आकाशीय बिजली की चपेट में आया किशोर,मौके पर ही मौत

जशपुर। जशपुर जिले में एक किशोर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. बगीचा थाना क्षेत्र के बंडोटोली की घटना है. दरअसल, अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. बगीचा क्षेत्र में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन आकाशीय बिजली इंसानों के लिए मौत बनकर बरस रही है. जिले का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था. झमाझम बारिश से तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई है. आम लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. वहीं मौत से परिवार में मातम पसर गया है.

ओडिशा ट्रेन हादसे की CBI जांच शुरू, मरने वाले 275 लोगों में से 101 शवों की पहचान नहीं हो पाई है

नेशनल न्यूज़। बालासोर ट्रिपल ट्रेन हादसा मामले में अधिकारीयों से बात करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम ओडिशा पहुंच गई है। फिलहाल सीबीआई ने इस सिलसिले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सूत्रों के मुताबिक टीम सोमवार रात बालासोर पहुंची। सूत्र ने कहा, “हमने अभी तक इस मामले में मामला दर्ज नहीं किया है। हम घटना स्थल की जांच कर रहे हैं। रेलवे बोर्ड ने रविवार को ट्रेन हादसे की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश की थी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा था, ‘जिस तरह से यह हादसा हुआ, हालात को देखते हुए और प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक रेलवे […]

जशपुर : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 7 लोग घायल, 1 की दर्दनाक मौत

जशपुर। जशपुर के बगीचा में दो अलग-अलग दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं एक की मौत हो गई. दुर्गापारा के शादी समारोह से वापस लौटते वक्त हुआ। पहली घटना में एक ऑटो के पलटने से 5 लोग घायल हो गए हैं. वहीं दूसरी घटना में दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक की दर्दनाक मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को बगीचा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है.

बृजभूषण शरण सिंह के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, 15 से ज्यादा कर्मचारियों से की पूछताछ

महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शौषण के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें और बढ़ती जा रही है। दिल्ली में बृजभूषण पर पॉक्सो का केस दर्ज है। इस मामले में जांच कर रही दिल्ली पुलिस अब उनके आवास पर पहुंची है। दिल्ली पुलिस ने यूपी की राजधानी लखनऊ और गोंडा जिले में 15 से ज्यादा कर्मचारियों से की पूछताछ की और उन लोगों के नाम पते और पहचान पत्र साक्ष्य के तौर पर जुटाए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार रात को दिल्ली पुलिस की SIT ने बृजभूषण शरण सिंह के घर विश्नोहरपुर में […]

HEALTH TIPS: बार-बार हिचकी आने पर करें ये उपाय, जानें कब लें डॉक्टरी सलाह

हिचकी आना नेचुरल है और वैसे तो इस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है। हिचकी कई कारणों से आती है। कई बार हिचकी कुछ सेकेंड्स या मिनट में आना बंद हो जाती है तो कई बार ये कुछ घंटों के लिए भी परेशान कर सकती है। हिचकी आने को भले ही किसी के याद करने से जोड़ा जाता हो लेकिन असल में इसके पीछे कई साइंटिफिक कारण हैं। हिचकी आने का संबंध डाइजेस्टिव सिस्टम में परेशानी से हो सकता है। जब ज्यादा हिचकी आने लगती है तो ये परेशानी की वजह बन जाती है। अगर आपको लगातार कई घंटों से हिचकी आ रही है या फिर कई दिनों तक बीच-बीच […]

AMAZING FACTS:क्या आप जानते हैं भगवान श्री कृष्ण को क्यों प्रिय है बांसुरी

श्री कृष्ण भगवान से जुड़े हुए कई रहस्य हैं, जो आज भी दुनिया से छिपे हुए हैं। वहीं, उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बाते हैं, जो आज भी धरती के कुछ स्थानों पर मौजूद हैं और इस बात को दर्शाते हैं कि श्री कृष्ण की जिन लीलाओं का उल्लेख शास्त्रों में मिलता है, धर्म ग्रंथों में मिलता है वह पूर्णतः सत्य है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों भगवान श्री कृष्ण को उनकी बांसुरी बहुत प्रिय है। श्री कृष्ण को किसने दी बांसुरी? पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अपना आठवां अवतार लिया था। भगवान श्रीकृष्ण को देखने के लिए […]

SUMMER SPECIAL RECIPIE:मैंगो जैम

सामग्री- घी-2 चम्मच चीनी 2 किलो आम बारीक घिसा हुआ- डेढ़ किलो इलायची केसर विधि- ० कच्चे आम से टैंगी जैम बनाने के लिए सबसे पहले आम को साफ धोकर पोंछ लें। अब इसे अच्छे से पिलर की मदद से छिलकर घिस लें। ० अब इसे अच्छे से पानी में धो लें ताकि इसका खट्टापन भी धूल जाए। ० अब आम को धोने के बाद पानी छटने के लिए सुखा लें। ० जब पानी सूख जाए तो एक बड़े कढ़ाई में 3-4 चम्मच घी डालकर गर्म होने दें। ० घी गर्म होने के बाद इसमें घिसे हुए आम को डालकर भून लें। ० जब आम अच्छे से भूनकर पक जाए […]

आज का इतिहास 6 जून : 1929 में अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक सुनील दत्त का जन्म हुआ था

० डेनमार्क तथा स्वीडन के बीच 1660 में शांति समझौता हुआ। ० शिवाजी महाराज का 1674 में रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की। ० भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में 1752 को करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे। ० नेपोलियन के भाई जोसफ को 1808 में आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था। ० अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 1831 में दूसरा राष्ट्रीय काला सम्मेलन हुआ। ० अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार 1916 में दिया गया। ० सन 1918 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेलेयू वुड के युद्ध में अमेरिका को पहली […]

आज का राशिफल 6 जून : आज इन 5 राशियों के लिए फलदायी रहेगा दिन

मेष राशिफल : महिलाओं को मिलेगा लाभ मेष राशि वाले आज अपनी उद्दंड हरकतों से आसपास के वातावरण को हास्यास्पद बना देंगे। खुद को दूसरों से ज्यादा बुद्धिमान दिखाने से अनावश्यक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र से आज सुविधाओं की कमी के कारण सीमित संसाधनों से ही काम करना पड़ सकता है। आज परिवार में कुछ कमी महसूस करेंगे और परिवार के कुछ सदस्यों की कमी भी खलेगी। शाम का समय दिन की अपेक्षा अधिक शांति से बीतेगा। महिलाओं के लिए दिन किसी न किसी रूप में लाभ लेकर आएगा। स्वयं की गलती से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत […]

मुद्दों की ओर लौटने का समय

राकेश अचल राजनीति पर लिखना और पढ़ना हर वक्त सरस नहीं होता इसलिए आज मैं पर्यावरण संरक्षण पर लिख रहा हूं। ये एक ऐसा मुद्दा है जिस पर हमारे यहां सबसे ज्यादा गाल बजाए जाते हैं लेकिन काम दिखावे के लिए ही होता है।इस दिखावे की पोल तब खुलती हैं जब। दूसरे देश आंकड़े जारी करते हैं। विश्व आर्थिक मंच हर साल विश्व के 180 देशों में पर्यावरण के बारे में एक रैंकिंग जारी करता है।इस रेंकिंग में इस बार विश्व गुरु भारत सबसे नीचे रखा गया है। यानि 180 वें स्थान पर। हमसे ऊपर वियतनाम, बांग्लादेश और परम शत्रु पाकिस्तान का स्थान है। दुर्भाग्य ये है कि इस बारे […]