चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण

रायपुर।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने आज बिलासपुर स्थित केन्द्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान जेल स्थित पुरूष बंदीगृह तथा महिला बंदीगृह दोनों का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने बंदियों से बातचीत करते हुए मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्था जैसे कि स्वास्थ्य, इलाज, दवाईयाँ आदि की जानकारी ली। बंदियों से उनको दिये जाने वाले भोजन तथा साफ-सफाई का जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने विचाराधीन बंदियों से जानकारी ली कि वह किन-किन अपराधों में बंद है। महिला बंदीगृह का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां की साफ-सफाई की प्रशंसा की। बच्चों के साथ जेल में रहने वाली महिला बंदियों की एक सूची बनाने के […]

कही-सुनी (30 JULY-23): टिकट बांटने में कितनी चलेगी टीएस सिंहदेव की

रवि भोई की कलम से कहते हैं उपमुख्यमंत्री बनने के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं ऊर्जा मंत्री टीएस सिंहदेव की पूछपरख तो बढ़ी है। जिला प्रशासन से लेकर शीर्ष प्रशासन भी सिंहदेव को भाव देने लगा है। कोरोना जैसी महामारी की समीक्षा से दूर रखे गए सिंहदेव को पिछले दिनों आँखों की बीमारी कंजक्टिवाइटिस की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट बांटने में सिंहदेव साहब की कितनी चलेगी? कहते हैं कांग्रेस के टिकट वितरण में राज्य के तीन पदाधिकारी अहम भूमिका निभाते हैं। ये हैं विधायक दल के नेता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रभारी […]

मुख्यमंत्री ने किया कोरबा मेडिकल कॉलेज के नए भवन का भूमिपूजन

  ० 124 एकड़ में 325 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा कोरबा का स्व. बिसाहूदास महंत मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरबा जिले को एक बड़ी सौगात देते हुए स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज कोरबा के नए भवन की नींव रखी। मेडिकल कॉलेज के नए भवन निर्माण हेतु कोरबा जिले के ग्राम भुलसीडीह, तहसील-भैंसमा में 124.24 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है। इसके निर्माण के लिए 325 करोड का बजट स्वीकृत किया गया है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा का उद्घाटन दिनांक 02 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया था । स्थानीय लोगों की मांग अनुसार कोरबा मेडिकल कॉलेज का […]

बिलासपुर : रेलवे के मैनेजर ने ट्रेन से कटकर की ख़ुदकुशी, ट्रैक पर सर और धड़ अलग-अलग मिला

बिलासपुर। बिलासपुर में रेलवे के मैनेजर ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर लिया है। उसकी लाश लालखदान फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिली है। सिर और धड़ अलग-अलग था। बताया जा रहा है कि, उसमें घर में कहा था कि, इन दिनों उसे नींद नहीं आती है। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को लोगों ने जब रेलवे ट्रैक पर उसका शव देखा तो तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर शव की पहचान की गई। मृतक की पहचान धानमंडी के पास विवेकानंद नगर कॉलोनी निवासी राजेश उरांव […]

मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से एक क्लिक कर प्यारेलाल कंवर स्मृति पुस्तकालय का किया लोकार्पण

० मुख्यमंत्री ने ई-लाइब्रेरी में अध्ययनरत युवाओं को सब्सक्रिप्शन कार्ड देकर ई-लाइब्रेरी का किया शुभारंभ रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान डिंगापुर में नवनिर्मित प्यारेलाल कवर स्मृति पुस्तकालय का डिजिटल माध्यम से एक क्लिक कर लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने रीडिंग जोन में अध्ययनरत युवाओं को सब्सक्रिप्शन कार्ड दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रीडिंग जोन में कोरबा निवासी अध्ययनरत छात्रा के स्नेहा राव से लाइब्रेरी के बारे में जानकारी ली। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि लाइब्रेरी में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एक युवा और बेरोजगारी भत्ता योजना की हितग्राही हूं। उन्होंने […]

सनसनी : राजधानी में जली हुई कार में मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही जांच

रायपुर। माना धनेली के पास संदिग्ध हालत में एक जली हुई कार मिली है. कार में एक जली हुई लाश भी मिली है. मृतक की पहचान चंद्रशेखर सिंह निवासी शदाणी दरबार के रूप में पहचान हुई है. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है. पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का शिकार हुई कार में आग लग गई और भीतर बैठे शख्स को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.

मुख्यमंत्री ने 1320 मेगावॉट सुपर क्रिटिकल पॉवर स्टेशन की रखी आधारशिला

० छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी स्थापित करेगी 660 मेगावाट की दो नई इकाइयां ० 12 हजार 915 करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार होगा संयंत्र रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाई प्रदान करने हेतु कोरबा जिले में 1320 मेगावाट के सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर स्टेशन कोरबा का शिलान्यास किया । नई (9.78 करोड़ प्रति मेगावॉट) होगी। यहां पर 660 मेगावाट की दो इकाइयां स्थापित होंगी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 2978.7 मेगावाट है। राज्य स्थापना के समय उत्पादन क्षमता 1360 मेगावाट थी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ जीरो पॉवर कट स्टेट बना हुआ है। प्रदेश में तेज गति से […]

Vrat Special Recipe: समा के चावल का पुलाव

सामग्री 1 कप समा 1 बड़ा चम्मच घी 1 छोटा चम्मच जीरा 2 लौंग 1 छोटी छड़ी दालचीनी 1 इलायची 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च 1/2 कप आलू के टुकड़े स्वादानुसार सेंधा नमक 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया दरदरी कुटी हुई मूंगफली व्रत वाला पुलाव बनाने का तरीका (How to make Vrat Wala Pulao) ० समा के चावल का पुलाव बनाने के लिए समा को एक गहरे बर्तन में भरपूर पानी डालकर 15 से 20 मिनट के लिए भिगो दें. 20 मिनट बाद समा को पानी से छान कर बाहर कर लें और अलग रख दें. ० अब एक गहरे नॉन-स्टिक पैन या फिर कुकर में […]

अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस हुई हादसे का शिकार, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 20 जख्मी

बुलढाणा । अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस महाराष्ट्र के बुलढाना में हादसे का शिकार होने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 लोग जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि बस नांदूर नाका फ्लाईओवर पर सामने से आ रही अन्य बस से टकरा गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार तड़के 2 निजी बसों की टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना जिले के मलकापुर शहर में एक फ्लाईओवर पर देर रात करीब 2.30 बजे हुई। अधिकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बसों में से […]