विधानसभा चुनाव जीते बीजेपी सांसदों ने दिया इस्तीफा ,अरुण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय भी शामिल

  दिल्ली/रायपुर। विधानसभा चुनाव जीते बीजेपी सांसदों ने इस्तीफा दे दिए है. जिसमें छग के अरुण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय भी शामिल है. खबर ये भी है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसी हफ्ते शनिवार को बीजेपी तीनों राज्यों के सीएम के नाम का ऐलान करेगी। कल राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रर्यवेक्षक भेजे जायेंगे। ये पर्यवेक्षक तीनों राज्यों में विधानसभा में अपने नेताओं का चुनाव करने के लिए नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों की निगरानी करेंगे। जिसके बाद विधायक दल की बैठक होंगी। आज या कल सुबह तक सभी पर्यवेक्षक के नाम […]

गैंगवार और हत्या केस में 2 साल से फरार NSUI नेता ने किया सरेंडर

बिलासपुर। सत्ता परिवर्तन होते ही अपराधियों में खौफ का माहौल देखने को मिल रहा है. माहौल को भांपते हुए गैंगवार और हत्या केस में 2 साल से फरार NSUI नेता ने सरेंडर कर दिया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने खुद कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया है। बता दें कि, दो साल पहले गैंगवार और मर्डर के मुख्य आरोपी NSUI नेता वसीम खान ने सरेंडर किया है. सरकार बदलते ही हत्या के आरोपी ने दहशत में सरेंडर करने का फैसला लिया है .पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। शहर के बहुचर्चित तालापारा हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनएसयूआई प्रदेश सचिव वसीम खान ने आज दोपहर सिविल लाइन […]

आज व्रत रखकर गणेश जी को करें प्रसन्न, बुध देव की भी करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

हिंदू धर्म में हर महीने कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं. इनका धार्मिक लिहाज से काफी महत्व भी होता है. हिंदू धर्म के शास्त्रों में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित बताया गया है. सोमवार भगवान शिव, मंगलवार बजरंगबली, बुधवार भगवान गणेश, गुरुवार भगवान विष्णु, शुक्रवार मां लक्ष्मी, शनिवार शनिदेव और रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. इस तरह लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी न किसी दिन व्रत रखकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. माना जाता है कि इन विशेष दिनों में किसी देवी-देवता की पूजा की जाए, तो उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है और जीवन के सभी कष्ट दूर […]

अहमदाबाद से दुबई जा रहा था स्पाइसजेट का विमान, पाकिस्तान में करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें कारण

नेशनल न्यूज़। अहमदाबाद से दुबई जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची डायवर्ट करना पड़ा। स्पाइसजेट ने बताया कि स्पाइसजेट बोइंग 737 फ्लाइट एसजी-15 में एक पैसेंजर की तबीयत खराब हो गई, जिसके कारण एयरक्राफ्ट की कराची लैंड कराया गया। बीते महीने 24 नवंबर को इंडिगो एयरलाइंस ने जानकारी दी थी कि सउदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 68 में एक मेडिकल इमरजेंसी आ गई थी। इस कारण इस विमान को पाकिस्तान के कराची में लैंड करवाना पड़ा था। इंडिगो का विमान जब जेद्दा से हैदराबाद आ रहा था तभी इसमें एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई थी। […]

पाटन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय बघेल ने पूर्व सीएम के खिलाफ की शिकायत, लगाए ये गंभीर आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पाटन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय बघेल ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ दोबारा शिकायत की है. उन्होंने चुनाव आयोग मांग की है कि आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दुबारा जांच की जाए और दोषी पाए जानें पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाए। बता दें कि विजय बघेल ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पूर्व में सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन विधासभा में आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने मामले की जांच के बाद कहा था कि भूपेश […]

खेल सभी के लिए जरुरी इससे शरीर व मन स्वस्थ रहता है – गफ्फू मेमन

० आईटीएस कालेज गरियाबंद में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन गरियाबंद। नगर में संचालित आईटीएस महाविद्यालय में पांच दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने फीता काटकर कर प्रतियोगिता का शुभारभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशेष रूप से नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोंनटेके, सभापति आसिफ मेमन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद वंश गोपाल सिंह व टिंकु ठाकुर ने की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से जीवन में शारीरिक और मानसिक विकास के साथ बौद्धिक विकास भी होता हैं। विशेषकर स्कूल कालेज […]

छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस के कुशासन का अंत किया – राजेश साहू

  गरियाबंद। राजिम विधानसभा सहित समुचे प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियो से मुलाकात कर भाजपा की जीत को लेकर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, भाजयुमो नेता अजय रोहरा, भाजपा आईटीसेल जिला संयोजक सागर मयाणी, नरोत्तम साहू, प्रतिक सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेष साहू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के पांच साल के कुषासन का अंत किया है। जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और अराजकता से त्रस्त से थी। जिसके चलते मन बनाकर […]

गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में आज राजस्थान बंद, पुलिस की पकड़ से दूर हत्यारे

नेशनल न्यूज़। श्री राजपूत करणी सेना के राजस्थान अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में दिनदहाड़े हत्या से पूरा राजपूत समाज आक्रोशित है। जयपुर में प्रदेश और देशभर से राजपूत नेता पहुंच रहे हैं। जयपुर समेत पूरे राजस्थान में बुधवार को बंद का आह्वान किया गया है। दौसा जिले के महवा उपखंड मुख्यालय पर सर्वसमाज, राजपूत समाज और श्री राजपूत करणी सेना एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में हुई हत्या के विरोध में रोष की लहर है। गौरतलब है कि मंगलवार शाम करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह को जयपुर स्थित श्यामनगर में घर में घुसकर बदमाशों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर […]

आज का राशिफल 6 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आपको किसी को पार्टनर बनने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के कहने में आकर किसी बड़े निवेश को कर सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपकी नौकरी के साथ-साथ किसी अन्य काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी अजनबी के बातों में आकर किसी से वाद विवाद में ना पड़ें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई खुशखबरी […]

महादेव सट्टेबाजी एप घोटाले में आरोपी के पिता की मौत, कुएं में तैरती मिली लाश, आत्महत्या की आशंका

दुर्ग। महादेव सट्टेबाजी एप घोटाले में आरोपी नामित व्यक्ति के पिता मंगलवार को दुर्ग जिले के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक अंडा थाना क्षेत्र के अछोटी गांव के कुएं में एक बुजुर्ग का तैरता शव मिला है। बुजुर्ग की शिनाख्त सुशील दास के रूप में हुई है। सुशील दास फॉर्म हाउस में चौकीदारी करता था। मृतक पिछले दिनों महादेव सट्टा एप मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर कुएं से शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद से वह […]