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है, इस पूर्णिमा का आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य गुरु का पूजन कर आशीर्वाद लेते हैं और गुरु के प्रति आभार व्यक्त करते हैं क्योंकि गुरु अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं। सनातन धर्म में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि गुरु ही भगवान के बारे में बताते हैं और इनके बिना ब्रह्मज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति नहीं […]

आज का इतिहास 3 जुलाई : 1979 में दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ।

03 जुलाई की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की सूची 1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए। 1754 – फ्रेंच और भारतीय युद्ध: किले की आवश्यकता की लड़ाई – जॉर्ज वॉशिंगटन ने फ्रांसीसी कैप्टन लॉयस कूलन डी विलियर्स को फोर्ट के सामने आत्मसमर्पण किया। 1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया। 1767 – पिटकेर्न द्वीप की खोज की गई, मिडशिपमैन रॉबर्ट पिटैरन फिलिप कार्टेर्ट की आज्ञा के अनुसार एक अभियान यात्रा पर थे। 1778 – पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1778 – प्रुशिया ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1819 – अमेरिका […]

आज का राशिफल 3 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सप्ताह का पहला दिन

मेष राशि: समय मौज-मस्ती में बीतेगा मेष राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी या फिर किसी व्यक्ति के बारे में बुरा लगता है तो उसे अपने अंदर ही रखना होगा। लंबे समय से किसी काम के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे तो आज उसके पूरा होने से खुशी होगी। रात के समय प्रियजनों से मुलाकात होगी, जिसमें कुछ समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा […]

पं. स्वराज्य ने अपने समय से संवाद किया – डॉ.कर

रायपुर। पं स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी ने अपने समय से संवाद किया और पत्रकारिता, साहित्य तथा समाज के मध्य संतुलन तथा समन्वय का संदेश दिया। उक्त विचार पं स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि डॉ चित्तरंजन कर ने व्यक्त किए। यह आयोजन प्रेस क्लब के सहयोग से छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान तथा छत्तीसगढ़ मित्र ने किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाषाविद डॉ चित्तरंजन कर ने कहा कि साहित्य पत्रकारिता को नैतिक संस्कार देता है। आज के पत्रकार साहित्य से दूर हो रहे हैं इसलिए आज की पत्रकारिता भाषा और मूल्य के स्तर पर कमजोर हो गई है। पं स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी ने साहित्य के संस्कार तीन पीढ़ियों को रोपित […]

2019 से चार बार हुआ महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह, अजित पवार ने ली उपमुख्यमंत्री की शपथ

नेशनल न्यूज़। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके कई सहयोगियों के मंत्रियों के रूप में रविवार को शपथ लेने के साथ ही राज्य में 2019 से राजभवन में चार शपथग्रहण समारोह हो चुके हैं। राज्य में नवंबर 2019 में विधानसभा चुनाव और भाजपा तथा शिवसेना के बीच गठबंधन टूटने के बाद, राजभवन में आयोजित हुए एक समारोह में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और राकांपा नेता अजित पवार ने क्रमशः मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। यह सरकार केवल 80 घंटे तक चली थी क्योंकि पवार अपनी पार्टी में विभाजन नहीं करा सके। शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने एक महीने […]

Durg: फ़िल्मी तरीके से ED अधिकारी बनकर 2 करोड़ की ठगी करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 95 लाख रुपए बरामद

दुर्ग। दुर्ग मेंफ़िल्मी तरीके से ED अधिकारी बनकर 2 करोड़ की ठगी करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने सभी सात आरोपियों को मुंबई से धर दबोचा है। साथ ही 95 लाख के करीब रकम भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को पुलिस दुर्ग लेकर आ रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, 27 जून मंगलवार को दुर्ग के व्यापारी विनीत गुप्ता अपने दफ्तर पारख काम्प्लेक्स में बैठे हुए थे। इस दौरान पांच लोग आये और खुद को ईडी का अफसर बताकर जांच की बात करने लगे। पूछताछ के बीच आरोपियो ने दफ्तर में रखे दो करोड़ से भरे बैग को उठाकर कारोबारी को […]