आज का इतिहास 8 दिसंबर : भारत के सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी अभिनेताओं में से एक, धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब में हुआ था

भारत के सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी अभिनेताओं में से एक, धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब में हुआ था और उन्होंने अपना अधिकांश बचपन साहनेवाल गांव में बिताया। उनके पिता, केवल किशन सिंह देओल, एक स्कूल के प्रधानाध्यापक थे। बता दें कि धर्मेंद्र को 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 8 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। 8 दिसंबर से जुड़ा भारतीय […]

वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या

नेशनल न्यूज़। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक आश्रम में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवनाथपुरा इलाके में स्थित आंध्रा आश्रम में एक दंपति और उनके दो बेटों ने आत्महत्या कर ली। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी के रहने वाले 50 वर्षीय कोंड, उनकी पत्नी लवाडिया और उनके दो बेटे राजेश और जय राज ने काशी भवन की तीसरी मंजिल पर अपने कमरे की छत से रस्सी की मदद से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि परिवार तीन दिसंबर को वाराणसी पहुंचा थे और आज उन्हें वापस आंध्र प्रदेश […]

मोहम्मद शमी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित, ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों से टक्कर

स्पोर्ट्स न्यूज़। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया है। शमी को नवंबर महीने में शानदार प्रदर्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। शमी ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। शमी को अवॉर्ड जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों को हराना होगा। उनकी टक्कर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड है। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, “दो आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 चैंपियन और एक भारतीय तेज गेंदबाजी दिग्गज को नवंबर 2023 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड […]

आज का राशिफल 8 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी खाने पीने की चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरे अवश्य करेंगे। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए […]

मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद का 67 की उम्र में निधन, कैंसर के चलते दुनिया को कहा अलविदा

एंटरटेनमेंट न्यूज़। मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद नहीं रहे। पेट के कैंसर के चलते 67 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। अभिनेता का पेट का कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता का निधन अपने आवास पर हुआ। उनका उपचार परेल के टाटा मेमोरियल अस्पताल से चल रहा था। लेकिन, कैंसर से जंग में वे हार गए। बता दें कि जूनियर महमूद ने ‘हाथी मेरे साथी’, ‘कारवां’ और ‘मेरा नाम जोकर’ सहित कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। जूनियर महमूद के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त सलाम काजी ने की है। बता दें कि उपचार के दौरान अभिनेता महमूद ने अपने पुराने […]

डॉ मनीष को मिली पीएचडी की उपाधि, परिजनों ने दी बधाई

गरियाबंद । इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉ. मनीष घाटगे को मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। डॉ मनीष घाटगे द्वारा थीसिस टाइटल ” किसानों की हिंदी, इंग्लिश एवं छत्तीसगढ़ी मिश्रीत भाषा का मशीन लर्निंग द्वारा सेंटीमेंट अनालिस” में शोध कार्य किया है । छत्तीसगढ़ी बोली पर पहली बार किसी शोधार्थी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर शोधकार्य किया है , डॉ घाटगे ने अपने सफलता का श्रेय अपने परिवार जनों एवं मित्रो को दिया है। पीएचडी की उपाधि, मिलने पर गफ़्फ़ू मेमन आशीष शर्मा विजय सिन्हा प्रवीण मानिकपुरी अमित भामरे ऋषिकांत मोहरे प्रकाश निर्मलकर तरुण साहू दिलीप यादव जितेश सुखदेवे राहुल शर्मा प्रमोद मानिकपुरी मनीष दीवान […]

धमतरी निगम में भी अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में भाजपा,महापौर को हटाने में जुटे बीजेपी पार्षद

धमतरी। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ एक बार फिर प्रदेश में सरकार बना रही है. दूसरी ओर अब प्रदेश के नगर निगमों में भी सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा जुट गई है. वहीं धमतरी नगर निगम में सत्ता कांग्रेस की है. ऐसे में यहां के भाजपा पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाकर महापौर को हटाने की तैयारी में जुट गए हैं. बता दें कि नगर निगम धमतरी में कांग्रेस के 21 पार्षद थे, लेकिन कांग्रेस ने एक पार्षद को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. ऐसे में अब कांग्रेस के पास 20 पार्षद बच गए हैं. वहीं भाजपा पार्षदों की सख्या […]

निलंबित IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई

रायपुर। कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित महिला IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. बताया जा रहा है कि नंबर नहीं आने के कारण आज की सुनवाई टली. अब अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी. बता दें कि, बिलासपुर हाईकोर्ट में आज जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी. उल्लेखनीय है कि, प्रवर्तन निदेशालय ने महिला अधिकारी रानू साहू को इसी साल के जुलाई में हिरासत में लिया था. उन पर कथित कोयला घोटाले में शामिल होने का आरोप ईडी की ओर से लगाया गया था. फिलहाल वह जेल में बंद है. इस पूरी कार्रवाई के बाद राज्य सरकर ने उन्हें सेवा से निलंबित […]

लोकसभा में फिर उठी देवभोग को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग

० ध्यानाकर्षण में महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू ने रखा अपना पक्ष गरियाबंद। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में एक बार फिर से जिले के अंतिम छोर में बसे देवभोग को रेलमार्ग से जोड़ने की मांग उठी है। इसे लेकर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने बुधवार को सत्र में ध्यानाकर्षण के दौरान मामला उठाया। सांसद ने नियम 377 के अधीन मामला उठाते हुए देवभोग और जिला मुख्यालय गरियाबंद को रेलमार्ग से जोड़ने की मांग रखी। उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिले, विशेषकर देवभोग को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग वर्षो से उठते रही है। इसे लेकर पूर्व में कई लोकसभा मंें सर्वे की मांग कीग गई। एक बार […]

बलात्कार के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, अर्थदंड से भी किया दंडित

गरियाबंद। न्यायालय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय (पाक्सो एवं बलात्कार मामले) गरियाबंद पीठासीन न्यायाधीश यशवंत वासनीकर द्वारा 05 दिसंबर मंगलवार को बलात्कार के आरोपी गणेश राम साहू, पिता राधेश्याम साहू, उम्र 23 वर्ष साकिन भेण्ड्री, थाना मगरलोड़, जिला धमतरी को धारा 376 (2) (ढ) भा०दं० संहिता के अपराध में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। जनक राम साहू, अतिरिक्त लोक अभियोजक, जिला गरियाबंद ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की मॉ ने दिनांक 03.05.2022 को पुलिस थाना राजिम में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उनकी पुत्री/पीड़िता, उम्र 17 वर्ष जो दिनांक 02.05.2022 को परीक्षा फार्म भरने राजिम जा […]