मणिपुर पहुंचे राहुल गांधी, राहत शिविरों में जाकर जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से करेंगे मुलाकात

नेशनल न्यूज़। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्वोत्तर के हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर के अपने दो दिवसीय दौरे के लिए गुरुवार को इंफाल पहुंचे। यहां से वह चुराचांदपुर जिले के लिए रवाना हुए, जहां वह पिछले महीने की शुरुआत में पूर्वोत्तर राज्य में हुई जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से मिलने के लिए राहत शिविरों का दौरा करेंगे। मणिपुर में इस साल मई में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से 300 से अधिक राहत शिविरों में करीब 50,000 लोग रह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी की शुक्रवार को इंफाल में राहत शिविरों का दौरा करने और बाद में कुछ […]

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उपमुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस सिंहदेव ने की मुलाकात

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ के महुआ की महक पहुंचने लगी देश-विदेश तक

० फूड ग्रेड महुआ फूल के संग्रहण से मिल रहा अतिरिक्त मुनाफा और रोजगार ० राज्य में फूड ग्रेड महुआ फूल के संग्रहण में मनेन्द्रगढ़ वनमंडल रहा प्रथम रायपुर।छत्तीसगढ़ के महुआ की महक पहुंचने लगी देश-विदेश तक छत्तीसगढ़ के महुआ की महक पहुंचने लगी देश-विदेश तक छत्तीसगढ़ में संग्रहित फूड ग्रेड महुआ फूल को राज्य लघुवनोंपज संघ द्वारा विदेश में विपणन करने की महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से महुआ फूल से अतिरिक्त लाभ मिलता है। उल्लेखनीय है कि राज्य में वर्ष 2023-24 में संग्रहित 694.94 क्विंटल फूड ग्रेड महुआ फूल में से 503.65 क्विंटल फूड ग्रेड महुआ फूल का संग्रहण केवल मनेन्द्रगढ़ वनमंडल द्वारा किया गया है। इस तरह […]

बड़ी खबर :नंद कुमार साय बनाये गए छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष,मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. राज्य सरकार द्वारा साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी.

काशी विश्वनाथ में सावन में ‘स्पर्श दर्शन’ और सुगम दर्शन में लगी रोक

नेशनल न्यूज़। वाराणसी प्रशासन ने 4 जुलाई से 59 दिनों के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में ‘स्पर्श दर्शन’ (शिवलिंग को छूकर पूजा करना) पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य सावन के पवित्र महीने के दौरान प्रभावी भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करना है। इसके अलावा सभी 8 सोमवारों को वीआईपी दर्शन भी प्रतिबंधित रहेगा। इस वर्ष अधिमास के कारण सावन का महीना 59 दिनों का होगा – 4 जुलाई से 31 अगस्त तक। ‘मंगला आरती’ को छोड़कर, इस अवधि के दौरान किसी भी अन्य आरती या सुगम दर्शन में टिकट पर भागीदारी (निर्धारित टिकट खरीदने के बाद पूजा करने के लिए सीधे प्रवेश) उपलब्ध नहीं होगी। ये फैसले डिविजनल […]

अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान हेल्मेट पहनना अनिवार्य , जानिए क्या है वजह

नेशनल न्यूज़। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा 1 जुलाई से शुरू होने वाली है। इसको लेकर लगभाग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं तैयारियों का जयाजा लेने पहुंचे श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के सीईओ मनदीप कुमार भंडारी ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान हेलमेट पहनने की सलाह दी गई है। मनदीप कुमार भंडारी ने बताया कि यात्रियों को श्राइन बोर्ड की तरफ से फ्री में यह हेलमेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। मनदीप कुमार भंडारी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने की घटनाओं को ध्यान में रखकर कुछ हिस्सों को संवेदनशील माना गया […]

छत्तीसगढ़ फिल्म नीति 2021 के प्रारूप पत्रों का किया गया निर्धारण

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के मार्गदर्शन में सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ी फिल्म नीति 2021 के प्रारूप पत्रों का निर्धारण किया गया है। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 13 दिसंबर 2021 को छत्तीसगढ़ फिल्म नीति का प्रकाशन राजपत्र में किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के फिल्म निर्माताओं, निर्देशक, प्रोड्यूसर, अभिनेता द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं स्थलों में फिल्म शूटिंग किये जाने का प्रावधान रखा गया है। नियमावली में दर्शायी गयी नीति के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सब्सिडी, अनुदान निर्धारित किए गए हैं। प्रपत्र में एनेक्चर 1 से 6.1 तक जिसमें हिन्दी फिल्म, छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माण, सिनेमाघर का नवीनीकरण, […]

नारायणपुर को देश के आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान, जल जीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

रायपुर। जल जीवन सर्वेक्षण 2023 में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले ने देश के 43 आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान हासिल किया है। नारायणपुर जिले को यह गौरवपूर्ण रैंकिंग बीते छह माह के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए मिली है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने नारायणपुर जिले की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों के क्रियान्वयन में जुटे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है। गौरतलब है कि एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक हुए जल-जीवन सर्वेक्षण 2023 में नारायणपुर को देश के आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री श्री बघेल […]

छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की प्रगति को भारत सरकार ने सराहा

० 25 लाख से अधिक परिवारों में घरेलू नल कनेक्शन प्रदान कर छत्तीसगढ़ ने 50 फीसद से अधिक का लक्ष्य पूरा किया रायपुर।छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की उल्लेखनीय प्रगति की भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय ने सराहना की है। जल शक्ति मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य में 25 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने की सराहना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जल जीवन मिशन का 50 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य पूरा होने पर प्रसन्नता जताते हुए जल जीवन मिशन […]

भगवान जगन्नाथ के ‘उल्टा रथ यात्रा’ के दौरान हाईटेंशन तार के संपर्क में आया रथ, 6 लोगों की मौत, 15 घायल

नेशनल न्यूज़। त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में एक हाईटेंशन तार के संपर्क में आने के बाद एक रथ में आग लगने से छह व्यक्तियों की मौत हो गई और 15 अन्य झुलस गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना भगवान जगन्नाथ के ‘उल्टा रथ यात्रा’ उत्सव के दौरान कुमारघाट इलाके में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। इस त्योहार के दौरान, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के एक सप्ताह बाद अपने मुख्य मंदिर लौट आते हैं। पुलिस ने बताया कि लोहे से बने रथ को हजारों लोग खींच रहे थे, तभी यह 133 केवी ओवरहेड केबल के संपर्क में आ गया। […]