ओडिशा ट्रेन हादसे की CBI जांच शुरू, मरने वाले 275 लोगों में से 101 शवों की पहचान नहीं हो पाई है
नेशनल न्यूज़। बालासोर ट्रिपल ट्रेन हादसा मामले में अधिकारीयों से बात करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम ओडिशा पहुंच गई है। फिलहाल सीबीआई ने इस सिलसिले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सूत्रों के मुताबिक टीम सोमवार रात बालासोर पहुंची। सूत्र ने कहा, “हमने अभी तक इस मामले में मामला दर्ज नहीं किया है। हम घटना स्थल की जांच कर रहे हैं। रेलवे बोर्ड ने रविवार को ट्रेन हादसे की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश की थी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा था, ‘जिस तरह से यह हादसा हुआ, हालात को देखते हुए और प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक रेलवे […]



