I.N.D.I.A गठबंधन के नेता कल सुबह जाएंगे मणिपुर, स्थिति का लेंगे जायजा, संसद में सरकार को बताएंगे हकीकत

नई दिल्ली।विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवपलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर जा कर, पहले जमीनी स्थिति का आकलन करेगा और इस हिंसा प्रभावित राज्य में समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार और संसद को अपनी अनुशंसा भी देगा। विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल 29-30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और गौरव गोगोई, तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी, द्रमुक की कनिमोई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की वंदना चव्हाण, राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट […]

45 वर्ष से अधिक आयु की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंतिम तिथि तक पर्यवेक्षक पद के लिए कर सकती हैं आवेदन

रायपुर।संचालक महिला बाल विकास नवा रायपुर आदेश के तहत परिसीमित सीधी भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 5 वर्ष का अनुभव रखने वाली 45 वर्ष से अधिक आयु की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्धारित अंतिम तिथि तक पर्यवेक्षक पद के लिए आवेदन कर सकती है। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर दायर याचिका के परिपालन में किया गया है।

CM ने सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिरीक्षकों की ली बैठक,जुआ-सट्टा, पुराने गुंडे-बदमाशों, चाकुबाजों और ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ाई से प्रभावी रोक लगाने के दिए निर्देश

० प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा की समीक्षा की रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिक्षको की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की । बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पुराने गुंडों बदमाशों, चाकुबाजो, सट्टा, जुआ और ऑन लाइन गेमिंग के संबध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए इन पर कड़ाई से प्रभावी […]

तेज बारिश से राजधानी के कई इलाकों में भरा पानी, पानी में फंसे लोगों को बचाने बुलानी पड़ी एसडीआरएफ

रायपुर। मानसून में हो रही जोरदार बारिश से प्रदेश के साथ-साथ राजधानी रायपुर का हाल बेहाल है. बीती रात हुई बारिश में राजधानी के कई इलाके जलमग्न हो गए. भाटागांव के काठाडीह, सेजबहार में जलभराव की स्थिति हो गई। सबसे ज्यादा बदतर स्थिति राजधानी के सीमावर्ती क्षेत्रों की है, जहां बेतरतीब निर्माण से जल भराव हो गया है. बीती रात हुई बारिश की वजह से राजधानी के सेजबहार इलाका जलमग्न हो गया. सड़क से लेकर घर तक पानी ही पानी नजर आ रहा है.ऐसे में पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को बचाव कार्य शुरू करना पड़ा. छत्तीसगढ़ के अधिकांश […]

बिलासपुर : तीन मंजिला कपडे की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर खाक

बिलासपुर। बिलासपुर में एक तीन मंजिला कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखे लाखों रुपए के कपड़े जलकर खाक हो गए। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी भयावह थी कि दो किलोमीटर दूर तक लपटें दिखाई दे रही थी। फायर ब्रिगेड ने सुबह पांच आग पर काबू पा लिया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। चकरभाठा कैंप में किशनचंद टहल्यानी की कृष्णा सोसायटी के नाम पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। गुरुवार की रात संचालक और कर्मचारी दुकान बंद कर घर चले गए थे। तभी रात करीब 12 बजे के आसपास लोगों ने देखा कि दुकान से […]

1320 मेगावॉट सुपर क्रिटिकल पॉवर स्टेशन की कल आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री

० छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लगाएगा दो नए संयंत्र रायपुर। छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाई प्रदान करने कल 29 जुलाई को कोरबा में 1320 मेगावाट सुपर क्रिटिकलव थर्मल पॉवर स्टेशन कोरबा का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रखेंगे। यह छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के मामले में सर्वोच्च बनाए रखने की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होगा। इससे छत्तीसगढ़ आने वाले भविष्य में अपनी आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भर हो सकेगा। कोरबा घंटाघर मैदान में कल 29 जुलाई को सुबह 10.30 बजे शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया है। इसके मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे। समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत […]

राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी की तिथि अब 31 अगस्त तक बढ़ायी गई

० खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी ० ई-केवाईसी की कार्यवाही के दौरान निरंतर खाद्यान्न वितरण रहेगा जारी रायपुर।भारत सरकार के निर्देश पर ‘‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’’ के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी की कार्यवाही की तिथि अब बढ़ाकर 31 अगस्त तक 2023 तक किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस आशय का पत्र प्रदेश के सभी कलेक्टरों को भेज दिया गया है। ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’ के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। राशनकार्ड में हितग्राहियों के आधार की जानकारी गलत […]

कंजेक्टिवाइटिस से बचने के उपायों और सावधानियों का किया जाए व्यापक प्रचार-प्रसार : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

० मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में कंजेक्टिवाइटिस की रोकथाम के उपायों की गहन समीक्षा की ० प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर तक जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध मरीजों को दी जा रही हैं निःशुल्क दवाईयां रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक में कंजेक्टिवाइटिस की रोकथाम के उपायों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कंजेक्टिवाइटिस से बचने के उपायों और सावधानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने विशेषज्ञों की सलाह का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को यह बताया जाए हाथों को बिना साफ किए हाथ आंखों में ना लगाएं, जिससे संक्रमण […]

छ.ग.प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर बेंगलुरु में हुए सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर बेंगलूर ( कर्नाटक ) में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित महाअधिवेशन में हुए सम्मानित प्रदेश गौरवान्वित हुआ.बेहतर भारत की बुनियाद की नीव रखने के मकसद से अखिलभारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस द्वारा कर्नाटक के बेंगलूर में तीन दिवसीय 26 जुलाई 2023 से 28 जुलाई 2023 तक सबसे बड़ा महाअधिवेशन का कार्यक्रम आयोजित था. तीन दिनों तक चलने वाले इस महाअधिवेशन में देश में फैली नफरत,मंहगाई,बेरोजगारी,और तमाम मुद्दों के खिलाफ रखी गई संघर्ष की बुनियाद . वही उक्त कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में भारत यात्री रहे यात्रियों को सम्मानित किया […]

CM हाउस में आई फ्लू को लेकर सीएम ले रहे हैं बैठक ,उपायों की कर रहे हैं समीक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में कंजेक्टिवाइटिस की रोकथाम के उपायों की समीक्षा कर रहे हैं. बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।