डड़सेना कलार समाज ने समर्थन मूल्य पर 65 प्रकार की वनोपजों की खरीदी के फैसले के लिए सीएम को महुआ से तौला

कोंडागांव। कोंडागांव जिले बेड़मा ग्राम में डड़सेना कलार समाज ने समर्थन मूल्य पर 65 प्रकार की वनोपजों की खरीदी के फैसले के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महुआ से तौल कर उनके प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, सांसद दीपक बैज, सांसद मोहन मंडावी, विधायक सर्वश्री मोहन मरकाम, चंदन कश्यप, अनूप नाग, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती सावित्री मंडावी,डड़सेना कलार समाज के संभागीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम गजेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सक्ती : किराना थोक व्यापारी से तीन बाइक सवारों ने की 20 लाख की लूट, आरोपियों की तलाश जारी

सक्ती। प्रदेश के सक्ती में किराना थोक व्यापारी से 20 लाख रुपए की लूट की घटना सामने आई है। व्यापारी पैसे वसूल कर वापस घर की तरफ आ रहा था। इसी बीच बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक दिया और लूटपाट की, यह घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। जिस जगह पर यह वारदात हुई है, उस जगह पर सीसीटीवी कैमरे में लगे हुए है। पुलिस इन कैमरों की जरिए आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। यह पूरा मामला सक्ती थाने का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद किराना व्यापारी ने पुलिस […]

सफलता की कहानी :गौठान में मुर्गीपालन बना आस्था समूह की आजीविका का साधन

० बारगांव गौठान में आस्था समूह ने मुर्गीपालन से कमाए 37 हजार रूपए जांजगीर-चांपा। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत बारगांव में बनाए गए गौठान से जुड़ी समूह की महिलाओं के लिए मुर्गीपालन आजीविका का साधन बन गया है। गौठान में किये जा रहे मुर्गीपालन से आस्था स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पहली बार में ही 37 हजार रूपए की आय अर्जित की। समूह की महिलाओं का कहना है कि गौठान से महिलाओं के लिए आगे बढ़ने का रास्ता खोला है। जांजगीर-चांपा जिले की जनपद पंचायत पामगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत बारगांव में सुराजी गांव योजना से गौठान का निर्माण किया गया। गौठान […]

सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस से धुआं निकलते देख ट्रेन से उतरे यात्री, जानिए क्या है मामला

नेशनल न्यूज़। सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस को मंगलवार को दोपहर में ओडिशा के ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया क्योंकि यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों को कोच के अंदर लगी वातानुकूलन इकाई (एयर कंडीशनिंग यूनिट) से धुआं निकलने की सूचना दी। हालांकि धुंए पर तत्काल काबू पा लिया गया, लेकिन यात्रियों ने आगे किसी खराबी की आशंका के कारण कोच में यात्रा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कोच को बदलने की मांग की। एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले कुछ यात्रियों ने बी-5 कोच में धुआं उठते देखा और शोर मचाया। उन्होंने कहा कि इसके बाद ज्यादातर यात्री कोच से नीचे उतर गए और ट्रेन में सवार होने से इनकार […]

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान, CM ने बच्चों की मांग पर उनके साथ ली सेल्फी

० समर कैंप में सीखी कला की बच्चों ने दी प्रस्तुति, मुख्यमंत्री ने की सराहना रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने केशकाल विकासखंड के बेड़मा प्रवास के दौरान 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कोंडागांव जिले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 05 विद्यार्थियों का भी सम्मान किया। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा के विकास के लिये प्रशासन द्वारा आयोजित समर कैम्प में 9 विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। समर कैंप में सीखी गई कला का प्रदर्शन बच्चों ने कार्यक्रम में बनाए गए एक स्टॉल में किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। समर कैम्प […]

मां को मार रहा था पिता, बचाव में बेटे के हाथों हुई पिता की हत्या

रायपुर। पिता के हाथों मां को पीटते देख बेटा बचाने पंहुचा और उसके हाथों पिता की मौत हो गई। बेहद चौकाने वाली ये घटना रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रजिया की है। मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद में बेटे के हाथों ही पिता की हत्या हो गई। दरसल, पिता उसकी मां को धारदार हथियार हाथ में रखकर मारपीट कर रहा था। मां के चिल्लाने पर बेटा अपने साथियों के साथ पिता को समझाने पहुंचा था, लेकिन पिता ने ही बेटे पर हमला कर दिया. नेवरा पुलिस ने हत्या के आरोप में पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की विवेचना की जा रही है। […]

जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों का हुआ प्रमोशन और ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

रायपुर। राज्य शासन द्वारा जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों का पदोन्‍नति और नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। देखिए किसे कहां मिला तबादला –

वन विभाग द्वारा इस वर्ष 3 करोड़ पौधों के रोपण तथा वितरण का लक्ष्य

० हसदेव, गागर, बांकी, बधुरा, बनास, जमाड़, महानदी, शिवनाथ तथा खारून नदियों के तटों पर 410 हेक्टेयर एवं 10 कि.मी. में साढ़े 3 लाख पौधों का होगा रोपण ० वन मंत्री श्री अकबर के निर्देशन में विभाग द्वारा तैयारियां शुरू रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा चालू वर्ष 2023 में वर्षा ऋतु के दौरान हरियाली प्रसार एवं वन संवर्धन के लिए वृहद स्तर पर 02 करोड़ 91 लाख 20 हजार पौधे के रोपण एवं वितरण का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप उक्त वृहद वृक्षारोपण अंतर्गत अधिक से अधिक फलदार पौधों का रोपण के कार्य को प्राथमिकता से शामिल किया गया है। इसके सफल क्रियान्वयन के […]

जन-जन तक पहुंचाएं छत्तीसगढ़ की फ्लैगशिप योजनाएं: मंत्री कवासी लखमा

० विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए निर्देश रायपुर।छत्तीसगढ़ की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए, जिससे कि अंचल के सुदूर वनांचलों में रहने वाले ग्रामीणों के जीवन स्तर में तेजी से परिवर्तन लाया जा सके। सोमवार को जगदलपुर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान उद्योग मंत्री श्री लखमा ने यह बात कही। उद्योग मंत्री श्री लखमा ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष रखते हैं, तो प्राथमिकता के साथ इसका निराकरण करें। उन्होंने जिले में खाद-बीज का भण्डारण और वितरण की जानकारी ली और समय पर किसानों को वितरण सुनिश्चित करने के […]

ऑनलाइन जॉब पाने की लालच में स्टूडेंट्स के साथ 11 लाख 76 हजार की हुई ठगी

बिलासपुर। बिलासपुर में एक कॉलेज छात्रा नौकरी पाने के चक्कर में 11 लाख 76 हजार रुपए की ठगी का शिकार हो गई। उसने ऑनलाइन जॉब सर्च करने के साथ ही अपने बायोडाटा को वेबसाइट पर अपलोड की थी, जिसे देखकर ठगों ने जाल बिछाया और उन्हें यूको बैंक और रिलायंस कंपनी में जॉब दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में पैसे जमा करा लिए। ठगी के बाद युवती ने पुलिस से धोखाधड़ी की शिकायत की है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। उसलापुर के गोकुलधाम में रहने वाली श्वेता साहू (23) पीजी की छात्रा है और वह एमए की पढ़ाई कर रही है। उसने सकरी थाने में शिकायत कर बताया […]