महापौर ने प्रापर्टी टैक्स पर लगने वाला चक्रवृद्धि ब्याज खत्म करने का किया ऐलान

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने आज रायपुरवासियों को बड़ी राहत हुए प्रापर्टी टैक्स पर लगने वाला चक्रवृद्धि ब्याज खत्म करने का ऐलान किया. यह प्रस्ताव आज एमआईसी की बैठक में पास कर दिया गया. इसके अलावा लिए गए अन्य फैसलों में राजधानी में 80 ई बस का संचालन करने, 250 करोड़ की राशि बाण्ड यानि पब्लिक इश्यू के जरिए हासिल करने तथा पांच नई सड़कों का निर्माण करना शामिल है. महापौर कार्यालय में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि अब प्रापर्टी टैक्स पर लगने वाला चक्रवृद्धि ब्याज नही लिया जायेगा. इससे आम नागरिकों की बड़ी बचत होगी. इसी तरह राजधानी में स्थित पांच बड़ी जमीनों पर […]

लव जिहाद: राजा अंसारी ने स्वयं को हिंदू बता किया शादी का नाटक, बाद में धर्म बदलने डाला दबाव, युवती ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक विधवा को रजा अंसारी नाम के युवक ने पहले स्वयं को हिन्दू बता कर अपने प्रेमजाल में फंसाया। युवक ने मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली और उसके साथ किराए के मकान में रहने लगी। बाद में‌ युवती पर युवक धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने महिला थाना पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराई। शादी के कुछ दिनों बाद पीड़िता को पता चला कि जिस युवक को वह राजा महंत समझ रही है, उसका वास्तविक नाम रजा अंसारी है। आरोप है कि पीड़िता ने जब युवक का विरोध किया तो वह पीड़िता […]

संभागायुक्त श्री कावरे ने दी डोंगरगढ़ के कार्यालयों में दबिश, अनुपस्थित कर्मचारियों को थमाया नोटिस

० राजमार्ग एवं सड़को से मवेशियों को हटाए जाने के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश, ग्रामीणों से सहयोग की अपील की ० कर्मचारियों को आमजनता के प्रति सहानुभूति पूर्वक विचार कर दायित्वों का निर्वहन करने के दिए निर्देश राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के कार्यालयों में उस समय हड़कंप मच गया जब संभागायुक्त महादवे कावरे सुबह 10 बजे कार्यालयीन समय पर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ पहुँचे। निरीक्षण के दौरान उन्होने सभी कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से रखे जाने के निर्देश दिए एवं अनुपस्थित पाए गए 03 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया। अधिकारी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करे, आमजनमानस को […]

पुरानी पेंशन लागू करने अड़े बिजलीकर्मी, कंपनी प्रबंधन को उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

रायपुर। प्रदेश के बिजलीकर्मी पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने को लेकर अड़ गए हैं। उन्होंने पॉवर कंपनी के डंगनिया मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन किया। इसमें संयुक्त मोर्चा के बैनरतले प्रदेशभर के विभिन्न बिजलीकर्मी संगठनों के प्रतिनिधि एवं विद्युतकर्मी शामिल हुए, उन्होंने एक स्वर में प्रबंधन को चेतावनी दी कि कर्मचारियों के पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। राज्य की तीनों पॉवर कंपनियों में कार्यरत हजारों अधिकारियों/कर्मचारियों इसकी मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में सयुंक्त मोर्चा के संयोजक बीबी जायसवाल, सौमित्र दुबे ने कहा कि राज्य शासन ने सभी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम को हटाकर पुरानी पेंशन स्कीम के दायरे में ला […]

