बरेली-नैनीताल हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर से टकराकर कार में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले
नेशनल न्यूज़। बरेली में भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। बरेली से बहेड़ी की ओर जा रही अर्टिगा कार टायर फटने के बाद डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर से आ रहे डंपर में जा घुसी। धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग लगने से कार सवार सभी आठ लोग जिंदा जलकर मर गए। सूचना के बाद मौके पर एसएसपी पहुंचे, फायर टीम ने बमुश्किल आग बुझाकर वाहनों को हटाया। बहेड़ी निवासी सुमित गुप्ता की अर्टिगा कार बुकिंग में चलती है। बताते हैं कि बहेड़ी के नरायण नगला निवासी फुरकान ने बरेली के लिए कार की बुकिंग कराई थी। बहेड़ी के गांव जाम निवासी उवैस […]



