छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सीएम का किया ऐलान, अब सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा ये नाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. भाजपा की विधायक दल की बैठक में सभी की सहमति से विष्णु देव साय (Vishnu deo Sai) को विधायक दल का नेता चुना गया है. विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है. हर ओर जश्न के साथ आतिशबाजी हो रही है. विष्णुदेव साय हर ओर छाए हुए हैं. वहीं सोशल मीडिया में विष्णुदेव साय सुर्खियां बटोर रहे हैं. ट्विटर पर विष्णुदेव साय का नाम ट्रेंडिंग कर रहा है. बता दें कि मुख्यमंत्री चुनने के लिए तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम […]