पद्मिनी एकादशी आज : विधि विधान से करें भगवान विष्णु की आराधना, मिलेगा विशेष फल

29 जुलाई यानी आज पद्मिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. सभी एकदशियों में इस एकादशी का महत्व बहुत ज्यादा माना गया है. आज के दिन पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की आराधना की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को करने से वैकुंठ धाम मिलता है. पद्मिनी एकादशी की पूजा शुभ मुहूर्त में करना विशेष फलदायी होता है. पद्मिनी एकादशी 2023 मुहूर्त ० सावन अधिक मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि की शुरूआत: 28 जुलाई, दोपहर 02:51 बजे ० सावन अधिक मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि की समाप्ति: 29 जुलाई, दोपहर 01:05 बजे ० पद्मिनी एकादशी पूजा मुहूर्त: आज, सुबह 07:22 बजे से सुबह 09:04 बजे […]

आज का इतिहास 29 जुलाई : आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में से एक जे. आर. डी. टाटा का जन्म 1904 में हुआ

आज ही के दिन 2006 में कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली थी, जो आज भी बरकरार है. संगकारा और जयवर्धने ने तीसरे विकेट के लिए 624 रनों की साझेदारी की थी. इस दौरान महेला जयवर्धने ने अकेले 374 रन बनाए थे, वहीं कुमार संगकारा ने 287 रनों की पारी खेली थी. 29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 29 ० जेम्स VI को 1567 में स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया। ० र्इस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी 1748 में भारत पहुंची। ० यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने 1858 में हैरिस संधि […]

आज का राशिफल 29 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए पद्मिनी एकादशी का दिन

​मेष राशि वाले पाएंगे परेशानी से राहत आज मेष राशि के जातकों को चली आ रही किसी लंबी परेशानी राहत मिलेगी। आज आपको अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की चाहत पूरी करने की कोशिश करेंगे, इससे आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। आज आपको अपने बढ़ते खर्च को रोकने का प्रयास करना होगा। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आज शाम का समय आप अपने बच्चों और परिवार के साथ मनोरंजन में बिताएंगे। आज भाग्य 81% तक आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं और पीपल को जल दें। ​वृषभ राशि […]

पेरिस के लिए रवाना हुए विमान की दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, इस आशंका से पायलट ने लिया फैसला

नेशनल न्यूज़। पेरिस के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया का एक विमान शुक्रवार दोपहर कुछ ही देर बाद वापस दिल्ली लौट आया। विमान के रवाना होने के बाद रनवे पर टायर का संदिग्ध मलबा देखे जाने के बाद यह वापस लौटा। विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि विमान अपराह्न दो बजकर 18 मिनट पर सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर गया। बयान में कहा गया, “28 जुलाई 2023 को उड़ान संख्या एआई143 के दिल्ली से पेरिस रवाना होने के बाद दिल्ली हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष ने चालक दल को बताया कि रनवे पर टायर का संदिग्ध मलबा दिखा है, जिसके कुछ देर बाद विमान लौट आया।” […]

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप आगामी खरीफ सीजन में राज्य के किसानों से खरीदा जाएगा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान

० किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान ० धान खरीदी के लिए बारदाने सहित सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश ० धान खरीदी के लिए लगभग 7.5 लाख गठान बारदाने की पड़ेगी जरूरत ० धान खरीदी के लिए नए एवं पुराने बारदाने के उपयोग की नीति रहेगी लागू रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा की अनुरूप छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों से आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में 20 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जाएगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा आगामी खरीफ विपणन वर्ष में किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। उल्लेखनीय […]

पॉवर कंपनी में नई कैशलेस स्वास्थ्य योजना के समझाए गए फायदे

० छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी परिसर में पौधरोपण कर कैशलेस योजना का मसविदा जारी किया रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में नई अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना के प्रावधानों से विभिन्न कर्मचारी संगठनों को अवगत कराया गया। इस नई योजना के लिए कर्मियों से विकल्प मांगे गए हैं, जिसके लिए पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बारीकियों को बताया गया। कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कैशलेस स्वास्थ्य योजना से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं को लेकर सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने निराकरण किया और कहा कि योजना में आने वाले समय में और भी नए प्रावधान शामिल किये जा सकेंगे। इस मौके पर मुख्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पॉवर कंपनी […]