भूपेश बघेल को गंगाजल भेज रहे हैं, चुनौती है कि वो केंद्र द्वारा मिली राशि स्वीकार करें- चौधरी
० भाजपा ने प्रेसवार्ता कर जारी किये आंकड़े वर्ष 2021-22 में राज्य द्वारा ख़रीदे गए 97 प्रतिशत धान से बना चावल केंद्र ने ख़रीदा० बघेल की चिट्ठी ने ही खोल दी झूठ की दुकान की पोल रायपुर)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा कि धान खरीदी पर वे जो झूठ की दुकान खोलकर बैठे हैं, उसकी सच्चाई यह है कि मोदी जी ने केंद्रीय पूल के चावल का कोटा इतना बढ़ा दिया है कि छत्तीसगढ़ के किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी संभव है। अब तक मुख्यमंत्री कह रहे थे कि सारी खरीदी वे ही करते हैं। अब […]



